प्रोजेक्ट सनकैचर: स्पेस पहुंचे गूगल के AI चिप्स, सैटेलाइट का सफल लॉन्च; क्या अंतरिक्ष में बनेंगे डेटा सेंटर?
गूगल ने प्लैनेट लैब्स और स्पेसएक्स के साथ मिलकर अंतरिक्ष में अपना पहला प्रोटोटाइप सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। 'प्रोजेक्ट सनकैचर' के तहत भेजे गए इस सैटेलाइट में गूगल के खास TPU चिप्स लगे हैं। आइए समझते हैं इस एतिहासिक मूनशॉट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।
विस्तार
कैसे हुआ यह लॉन्च?
यह सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 (Transporter-18) राइडशेयर मिशन के जरिए फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट से लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस (Vandenberg Space Force Base) से हुई। सफल लॉन्च के बाद सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि 'मुझे वह पहली मीटिंग याद है जिसमें टीम ने स्पेस में कंप्यूट रखने का आइडिया पेश किया था, बहुत रोमांचक विचार। आज हमारे पार्टनर @planet के प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च दिखाता है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं... और अभी कितना आगे जाना बाकी है। @SpaceX को धन्यवाद लिफ्ट के लिए, बूस्टर लैंडिंग भी शानदार रही '
I remember the first meeting where the team pitched the idea of putting compute in space - exciting idea!
Today's successful launch with our partner @planet prototype satellite shows how far we've come...and how far there is to go. Thanks for the lift, @SpaceX, another… pic.twitter.com/Gh3qdoLPe6विज्ञापन विज्ञापन— Sundar Pichai (@sundarpichai) October 2, 2026
प्रोजेक्ट संकैचर गूगल का एक ऐसा रिचर्स प्रोजेक्ट है, जिसमें अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की संभावना का अध्ययन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट में गूगल के खुद के बनाए गए टीपीयू यानी टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाए गए हैं, जो खासतौर पर एआई वर्कलोड के लिए डिजाइन किए गए चिप्स हैं।
इस परीक्षण के जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि अंतरिक्ष का वातावरण एआई कंप्यूटिंग के लिए कितना उपयोगी हो सकता है और वहां मौजूद चुनौतियों के बीच ये चिप्स किस तरह काम करते हैं।
गूगल के अनुसार, दुनिया भर में एआई का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही कंम्यूटिंग पावर की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। एआई मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए बड़े डेटा सेंटर की जरूरत होती है, जिन्हें काफी मात्रा में बिजली और कूलिंग की आवश्यकता पड़ती है।
गूगल के प्रोजेक्ट सनकैचर के पीछे भी कुछ ऐसा ही अहम विचार है कि अंतरिक्ष में सोलर पावर की उपलब्धता का फायदा उठाया जा सकता है। लो अर्थ ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइट पृथ्वी की तुलना में लगभग लगातार सूर्य की रोशनी के संपर्क में रह सकते हैं। इससे वहां सोलर पावर जनरेशन की क्षमता काफी ज्यादा हो सकती है।
यही वजह है कि गूगल यह जांच रहा है कि क्या भविष्य में स्पेस में बड़े पैमाने पर एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा सकता है।
अंतरिक्ष में टीपीयू की होगी असली परीक्षा
स्पेस में एआई चिप्स भेजना अपने आप में पर्याप्त नहीं है। असली चुनौती यह भी देखना है कि ये चिप्स अंतरिक्ष के कठिन वातावरण में लंबे समय तक किस तरह काम करते हैं।
इस परीक्षण में स्पेस का रेडिएशन, तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव और दूसरी पर्यावरणीय चुनौतियां महत्वपूर्ण होंगी। इन परिस्थितियों में टीपीयू का प्रदर्शन कैसा रहता है, इससे प्रोजेक्ट की आगे की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है। गूगल के अनुसार, टीम ने सैटेलाइट से संपर्क स्थापित कर लिया है और यह उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है।
इस शुरुआती मिशन से मिलने वाला इन-ऑर्बिट डेटा प्रोजेक्ट सनकैचर के लिए बेहद अहत हो सकता है। आने वाले हफ्तों में सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी से यह समझने में मदद मिलेगी कि स्पेस में एआई कंप्यूटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हार्डवेयर का प्रदर्शन कैसा रहता है। इससे भविष्य में स्पेस-बेस्ड एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की संभावनाओं को समझने में मदद मिल सकती है।
एआई के भविष्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह कदम?
कंपनी के अनुसार एआई की बढ़ती क्षमता के साथ कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में पृथ्वी पर मौजूद डेटा सेंटर के अलावा अंतरिक्ष को भी भविष्य के कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के संभावित स्थान के तौर पर देखने की कोशिश हो रही है। प्रोजेक्ट संकैचर अभी रिसर्च और टेस्टिंग के चरण में है। इस प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च और उसका उम्मीद के मुताबिक काम करना इस दिशा में शुरुआती कदम है।
सुंदर पिचाई ने भी इसे शुरुआत ही बताया है। आने वाले समय में इस मिशन से मिलने वाले डेटा और परीक्षण के नतीजे यह समझने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कि स्पेस में AI कंप्यूटिंग का यह विचार भविष्य में कितनी दूर तक जा सकता है।