{"_id":"6abe3afa6e85373707023bcc","slug":"samsung-galaxy-m08-f08-listed-in-india-website-50mp-camera-6000mah-battery-details-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन एंट्री को तैयार: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस, 6 साल तक नहीं बदलना पड़ेगा फोन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग के दो नए स्मार्टफोन एंट्री को तैयार: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस, 6 साल तक नहीं बदलना पड़ेगा फोन
Thu, 01 Oct 2026 04:24 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी बजट सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Galaxy M08 और Galaxy F08 पेश कर दिए हैं। दोनों फोन 50MP कैमरा, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसे फीचर्स से लैस हैं। कंपनी इनमें पूरे 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। जानिए इन स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और खास बातें।
विज्ञापन
सैमसंग Galaxy M08 जल्द होगा लॉन्च।
- फोटो : सैमसंग
विस्तार
सैमसंग ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Galaxy M08 और Galaxy F08 पेश किए हैं। दोनों फोन हार्डवेयर के मामले में लगभग एक जैसे हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
कंपनी ने फोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी साझा कर दी है, लेकिन कीमत और बिक्री की तारीख अभी सामने नहीं आई है। दोनों फोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में मिलेंगे।
6.7 इंच की स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
6 साल तक मिलेंगे अपडेट
विज्ञापन
कंपनी ने फोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी साझा कर दी है, लेकिन कीमत और बिक्री की तारीख अभी सामने नहीं आई है। दोनों फोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में मिलेंगे।
विज्ञापन
6.7 इंच की स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट
- Galaxy M08 और F08 में 6.7 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और यह 90Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
- परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में 6nm बेस्ड MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। इसमें दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक और छह एफिशिएंसी कोर 2GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं।
- सैमसंग ने फोन को IP64 रेटिंग भी दी है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
- फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
6 साल तक मिलेंगे अपडेट
- सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आते हैं। सैमसंग ने दोनों मॉडल्स के लिए छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
- कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
- Galaxy M08 सिल्वर और Galaxy F08 डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। दोनों फोन का वजन करीब 197 ग्राम और मोटाई 8mm है।