सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bsnl rs1 sim offer 2gb data freedom plan last date recharge plans

BSNL Offer: खत्म होने से पहले लपक लें ये ऑफर! मात्र 1 रुपये में सिम और 2 GB/Day हाइ-स्पीड डेटा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

BSNL Freedom Offer: अगर आप बेहद सस्ते में नया मोबाइल नंबर और डेटा प्लान लेना चाहते हैं, तो BSNL का यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। कंपनी ₹1 में SIM के साथ रोज 2GB डेटा दे रही है, लेकिन यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है।

विज्ञापन

विस्तार

BSNL अपने नए Freedom Plan के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटा है। इस प्लान के तहत कंपनी सिर्फ ₹1 में नया SIM कार्ड दे रही है। यह ऑफर खासतौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिससे वे कम खर्च में BSNL की सेवाओं का अनुभव ले सकें। यह ऑफर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो सेकेंडरी नंबर लेना चाहते हैं या कम कीमत में कनेक्टिविटी की तलाश में हैं।
Trending Videos


प्लान में क्या-क्या मिल रहा है?
  • इस Freedom Plan के साथ यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो SIM एक्टिवेशन के दिन से शुरू होती है। 
  • इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा दिया जा रहा है।
  • यानी महज ₹1 में पूरे एक महीने तक कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेजिंग जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं।

कब तक मिलेगा यह ऑफर?
यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की है। इसके बाद यह प्लान बंद कर दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक यूजर्स के पास इसे लेने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?
  • इस प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या अधिकृत स्टोर पर जाना होगा। 
  • वहां KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको नया SIM दिया जाएगा, जिसमें यह प्लान पहले से एक्टिव रहेगा।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ ऑफलाइन उपलब्ध है और इसे ऑनलाइन नहीं लिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed