फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Breaks Own Rule, What Makes First Touchscreen MacBook Pro So Special?

एपल: टचस्क्रीन मैकबुक प्रो आखिर क्यों है इतना खास? पहली बार स्क्रीन छूकर कर सकेंगे काम, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Oct 2026 09:25 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2026 09:25 AM IST
सार

एपल के पहले टचस्क्रीन मैकबुक प्रो की दस्तक हो चुकी है। इसमें 14 और 16 इंच के प्रोलेड एक्सडीआर डिस्प्ले, टेंडम OLED तकनीक और M5 Pro व M5 Max चिप्स मिलती हैं। अब यूजर स्क्रीन को छूकर भी कंटेंट के साथ काम कर सकेंगे। थंडरबोल्ट 5 पोर्ट, HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट, मैगसेफ और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं, एपल के इस नए टचस्क्रीन लैपटॉप में क्या है खास और इसकी कीमत कितनी है।
 

विज्ञापन
Apple Breaks Own Rule, What Makes First Touchscreen MacBook Pro So Special?
एपल टचस्क्रीन मैकबुक प्रो - फोटो : apple.com

विस्तार

वर्षों से टचस्क्रीन मैकबुक की राह देख रहे एपल लवर्स का इंतजार आखिरकार खत्म हाे चुका है। एपल ने अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर दिया है। यह नया लैपटॉप PROLED XDR डिस्प्ले और ताकतवर M5 प्रोसेसर तकनीक से लैस है। इससे फोटो एडिटिंग, डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे क्रिएटिव काम करने का तरीका बदल सकता है।
विज्ञापन

कंपनी ने बुधवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित प्रो एंड टेल इवेंट में नया मैकबुक प्रो पेश किया। इसमें प्रोलेड एक्सडीआर डिस्प्ले, टेंडम OLED तकनीक और M5 Pro व M5 Max चिप्स दी गई हैं। इसके अलावा छह स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और कई कनेक्टिविटी पोर्ट भी मिलते हैं। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 2,899 डॉलर रखी गई है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और शिपिंग छह नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


एपल टचस्क्रीन लैपटॉप में क्या है खास?
Trending Videos

Apple Breaks Own Rule, What Makes First Touchscreen MacBook Pro So Special?
एपल टचस्क्रीन मैकबुक की खासियत - फोटो : amarujala.com
पहली बार मैकबुक पर मिलेगा टचस्क्रीन का अनुभव
  • कंपनी के नए मैकबुक प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसकी टचस्क्रीन है। एपल के अनुसार, मैक पर पहली बार यूजर को सीधे स्क्रीन छूकर कंटेंट के साथ काम करने की सुविधा दी गई है।
  • अब वेबपेज को उंगली से स्क्रॉल करना, फोटो को बड़ा करने के लिए पिंच करना और प्रेजेंटेशन की स्लाइड को खींचकर दूसरी जगह रखना जैसे काम सीधे स्क्रीन पर किए जा सकेंगे। इसके अलावा विंडो को डबल टैप करके बड़ा करने या उसे दूसरी जगह व्यवस्थित करने के लिए भी टच का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसका फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जो डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन या दूसरे क्रिएटिव काम करते हैं। ग्राफिक डिजाइनर स्क्रीन पर सीधे ड्रॉ और पेंट कर सकेंगे। म्यूजिशियन स्क्रीन पर सॉफ्टवेयर इंस्ट्रूमेंट बजा सकेंगे, जबकि एप डेवलपर अपने iOS और iPadOS एप्स में टच से जुड़े अनुभव को मैकबुक की स्क्रीन पर जांच सकेंगे।
  • कंपनी का कहना है कि टचस्क्रीन को मैक के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। टच सेंसर सीधे डिस्प्ले पैनल में बनाया गया है, न कि उसके ऊपर अलग से लगाया गया है। इससे टच रिस्पॉन्स में देरी कम करने में मदद मिलती है। टच का इस्तेमाल कीबोर्ड शॉर्टकट और ट्रैकपैड जेस्चर के साथ भी किया जा सकेगा।
PROLED XDR डिस्प्ले में क्या है खास?
  • नए मैकबुक प्रो में 14-इंच और 16-इंच के प्रोलेड एक्सडीआर डिस्प्ले विकल्प मिलते हैं। इसमें टैंडम OLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एपल के अनुसार, यह तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को ज्यादा वास्तविक रूप में दिखाने के लिए तैयार की गई है।
  • कंपनी ने डिस्प्ले के लिए 10,000,000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो बताया है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर गहरे काले और चमकीले हिस्सों के बीच बड़ा अंतर दिखाया जा सकता है। इससे तस्वीरों, वीडियो और दूसरे विजुअल कंटेंट में डिटेल बेहतर नजर आ सकती है।
  • साथ ही डिस्प्ले में 120Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट और HDR में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। यह P3 और एडोब RGB कलर स्पेस को सपोर्ट करता है। ऐसे फीचर्स फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और डिजाइनिंग जैसे काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
  • एपल ने अपने दो मिनट के प्रमोशनल वीडियो में डिस्प्ले के कॉन्ट्रास्ट और विजुअल क्वालिटी को खास तौर पर दिखाया। वीडियो में नैरेटर कहता है कि यह इतना रियल लगता है कि आप इसे छूना चाहेंगे।
विज्ञापन

Apple Breaks Own Rule, What Makes First Touchscreen MacBook Pro So Special?
एपल टचस्क्रीन मैकबुक प्रो - फोटो : apple.com
M5 Pro और M5 Max चिप्स से मिलेगी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस
  • खासियत की बात करें तो एपल ने नए मैकबुक प्रो में M5 Pro और M5 Max चिप्स के विकल्प दिए गए हैं। एपल के अनुसार, ये चिप्स उन लोगों के लिए बनाई गई हैं, जिन्हें कोडिंग, एआई से जुड़े काम, वीडियो एडिटिंग, 3D एनिमेशन और दूसरे भारी वर्कलोड के लिए ज्यादा कंप्यूटिंग पावर चाहिए।
  • एम5 Pro वाले मॉडल को डेवलपर्स, इंजीनियर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के काम को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। वहीं, एम5 मैक्स उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें 3D विजुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, फिल्म कंपोजिशन और 8K वीडियो पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे कामों में ज्यादा क्षमता चाहिए।
  • कंपनी के मुताबिक, नए मैकबुक प्रो में अधिकतम 128GB यूनिफाइड मेमोरी और 16TB तक स्टोरेज कॉन्फिगर करने का विकल्प भी मिलता है। हालांकि, उपलब्ध मेमोरी और स्टोरेज मॉडल और कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करेंगे।

छह स्पीकर और कनेक्टिविटी के कई विकल्प
  • एपल ने नए मैकबुक प्रो में छह स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि नए सिस्टम में पिछले मॉडल के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा गहरा बास और बेहतर साउंड क्लैरिटी मिलती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन थंडरबोल्ट 5 पोर्ट, एचडीएमआई, एसडीएक्ससी कार्ड स्लॉट, मैगसेफ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। इससे यूजर बाहरी डिस्प्ले, कैमरे के मेमोरी कार्ड और दूसरे डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे।
  • M5 Pro वाले मॉडल से एक थंडरबोल्ट 5 पोर्ट के जरिए अधिकतम तीन बाहरी डिस्प्ले सपोर्ट किए जा सकते हैं, जबकि M5 मैक्स वाले मॉडल में चार बाहरी डिस्प्ले तक इस्तेमाल करने की सुविधा है।
  • नए लैपटॉप में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा टच आईडी के जरिए सुरक्षित लॉगिन किया जा सकता है।

एपल के चमकने वाले लोगो की वापसी
  • नए मैकबुक प्रो के डिजाइन में एक और बदलाव देखने को मिला है। इसके पीछे एपल का लोगो चमकता है। यह फीचर कंपनी के लैपटॉप पर कई साल तक मौजूद रहा था, लेकिन 2015 में इसे हटा दिया गया था।
  • इसकी वापसी नए मॉडल के डिजाइन को पुराने मैकबुक की याद दिलाती है। इसके अलावा एपल ने नए लैपटॉप को पहले के मुकाबले पतला और हल्का बनाने पर भी जोर दिया है।
  • कंपनी के मुताबिक, नए मॉडल में बैटरी लाइफ 24 घंटे तक हो सकती है। वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, सेटिंग्स और कॉन्फिगरेशन के अनुसार अलग हो सकता है।

मैकबुक पर डायनामिक आईलैंड भी मिलेगा
  • नए मैकबुक प्रो में डायनामिक आईलैंड भी पेश किया गया है। एपल के मुताबिक, यह मैक पर स्पॉटलाइट, लाइव एक्टविटीस और सिरी एआई जैसी सुविधाओं के लिए जगह उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • इसी के साथ लैपटॉप macOS 27 पर काम करता है। इसमें सिरी एआई और एपल इंटेलिजेंस से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, सिरी यूजर को एप्स में काम करने, जानकारी खोजने और लिखने या एडिट करने जैसे कामों में मदद कर सकती है।
  • टचस्क्रीन के लिए एपल के अपने एप्स को तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि कई मौजूदा एप्स में भी टच काम कर सकेगा, क्योंकि मैकओएस टच इनपुट को क्लिक के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। डेवलपर्स को टच के लिए खास अनुभव तैयार करने के लिए नए सिस्टम जेस्चर API भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

Apple Breaks Own Rule, What Makes First Touchscreen MacBook Pro So Special?
एपल टचस्क्रीन मैकबुक के लॉन्चिंग में देरी की वजह - फोटो : amarujala.com
जब सब आगे निकल गए, तब एपल ने क्यों ली देरी से एंट्री?
  • हालांकि, टचस्क्रीन MacBook Pro पेश करने वाली एपल पहली कंपनी नहीं है। लेनोवो, एचपी और डेल जैसी कंपनियां पहले ही टचस्क्रीन लैपटॉप बाजार में उतार चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि एपल ने इस तकनीक को अपनाने में इतनी देर क्यों की? इसकी एक बड़ी वजह कंपनी के सह-संस्थापक और पूर्व CEO स्टीव जॉब्स की सोच मानी जाती है।
  • साल 2010 में जॉब्स ने कहा था कि यूजर टेस्टिंग में यह तरीका काम नहीं करता, क्योंकि टच सतहें वर्टिकल नहीं होनी चाहिए। लंबे समय तक स्क्रीन को छूकर काम करने से हाथ थकने की समस्या भी हो सकती है।
  • करीब 16 साल बाद एपल ने लैपटॉप में टचस्क्रीन पेश की है। हालांकि, कंपनी का नया डिजाइन टच को कीबोर्ड और ट्रैकपैड का विकल्प बनाने के बजाय उनके साथ इस्तेमाल करने पर जोर देता है। इसका उद्देश्य प्रोफेशनल्स को कंटेंट के साथ काम करने का एक और तरीका देना है।
मैकबुक प्रो की कीमत कितनी है?
एपल ने नए टचस्क्रीन मैकबुक प्रो को 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन विकल्पों में पेश किया है। कीमत प्रोसेसर और स्क्रीन साइज के अनुसार अलग-अलग है।

मैकबुक प्रो की अमेरिका में शुरुआती कीमत
 

मॉडल

शुरुआती कीमत

14-इंच मैकबुक प्रो (M5 Pro)

2,899 डॉलर

16-इंच मैकबुक प्रो (M5 Pro)

3,399 डॉलर

14-इंच मैकबुक प्रो (M5 Max)

4,499 डॉलर

16-इंच मैकबुक प्रो (M5 Max)

4,799 डॉलर


मैकबुक प्रो की भारत में कीमत
 

मॉडल

शुरुआती कीमत

14-इंच मैकबुक प्रो (M5 Pro)

3,49,900 रुपये

16-इंच मैकबुक प्रो (M5 Pro)

4,09,900 रुपये

14-इंच मैकबुक प्रो (M5 Max)

5,49,900 रुपये

16-इंच मैकबुक प्रो (M5 Max)

5,89,900 रुपये


ये शुरुआती कीमतें हैं। अलग कॉन्फिगरेशन, मेमोरी और स्टोरेज चुनने पर कीमत बढ़ सकती है। एपल ने 28 अक्तूबर से प्री-ऑर्डर शुरू किए हैं। कंपनी के मुताबिक, नए मैकबुक प्रो की शिपिंग छह नवंबर से शुरू होगी। शुरुआती उपलब्धता में अमेरिका समेत 30 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed