{"_id":"6a7ae009a8bbd3050e0f9738","slug":"india-smartphone-market-five-year-low-iphone-17-highest-shipped-smartphone-2026-tech-news-hindi-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में स्मार्टफोन बाजार की हालत खराब: फिर भी iPhone 17 की धूम, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची बिक्री","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
भारत में स्मार्टफोन बाजार की हालत खराब: फिर भी iPhone 17 की धूम, 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची बिक्री
Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
Smartphone Shipment: भारत में स्मार्टफोन की बिक्री पर महंगे कंपोनेंट्स और मेमोरी की कमी का असर साफ दिखाई देने लगा है। बाजार में शिपमेंट पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं, लेकिन इसी मुश्किल दौर में iPhone 17 ने सबसे ज्यादा शिप होने वाले फोन का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट
- फोटो : iQOO/OnePlus/Vivo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का स्मार्टफोन बाजार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक तरफ मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों ने कंपनियों की लागत बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर ग्राहक लगातार फोन अपग्रेड करने के प्लान को टाल रहे हैं। इसका असर अब स्मार्टफोन की बिक्री के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा है।
बाजार का बारीकी से विश्लेषण करने वाली कंपनी आईडीसी (IDC) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल-जून 2026 के दौरान भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 11.1 फीसदी घटकर 3.32 करोड़ यूनिट रह गया है। जनवरी-जून की पहली छमाही में कुल शिपमेंट 6.42 करोड़ यूनिट रहे, जो पिछले साल की तुलना में 7.9 फीसदी कम हैं। यह पांच साल में भारतीय स्मार्टफोन बाजार का सबसे कमजोर स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार का बारीकी से विश्लेषण करने वाली कंपनी आईडीसी (IDC) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल-जून 2026 के दौरान भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 11.1 फीसदी घटकर 3.32 करोड़ यूनिट रह गया है। जनवरी-जून की पहली छमाही में कुल शिपमेंट 6.42 करोड़ यूनिट रहे, जो पिछले साल की तुलना में 7.9 फीसदी कम हैं। यह पांच साल में भारतीय स्मार्टफोन बाजार का सबसे कमजोर स्तर है।
विज्ञापन
फोन हो रहे महंगे, घट रहे ऑफर
दिलचस्प बात यह है कि बिक्री घटने के बावजूद बाजार में भेजे गए स्मार्टफोन की कुल कीमत 3.6 फीसदी बढ़ गई। इसकी बड़ी वजह फोन की बढ़ती कीमतें हैं। कंपनियां लागत का दबाव कम करने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं और डिस्काउंट भी पहले जैसे आकर्षक नहीं रह गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत 14.4 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 315 डॉलर पहुंच गई।
विज्ञापन
iPhone 17 बना सबसे ज्यादा शिप होने वाला फोन
- कमजोर बाजार के बीच Apple का प्रदर्शन खास रहा। iPhone 17 2026 की पहली और दूसरी तिमाही, दोनों में भारत में सबसे ज्यादा शिप होने वाला स्मार्टफोन रहा। हालांकि यूनिट शिपमेंट के मामले में Apple 8.5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ छठे स्थान पर है।
- वैल्यू के मामले में तस्वीर पूरी तरह अलग है। Apple ने 27 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में सबसे ज्यादा वैल्यू वाला स्मार्टफोन ब्रांड का स्थान बरकरार रखा है।
- हालांकि IDC का मानना है कि बढ़ती लागत का असर Apple पर भी पड़ सकता है। पुराने iPhone मॉडल महंगे होने और त्योहारी सीजन में सीमित डिस्काउंट मिलने से 2026 में कंपनी के शिपमेंट में गिरावट की आशंका है।
Samsung को पछाड़ Vivo बना नबर-1
- ब्रांड्स की बात करें तो Vivo 18.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार में पहले स्थान पर रहा। वहीं, Samsung 16.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली दूसरी कंपनी रही। इसके बाद Oppo (13.8 फीसदी), Xiaomi (9.7 फीसदी) और Realme (9.3 फीसदी) का स्थान रहा।
- मेमोरी और कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर बजट सेगमेंट पर पड़ा है। 100 डॉलर यानी करीब 9,500 रुपये से कम कीमत वाले फोन की शिपमेंट दूसरी तिमाही में 74.3 फीसदी गिर गई। वहीं, 4G फोन की हिस्सेदारी बढ़कर 11.1 फीसदी हो गई, क्योंकि कंपनियां महंगे 5G मॉडल के मुकाबले सस्ते विकल्प बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।
आगे और मुश्किल हो सकता है सफर...
- रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला समय ग्राहकों और कंपनियों, दोनों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। IDC का अनुमान है कि 2026 की दूसरी छमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट 15 फीसदी से ज्यादा घट सकते हैं।
- त्योहारी सीजन में भी कंपनियों के पास कीमतें कम करने की गुंजाइश सीमित रह सकती है। ऐसे में सालभर की कुल शिपमेंट करीब 12.8-13 करोड़ यूनिट रहने का अनुमान है। यानी आने वाले महीनों में ग्राहकों को फोन महंगे तो मिलेंगे, साथ ही ऑफर भी पहले से कम हो जाएं