{"_id":"6a4797b38732abb226008d5a","slug":"meta-launches-pocket-app-create-ai-powered-games-prompts-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटा ने लॉन्च किया पॉकेट एप: अब बिना कोडिंग के सिर्फ लिखकर बना सकेंगे वीडियो गेम्स; इसमें क्या-क्या है खास?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
मेटा ने लॉन्च किया पॉकेट एप: अब बिना कोडिंग के सिर्फ लिखकर बना सकेंगे वीडियो गेम्स; इसमें क्या-क्या है खास?
Fri, 03 Jul 2026 04:36 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:36 PM IST
सार
Meta Pocket App: मेटा लगातार एआई इमेज, एआई वीडियो और एडिटिंग टूल्स के बाद अब कंपनी इंटरैक्टिव गेमिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी है। मेटा ने एक नया एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर छोटे-छोटे गेम्स और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meta AI App: मेटा ने एक एआई आधारित क्रिएटिव प्लेटफॉर्म पॉकेट लॉन्च किया है। इस एप में यूजर बस यह लिखना होता है कि उसे किस तरह का गेम या इंटरैक्टिव अनुभव चाहिए और एआई उसी आधार पर उसे तैयार करने में मदद करता है। मेटा इन एआई से तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को गिज्मोस (Gizmos) कह रहा है।
क्या खास है इसमें?
आपको बता दें कि पॉकेट केवल गेम बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें एक स्क्रॉल करने के लिए डिस्कवरी फीड भी दी गई है, जहां दूसरे यूजर्स की ओर से बनाए गए गिज्मोस देखे और खेले जा सकते हैं। यानी यह एक एआई गेम क्रिएशन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ कम्युनिटी प्लेटफॉर्म भी बन जाता है।
पॉकेट आया कहां से?
हालांकि यह एप पूरी तरह नया आइडिया नहीं है। दरअसल, मेटा ने इस साल की शुरुआत में गिज्मो नाम के एआई गेमिंग प्लेटफॉर्म की टीम का अधिग्रहण किया था। पॉकेट उसी तकनीक और टीम का नया रूप माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि मूल गिज्मो एप अभी भी एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
गिज्मो से कितना मिलता-जुलता है पॉकेट?
दोनों प्लेटफॉर्म में कई समानताएं देखने को मिलती हैं। जैसे ही दोनों से एआई प्रॉम्प्ट से गेम बना सकते हैं। डिस्कवरी फीड, इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस और आसान यूजर इंटरफेस कर सकते हैं।यही वजह है कि पॉकेट को गिज्मो का अगला संस्करण भी माना जा रहा है।
पॉकेट कब लॉन्च हुआ?
गिज्मो की सफलता ने बनाया पॉकेट का रास्ता
मेटा की बड़ी AI रणनीति का हिस्सा है पॉकेट
Pocket यूजर्स के लिए क्यों खास है ?
पॉकेट को खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो बिना कोडिंग गेम बनाना चाहते हैं।

- पॉकेट को सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पालुजी ने नोटिस किया। इन्होंने गूगल प्ले स्टोर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।
- इसके बाद एप फिगर्स की जानकारी के अनुसार पता चला कि यह एप 29 जून 2026 को एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर चुपचाप लाइव कर दिया गया था।
गिज्मो की सफलता ने बनाया पॉकेट का रास्ता
- पॉकेट की नींव दरअसल गिज्मो प्लेटफॉर्म की सफलता पर टिकी है। मेटा की ओर अधिग्रहण से पहले गिज्मो ने आईओएस और एंड्रॉयड पर करीब 6.35 लाख लाइफटाइम इंस्टॉल्स हासिल किए थे और यूजर्स से 98% पॉजिटिव रेटिंग भी मिली थी। यही लोकप्रियता और सकारात्मक प्रतिक्रिया मेटा के लिए इस तकनीक को अपने एआई इकोसिस्टम में शामिल करने की बड़ी वजह बनी।
- अब पॉकेट के जरिए कंपनी उसी अनुभव को और बेहतर एआई फीचर्स के साथ ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी में है।
मेटा की बड़ी AI रणनीति का हिस्सा है पॉकेट
- कंपनी का कहना है कि पॉकेट सिर्फ एक नया एप नहीं, बल्कि मेटा की व्यापक एआई रणनीति का हिस्सा है। कंपनी पहले से मेटा एआई के जरिए एआई इमेज जनरेशन, वाइब्स एप के माध्यम से AI वीडियो क्रिएशन और इंस्टाग्राम, फेसबुक व एडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर AI फीचर्स उपलब्ध करा रही है।
- अब पॉकेट के जरिए मेटा एआई की पहुंच को इंटरैक्टिव गेम्स और डिजिटल एक्सपीरियंस तक बढ़ाना चाहती है, ताकि आम यूजर्स बिना कोडिंग के AI की मदद से नए तरह का कंटेंट तैयार और शेयर कर सकें।
Pocket यूजर्स के लिए क्यों खास है ?
पॉकेट को खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो बिना कोडिंग गेम बनाना चाहते हैं।
- जो एआई के जरिए नए इंटरैक्टिव आइडिया आजमाना चाहते हैं।
- जो दूसरों के बनाए गेम्स और एआई एक्सपीरियंस एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं।
- यह एप शुरुआती यूजर्स और क्रिएटर्स दोनों के लिए आसान एआई क्रिएशन प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश करता है।