Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   instagram india to curb sexually suggestive violent content recommendations reels explore feed meta

इंस्टाग्राम ने भारत में अपडेट किया रिकमेंडेशन सिस्टम: यूजर्स तक कम पहुंचेंगे आपत्तिजनत पोस्ट, AI से होगी पहचान

Tue, 17 Nov 2026 01:15 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 PM IST
सार

  • मेटा ने भारत में प्लेटफॉर्म के रिकमेंडेशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नए एआई मॉडल लागू किए हैं।
  • ये मॉडल यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान कर उन्हें सीमित करेंगे।
  • कंपनी का दावा है कि नए बदलावों से ऐसे कंटेंट की शिकायतें एक साल में आधी रह गई हैं।

विज्ञापन
instagram india to curb sexually suggestive violent content recommendations reels explore feed meta
भारत में इंस्टाग्राम एआई से रोकेगा खराब कंटेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स को अश्लील और हिंसक कंटेंट कम दिखाई देगा। मेटा ने भारत में प्लेटफॉर्म के रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किए हैं। इसके तहत ज्यादा एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही सीमित कर देंगे।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक, ये बदलाव उन पोस्ट पर लागू होंगे जो ऐसे अकाउंट से रिकमेंड की जाती हैं जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते। यानी यह कदम कंटेंट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के बजाय इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम के जरिए उसकी पहुंच सीमित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


रील्स, एक्सप्लोर और फीड पर दिखेगा असर
  • मेटा ने बताया कि नए बदलाव इंस्टाग्राम के रील्स, एक्सप्लोर और फीड सेक्शन में लागू किए गए हैं। इन जगहों पर यूजर्स को उन अकाउंट्स की पोस्ट भी दिखाई जाती हैं जिन्हें वे फॉलो नहीं करते।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नए AI मॉडल कंटेंट को इंस्टाग्राम की रिकमेंडेशन गाइडलाइंस के आधार पर जांचेंगे। इससे प्लेटफॉर्म ऐसे कंटेंट की पहचान खुद कर सकेगा, जिसे यूजर्स तक पहुंचाना उचित नहीं है। पहले इस तरह की पोस्ट को सीमित करने में यूजर्स की रिपोर्ट या उन्हें छिपाने जैसे फीडबैक की भूमिका ज्यादा होती थी।
  • कंपनी का दावा है कि इन बदलावों के बाद भारत में रिकमेंड किए गए कंटेंट को लेकर यूजर्स की शिकायतें पिछले एक साल की तुलना में आधी रह गई हैं। हालांकि, मेटा ने यह नहीं बताया कि कुल कितनी पोस्ट प्रभावित हुईं या कितने प्रतिशत रिकमेंडेशन को फिल्टर किया गया।

कंटेंट हटाने और रिकमेंडेशन रोकने में अंतर
मेटा ने स्पष्ट किया कि इंस्टाग्राम की रिकमेंडेशन गाइडलाइंस और कम्युनिटी स्टैंडर्ड अलग-अलग हैं। कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाली पोस्ट को प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है। वहीं, कुछ कंटेंट संवेदनशील या आपत्तिजनक हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करता हो। ऐसे कंटेंट को हटाने के बजाय उसकी रिकमेंडेशन सीमित की जा सकती है।

यूजर्स के पास भी हैं कंटेंट कंट्रोल के विकल्प
इंस्टाग्राम यूजर्स को अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट नियंत्रित करने के कई विकल्प देता है। सेंसिटिव कंटेंट कंट्रोल के जरिए सर्च, रील्स, एक्सप्लोर और फीड में संवेदनशील पोस्ट कम दिखाई देने का विकल्प चुना जा सकता है।

इसके अलावा, यूजर्स किसी पोस्ट पर 'नॉट इंटरेस्टेड' का विकल्प चुनकर बता सकते हैं कि वे उस तरह का कंटेंट नहीं देखना चाहते। हिडन वर्ड्स फीचर से कमेंट और मैसेज रिक्वेस्ट में चुने हुए शब्दों, वाक्यांशों और इमोजी को फिल्टर किया जा सकता है। किसी अकाउंट को ब्लॉक करने का विकल्प भी मौजूद है।


किशोरों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था
इंस्टाग्राम ने किशोरों के लिए टीन अकाउंट्स की व्यवस्था भी दी है। भारत में पिछले साल शुरू किए गए इन अकाउंट्स में कम उम्र के यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से 13-प्लस कंटेंट सेटिंग में रखा जाता है। इसके तहत उन्हें उम्र के हिसाब से उपयुक्त कंटेंट दिखाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू होते हैं। मेटा का कहना है कि यूजर्स की पसंद और उनके फीडबैक के आधार पर रिकमेंडेशन सिस्टम को आगे भी बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed