फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google to shut down online job service Hire in 2020 says to focus on cloud service

गूगल ने बंद की हायर सर्विस, कहा- क्लाउड बेस्ड प्रोडक्ट पर कर रहे काम

Thu, 29 Aug 2019 02:11 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 29 Aug 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Google to shut down online job service Hire in 2020 says to focus on cloud service
google hire - फोटो : google hire

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपनी एक और सर्विस गूगल हायर बंद करने का एलान किया है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि वह सितंबर 2020 में अपनी जॉब एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम हायर को पूरी तरह से बंद कर देगी। बता दें गूगल ने अपनी इस ऑनलाइन सर्विस को 2017 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन


अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने हायरिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हायर को लॉन्च किया था। इसकी मदद से आवेदक जी सूट में आसानी से जॉब सर्च कर सकते थे और इसके अलावा जीमेल व गूगल कैलेंडर में डॉक्युमेंट्स को शेड्यूल कर सकते था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के 8 फीचर्स जो इसे बनाते हैं प्रीमियम स्मार्टफोन
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स पर काम पर फोकस कर रही है जो गूगल क्लाउड पोर्टफोलियो पर बेस्ड हैं। यूजर्स एक साल तक हायर सर्विस को इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं एक सितंबर 2020 को इसे बंद कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Airtel अपने इन प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा 32GB डाटा, देखें लिस्ट

बता दें कि हायर को डायने ग्रीन ने तैयार किया था और उस दौरान हायर बीबॉप नाम की कंपनी के स्वामित्व में था। बाद में गूगल ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक बीबॉप को डायने ग्रीन ने 380 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,725 करोड़ रुपये में शुरू किया था। डायने ग्रीन इसी साल गूगल अल्फाबेट बोर्ड छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed