फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   vivo x fold 6 india launch date price features vivi v80 and s2 fe 5g together

वीवो का ट्रिपल धमाका: 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा मुड़ने वाला वीवो एक्स फोल्ड 6, साथ में आएंगे दो और धांसू 5जी फोन

Thu, 01 Oct 2026 05:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

वीवो अक्टूबर की शुरुआत में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन नए फोन पेश करने जा रहा है। इनमें कंपनी का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 6 भी शामिल है, जो 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा V80 और S2 FE 5G भी लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
vivo x fold 6 india launch date price features vivi v80 and s2 fe 5g together
Vivo X Fold 6 - फोटो : Vivo

विस्तार

वीवो ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 6 की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। यह फोन 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में कंपनी Vivo V80 और Vivo S2 FE 5G से भी पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन


Vivo X Fold 6 की कीमत का खुलासा 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। फिलहाल इस फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक ग्राहक नजदीकी रिटेल स्टोर पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


दो डिस्प्ले के साथ आएगा Vivo X Fold 6
  • वीवो के इस फोल्डेबल फोन में बाहर की तरफ 6.51 इंच की AMOLED LTPO स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2528 × 1120 पिक्सल है। फोन खोलने पर 8.02 इंच की बड़ी AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2504 × 2312 पिक्सल है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इनमें प्रोटेक्शन ग्लास भी दिया गया है।

Dimensity 9500 चिपसेट और 7000mAh बैटरी
  • X Fold 6 में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ V3+ इमेजिंग चिप और LPDDR5X Ultra RAM का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कॉन्फिगरेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर अनुभव देने में मदद करेगा।
  • फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

200MP कैमरा और 100x डिजिटल जूम
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का Samsung S5KHPB प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन की बाहरी और अंदरूनी, दोनों स्क्रीन पर 20MP का कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed