फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Anthropic Claude Opus new version Launch Performance Comparable to Fable Cost 40 pc Low Where Is It Available

एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया क्लॉड ओपस 5.5: अब 40 फीसदी कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम, किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगा?

Wed, 23 Sep 2026 04:46 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Sep 2026 04:46 AM IST
सार

एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 लॉन्च कर दिया है। अब 40% कम खर्च पर फैबल 5.1 जैसा काम मिलेगा। नया वर्जन अमेजन वेब सर्विस, गूगल क्लॉड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Anthropic Claude Opus new version Launch Performance Comparable to Fable Cost 40 pc Low Where Is It Available
एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 नाम का एक नया एआई मॉडल लॉन्च किया - फोटो : एआई

विस्तार

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में लगातार अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रही कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लॉड ओपस 5.5 नाम का एक नया एआई मॉडल लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल उसके टॉप-लेवल फैबल 5.1 जैसा काम करता है लेकिन इसे चलाने का खर्च पिछले मॉडल के मुकाबले 40 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन


सुरक्षा उपायों पर कंपनी ने क्या कहा?
मंगलवार को लॉन्चिंग के बाद एंथ्रोपिक ने बताया कि लॉन्च से पहले ओपस 5.5 का परीक्षण स्वतंत्र एआई सुरक्षा शोध समूह फ्रंटियर डिजाइन और एमईटीआर ने किया था। इसमें वे सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं जो पहले सिर्फ कंपनी के सबसे पावरफुल सिस्टम्स के लिए ही रखे गए थे।
विज्ञापन


किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सुविधाएं
एंथ्रोपिक के अनुसार, ओपस 5.5 ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बेंचमार्क में अपने प्रतिस्पर्धी ओपनएआई के जीपीटी-5.6 सोल से बेहतर स्कोर किया, जबकि इसे चलाने का खर्च लगभग एक-तिहाई ही है। ओपस 5.5 की कीमत प्रति 10 लाख इनपुट टोकन के लिए 4 डॉलर और प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन के लिए 20 डॉलर है जो ओपस 5 से 20 प्रतिशत कम है। यह मॉडल अमेजन वेब सर्विस, गूगल क्लॉड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ अमोदेई जता चुके हैं सुरक्षा को लेकर चिंता
कंपनी ने यह मॉडल ऐसे समय में लॉन्च किया है जब एआई से जुड़े जोखिमों पर बहस चल रही है। इस महीने की शुरुआत में सीईओ डारियो अमोदेई ने ग्लोबल एआई कम्युनिटी से अपील की थी कि वे सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए नई क्षमताएं लाने की रफ्तार धीमी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed