सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google pay 'pocket money' feature explained: how kids can make upi payments without a bank account

Google Pay: बिना बैंक खाते के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट, गूगल पे लाया कमाल का 'Pocket Money' फीचर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 09 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

GPay UPI Circle Explained: Google Pay ने उन लोगों के लिए एक शानदार फीचर पेश किया है, जिनके बच्चों या परिवार के किसी सदस्य के पास मोबाइल है लेकिन उनका बैंक अकाउंट नहीं है। ‘Pocket Money’ नाम के इस फीचर के जरिए बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट करने की सुविधा मिलती है।

google pay 'pocket money' feature explained: how kids can make upi payments without a bank account
गूगल पे - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार

आजकल बच्चे भी छोटी-मोटी चीजें खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं, लेकिन उनका बैंक अकाउंट न होने की वजह से यह मुश्किल होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए गूगल पे (GPay) ने एक शानदार फीचर पेश किया है जिसका नाम है- 'पॉकेट मनी'। यह फीचर UPI Circle सिस्टम पर काम करता है। इसकी मदद से माता-पिता अपने बच्चों या परिवार के सदस्यों को बिना उनके बैंक खाते के UPI पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पैसों का पूरा कंट्रोल प्राइमरी यूजर (यानी माता-पिता) के हाथ में ही रहता है। यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है आइए जानते हैं।

Trending Videos

गूगल पे 'Pocket Money' क्या है?

गूगल पे का 'पॉकेट मनी' फीचर असल में 'UPI Circle' के सिद्धांत पर काम करता है, जो डिजिटल पेमेंट को परिवारों के लिए और भी आसान बनाता है। इसमें मुख्य रूप से दो तरह के यूजर होते हैं: पहले 'प्राइमरी यूजर', जैसे कि माता-पिता, जिनका बैंक अकाउंट गूगल पे से लिंक होता है और दूसरे 'सेकेंडरी यूजर', जैसे कि बच्चे, घर के अन्य सदस्य या कर्मचारी, जिन्हें पेमेंट करने की सुविधा दी जाती है। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सेकेंडरी यूजर के पास अपना खुद का बैंक खाता होना जरूरी नहीं है। वे अपने स्मार्टफोन पर मौजूद गूगल पे एप से आसानी से भुगतान कर सकते हैं, जबकि उसका पैसा सीधे प्राइमरी यूजर के लिंक्ड बैंक खाते से कटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करती है लिमिट?

गूगल पे ने सुरक्षा और कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए प्राइमरी यूजर को दो शानदार विकल्प दिए हैं:

विकल्प 1: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक तय लिमिट में खुद खर्च करे तो आप हर महीने अधिकतम 15 हजार रुपए तक की लिमिट सेट कर सकते हैं। इस लिमिट के अंदर बच्चा बिना आपसे पूछे सीधे पेमेंट कर सकेगा। 


विकल्प 2: अगर आप खर्च पर पूरी नजर रखना चाहते हैं तो यह विकल्प चुनें। इसमें जब भी बच्चा कोई पेमेंट करेगा तो आपके पास एक रिक्वेस्ट आएगी। जब आप अपने फोन से उसे 'Approve' करेंगे, तभी पेमेंट सफल होगा। 

इस फीचर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

इस फीचर का इस्तेमाल शुरू करने से पहले कुछ तकनीकी और कानूनी पहलुओं को समझना जरूरी है। एक प्राइमरी यूजर के तौर पर आप अपने UPI सर्कल में अधिकतम 5 सेकेंडरी यूजर्स को जोड़ सकते हैं। बशर्ते उन सभी के पास अपना स्मार्टफोन हो और उस पर गूगल पे एप उनके मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर्ड हो। सेटअप के लिए यह भी आवश्यक है कि सेकेंडरी यूजर का नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हो और उनके पास अपनी UPI ID या UPI Circle QR कोड उपलब्ध हो। साथ ही, सुरक्षा और बैंकिंग नियमों (KYC) को ध्यान में रखते हुए, आपको उनके साथ अपना रिश्ता बताना होगा और जरूरत पड़ने पर उनकी कोई सरकारी आईडी भी दर्ज करनी पड़ सकती है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे।

गूगल पे पर 'Pocket Money' कैसे सेट करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

इसे चालू करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने स्मार्टफोन में गूगल पे एप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • वहां 'UPI Circle' के विकल्प पर टैप करें।
  • अब 'Pocket Money' का विकल्प चुनें।
  • अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से उस व्यक्ति (सेकेंडरी यूजर) का नाम या नंबर चुनें जिसे आप एड करना चाहते हैं।
  • उस कॉन्टैक्ट का UPI Circle QR कोड स्कैन करें।
  • अब अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग चुनें- 'Approve every payment' (हर पेमेंट के लिए मंजूरी) या 'Set a monthly limit' (मंथली लिमिट सेट करें)।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी भरें (जैसे रिश्ता या सरकारी आईडी नंबर)।
  • अपना बैंक अकाउंट चुनें और UPI PIN डालकर उन्हें इनवाइट भेज दें।
  • जैसे ही सामने वाला व्यक्ति आपका इनवाइट स्वीकार करेगा, वह आपके बैंक अकाउंट की मदद से सुरक्षित डिजिटल पेमेंट करना शुरू कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed