पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Need Aadhaar at Home? Here's Who Can Use UIDAI's Doorstep Enrollment Service

घर बैठे बनवाएं Aadhaar Card: UIDAI दे रहा खास सर्विस, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कितनी है फीस?

Fri, 03 Jul 2026 12:37 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 03 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

Aadhaar Enrollment and Updates at Your Doorstep: अगर कोई बुजुर्ग, दिव्यांग या गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति आधार केंद्र नहीं जा सकता, तो UIDAI की होम एनरोलमेंट सर्विस के जरिए ऑपरेटर घर आकर नया आधार बना सकता है या बायोमेट्रिक समेत जरूरी अपडेट कर सकता है। इस सुविधा के लिए 1947 हेल्पलाइन या रीजनल ऑफिस के जरिए अनुरोध किया जा सकता है। जानिए पात्रता, शुल्क, बुकिंग प्रक्रिया और पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Need Aadhaar at Home? Here's Who Can Use UIDAI's Doorstep Enrollment Service
घर बैठे बनवाएं या अपडेट करें Aadhaar, लेकिन ये लोग ही उठा सकते हैं फायदा - फोटो : एआई

विस्तार

अगर आपको या आपके घर के किसी बुजुर्ग को आधार कार्ड बनवाना है या उसमें कोई अपडेट कराना है, लेकिन आधार केंद्र तक जाना मुश्किल है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए आधार होम एनरोलमेंट सर्विस शुरू की है।

विज्ञापन


इस सर्विस के तहत ऑपरेटर सीधे आपके घर आकर नया आधार बनाने या उसमें बदलाव करने का काम पूरा करेगा। आइए समझते हैं कि यह सर्विस क्या है, किसे इसका फायदा मिलेगा और इसके लिए कितनी फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन


क्या है UIDAI की होम एनरोलमेंट सर्विस?

यह UIDAI द्वारा शुरू की गई एक खास डोरस्टेप सर्विस है, जो जरूरतमंदों को राहत देने के लिए बनाई गई है:

  • इसके तहत आप घर बैठे नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
  • आधार में नाम, पता, या जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट करा सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर घर बैठे ही फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग भी अपडेट कराया जा सकता है।


इस सर्विस का फायदा कौन ले सकता है?

यह सर्विस सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। UIDAI ने इसे खास तौर पर उन नागरिकों के लिए डिजाइन किया है जो शारीरिक रूप से आधार केंद्र तक जाने में पूरी तरह असमर्थ हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वरिष्ठ नागरिक: ऐसे बुजुर्ग जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
  • मरीज: बिस्तर पर पड़े या बीमारी की वजह से बेहद कमजोर लोग।
  • दिव्यांग: ऐसे व्यक्ति जो किसी शारीरिक अक्षमता के कारण केंद्र तक नहीं जा सकते।


सर्विस का कितना लगेगा चार्ज?

यह एक विशेष डोरस्टेप सर्विस है, इसलिए इसके लिए एक तय सर्विस चार्ज देना पड़ता है:

  • मुख्य व्यक्ति के लिए: अगर आप एक पते पर किसी एक व्यक्ति के लिए ऑपरेटर बुलाते हैं, तो सर्विस चार्ज 700 रुपये निर्धारित है।
  • अन्य सदस्यों के लिए: अगर उसी पते पर कोई अन्य सदस्य भी इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहता है, तो हर अतिरिक्त सदस्य के लिए 350 रुपये देने होंगे।
  • जरूरी नोट: यह चार्ज सिर्फ ऑपरेटर को घर बुलाने के लिए है। आधार अपडेट की जो सामान्य सरकारी फीस यानी 50 रुपये या 100 रुपये होती है, वह आपको इसके अतिरिक्त देनी होगी।


आधार होम सर्विस कैसे बुक करें? 

अगर आप किसी जरूरतमंद के लिए इस सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

  • टोल-फ्री कॉल: आप सीधे UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके ऑपरेटर को घर भेजने का अनुरोध कर सकते हैं।
  • ईमेल के जरिए: आप जरूरी दस्तावेजों के साथ UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय को ईमेल भेजकर भी अपनी रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं।


कितने दिन में होगा काम?

एक बार क्षेत्रीय कार्यालय से आपके अनुरोध को मंजूरी मिल जाने के बाद, यह काम आपके नजदीकी रजिस्ट्रार या आधार केंद्र को सौंप दिया जाता है। इसके बाद 7 से 15 दिनों के भीतर ऑपरेटर आपके दिए गए पते पर आकर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed