फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Takes AI Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched

प्रोजेक्ट सनकैचर: स्पेस पहुंचे गूगल के AI चिप्स, सैटेलाइट का सफल लॉन्च; क्या अंतरिक्ष में बनेंगे डेटा सेंटर?

Fri, 02 Oct 2026 09:58 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 02 Oct 2026 09:58 AM IST
सार

गूगल ने प्लैनेट लैब्स और स्पेसएक्स के साथ मिलकर अंतरिक्ष में अपना पहला प्रोटोटाइप सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। 'प्रोजेक्ट सनकैचर' के तहत भेजे गए इस सैटेलाइट में गूगल के खास TPU चिप्स लगे हैं। आइए समझते हैं इस एतिहासिक मूनशॉट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Google Takes AI Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched
प्रोजेक्ट संकैचर का सफल लॉन्च - फोटो : @sundarpichai

विस्तार

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी ने अंतरिक्ष में कंप्यूटिंग पावर रखने के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में पहली सफलता हासिल कर ली है। गूगल ने अपने पार्टनर प्लैनेट लैब्स और स्पेसएक्स के साथ मिलकर एक प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च किया है। यह किसी भी बड़ी टेक कंपनी की ओर से अंतरिक्ष में एआई चिप्स भेजकर उनके वास्तविक परीक्षण की पहली एतिहासिक शुरुआत है।
विज्ञापन


कैसे हुआ यह लॉन्च?
यह सैटेलाइट स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर-18 (Transporter-18) राइडशेयर मिशन के जरिए फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट से लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस (Vandenberg Space Force Base) से हुई। सफल लॉन्च के बाद सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि 'मुझे वह पहली मीटिंग याद है जिसमें टीम ने स्पेस में कंप्यूट रखने का आइडिया पेश किया था,  बहुत रोमांचक विचार। आज हमारे पार्टनर @planet के प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च दिखाता है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं... और अभी कितना आगे जाना बाकी है। @SpaceX को धन्यवाद लिफ्ट के लिए, बूस्टर लैंडिंग भी शानदार रही '
विज्ञापन

 

क्या है प्रोजेक्ट संकैचर?
प्रोजेक्ट संकैचर गूगल का एक ऐसा रिचर्स प्रोजेक्ट है, जिसमें अंतरिक्ष में एआई  कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की संभावना का अध्ययन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट में गूगल के खुद के बनाए गए टीपीयू यानी टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाए गए हैं, जो खासतौर पर एआई वर्कलोड के लिए डिजाइन किए गए चिप्स हैं।
इस परीक्षण के जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि अंतरिक्ष का वातावरण एआई कंप्यूटिंग के लिए कितना उपयोगी हो सकता है और वहां मौजूद चुनौतियों के बीच ये चिप्स किस तरह काम करते हैं।

Google Takes AI Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched
प्रोजेक्ट संकैचर लॉन्च - फोटो : @sundarpichai
स्पेस में ही एआई डेटा सेंटर लगाने का आइडिया क्यों?
गूगल के अनुसार, दुनिया भर में एआई का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही कंम्यूटिंग पावर की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। एआई मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए बड़े डेटा सेंटर की जरूरत होती है, जिन्हें काफी मात्रा में बिजली और कूलिंग की आवश्यकता पड़ती है।
गूगल के प्रोजेक्ट सनकैचर के पीछे भी कुछ ऐसा ही अहम विचार है कि अंतरिक्ष में सोलर पावर की उपलब्धता का फायदा उठाया जा सकता है। लो अर्थ ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइट पृथ्वी की तुलना में लगभग लगातार सूर्य की रोशनी के संपर्क में रह सकते हैं। इससे वहां सोलर पावर जनरेशन की क्षमता काफी ज्यादा हो सकती है।
यही वजह है कि गूगल यह जांच रहा है कि क्या भविष्य में स्पेस में बड़े पैमाने पर एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जा सकता है।

अंतरिक्ष में टीपीयू की होगी असली परीक्षा
स्पेस में एआई चिप्स भेजना अपने आप में पर्याप्त नहीं है। असली चुनौती यह भी देखना है कि ये चिप्स अंतरिक्ष के कठिन वातावरण में लंबे समय तक किस तरह काम करते हैं।
इस परीक्षण में स्पेस का रेडिएशन, तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव और दूसरी पर्यावरणीय चुनौतियां महत्वपूर्ण होंगी। इन परिस्थितियों में टीपीयू का प्रदर्शन कैसा रहता है, इससे प्रोजेक्ट की आगे की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है। गूगल के अनुसार, टीम ने सैटेलाइट से संपर्क स्थापित कर लिया है और यह उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है।

Google Takes AI Space: Project Suncatcher Satellite Successfully Launched
सुंदर पिचाई ने वीडियो शेयर कर दी प्रोजेक्ट संकैचर के सफर लॉन्च की जानकारी - फोटो : @sundarpichai
आगे मिलने वाला डेटा क्यों अहम है?
इस शुरुआती मिशन से मिलने वाला इन-ऑर्बिट डेटा प्रोजेक्ट सनकैचर के लिए बेहद अहत हो सकता है। आने वाले हफ्तों में सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी से यह समझने में मदद मिलेगी कि स्पेस में एआई कंप्यूटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हार्डवेयर का प्रदर्शन कैसा रहता है। इससे भविष्य में स्पेस-बेस्ड एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की संभावनाओं को समझने में मदद मिल सकती है।

एआई के भविष्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह कदम?
कंपनी के अनुसार एआई की बढ़ती क्षमता के साथ कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में पृथ्वी पर मौजूद डेटा सेंटर के अलावा अंतरिक्ष को भी भविष्य के कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के संभावित स्थान के तौर पर देखने की कोशिश हो रही है। प्रोजेक्ट संकैचर अभी रिसर्च और टेस्टिंग के चरण में है। इस प्रोटोटाइप सैटेलाइट का सफल लॉन्च और उसका उम्मीद के मुताबिक काम करना इस दिशा में शुरुआती कदम है।
सुंदर पिचाई ने भी इसे शुरुआत ही बताया है। आने वाले समय में इस मिशन से मिलने वाले डेटा और परीक्षण के नतीजे यह समझने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कि स्पेस में AI कंप्यूटिंग का यह विचार भविष्य में कितनी दूर तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed