फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Meta Builds Its First Humanoid Robot MAX With Chinese Partner

अब घर के काम करेगा मेटा का AI रोबोट: चीनी कंपनी के साथ किया गया तैयार, क्या हैं खूबियां और कब आएगा बाजार में?

Sun, 01 Nov 2026 08:51 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 01 Nov 2026 08:51 AM IST
सार

मेटा ने एआई को घरेलू कामों में लाने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप 'फोरियर' (Fourier) के साथ मिलकर 'मैक्स' (Max) नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट प्रोटोटाइप विकसित किया है और अब इसके दूसरे एडवांस्ड वर्जन पर भी काम शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं मेटा के रोबोट के बारे में...
 

विज्ञापन
Meta Builds Its First Humanoid Robot MAX With Chinese Partner
मेटा एआई रोबोट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अब तक मेटा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्मार्ट ग्लास जैसी तकनीक सामने आती है, लेकिन अब कंपनी ने रोबोटिक्स की दुनिया में भी कदम रख दिया है। मेटा ने चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप फोरियर के साथ मिलकर मैक्स नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट प्रोटोटाइप तैयार किया है। करीब पांच फीट लंबा यह रोबोट एनवीडिया की जेटसन थॉर (Jetson Thor) चिप से लैस है। फिलहाल कंपनी इसे अपने म्यूज एआई एजेंट का फिजिटल रूप देने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, मेटा ने इसके अगले वर्जन MAX 2 पर भी काम शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि मेटा का यह रोबोट कैसा है और इसमें क्या-क्या खूबियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन


मेटा ने चीनी कंपनी के साथ बनाया मैक्स
  • एआई के बाद मेटा ने रोबोटिक्स की दुनिया में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने चीनी रोबोटिक्स स्टार्टअप फोरियर के साथ मिलकर MAX तैयार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस प्रोटोटाइप को घरेलू कामों में मदद करने वाले एआई रोबोट की दिशा में एक शुरुआती कदम के तौर पर विकसित किया है।
  • विज्ञापन
  • रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों ने करीब तीन महीने में इसका पहला प्रोटोटाइप तैयार किया। इसका वजन लगभग 106 पाउंड यानी करीब 48 किलोग्राम है और लंबाई लगभग 1.5 मीटर यानी करीब पांच फीट बताई गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

मैक्स की खूबियां क्या हैं?
  • कंपनी ने मैक्स को इस तरह तैयार किया गया है कि वह सिर्फ एक मशीन की तरह काम न करे, बल्कि इंसानों के साथ बातचीत भी कर सके। कहा जा रहा है कि  इसमें एक डिस्प्ले दिया गया है, जो चेहरे के भावों की नकल कर सकता है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स और पांच उंगलियों वाले हाथ दिए गए हैं।
  • इन हाथों को छोटी-छोटी चीजों को पकड़ने और संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी मेटा का मकसद ऐसा रोबोट तैयार करना है, जो भविष्य में घर के रोजमर्रा के कामों में मदद कर सके।

मेटा की टीम ने चीन में रहकर तैयार किया रोबोट
  • मैक्स को बनाने के लिए मेटा की रोबोटिक्स टीम ने चीन जाकर फोरियर के साथ काम किया। कहा जा रहा है कि मेटा के रोबोटिक्स प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट ली-चेन मिलर ने फोरियर की शंघाई फैक्ट्री में करीब दो महीने बिताए।
  • साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि अगस्त के आखिर में एक इंटरनल रोबोटिक्स समिट के दौरान मेटा के कुछ कर्मचारियों को इस रोबोट का प्रदर्शन भी किया गया था। इसके साथ ही कंपनी चीन में रोबोटिक्स क्षेत्र के एक्सपर्ट्स की भर्ती कर रही है, ताकि इस तकनीक के विस्तार की संभावनाओं को समझा जा सके।

मैक्स 2 पर भी शुरू हुआ काम, इसमें क्या होगा खास?
  • मेटा ने पहले प्रोटोटाइप के बाद इसके अगले वर्जन मैक्स 2 पर भी काम शुरू कर दिया है। इसपर काम सितंबर में शुरू हुआ है। नए वर्जन में पहले के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • मैक्स 2 में नया डिजाइन वाला धड़ और बेहतर हाथ दिए जाने की उम्मीद है, ताकि रोबोट चीजों को ज्यादा आसानी से पकड़ और संभाल सके। इसके अलावा इसमें एक प्रोजेक्टर और सीढ़ियों पर चलने में मदद करने वाले अतिरिक्त सेंसर भी शामिल किए जा सकते हैं।
  • इन बदलावों का मकसद रोबोट को घर के अलग-अलग हिस्सों में काम करने और आसपास के माहौल को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम बनाना है।

कैसा दिखेगा मैक्स?
  • मेटा का म्यूज एआई एजेंट पहले ही काफी चर्चा में है। अब कंपनी अपने एआई एजेंट को ही ह्यूमनॉइड रोबोट का रूप देना चाहती है। मेटा का लक्ष्य ऐसी मशीनें तैयार करना है, जो एआई की मदद से घर के कामों में इंसानों की सहायता कर सकें।
  • मेटा ने मई में एश्योर्ड रोबोट इंटेलिजेंस (Assured Robot Intelligence - ARI) नाम के स्टार्टअप का अधिग्रहण भी किया था। यह स्टार्टअप ऐसे एआई मॉडल विकसित करता है, जो रोबोट को इंसानी व्यवहार समझने और उसके अनुसार खुद को ढालने में मदद कर सकते हैं। इससे साफ है कि कंपनी सिर्फ रोबोट का हार्डवेयर तैयार करने पर नहीं, बल्कि उसे इंसानों के साथ बेहतर तरीके से काम करने लायक बनाने वाली AI तकनीक पर भी ध्यान दे रही है।

क्या बाजार में बिकेगा मेटा का मैक्स रोबोट?
फिलहाल मेटा का मैक्स एक प्रोटोटाइप है। कंपनी का कहना है कि फोरियर के साथ उसका काम आंतरिक रिसर्च और प्रयोग तक सीमित है। अभी इस रोबोट को बाजार में बेचने की कोई योजना नहीं है। इसलिए फिलहाल इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध घरेलू रोबोट नहीं माना जा सकता। कंपनी अभी इसकी तकनीक और संभावनाओं को परख रही है। मैक्स 2 पर चल रहा काम भी इसी रिसर्च का हिस्सा है। यानी मैक्स और मैक्स 2 अभी विकास और प्रयोग के स्तर पर हैं। इन्हें आम घरों तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह फिलहाल साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed