{"_id":"6a448e3f0ec397f614009f03","slug":"your-cooler-run-inverter-here-s-everything-you-need-know-2026-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BLDC Cooler: इनवर्टर पर चलाना है कूलर? आज ही जान लें कौन-सी मोटर है बेस्ट, देगी ठंडी हवा और बचाएगी बिजली बिल","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
BLDC Cooler: इनवर्टर पर चलाना है कूलर? आज ही जान लें कौन-सी मोटर है बेस्ट, देगी ठंडी हवा और बचाएगी बिजली बिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:20 AM IST
सार
Inverter Cooler: भीषण गर्मी में हर कोई एसी नहीं लगवा सकता। ऐसे में मिडिल क्लास परिवारों के लिए कूलर ही सबसे बड़ा सहारा होता है। लेकिन जैसे ही बिजली चली जाती है, सबसे पहला सवाल यही आता है कि काश कूलर इनवर्टर पर भी आसानी से चल पाता। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं कि क्या कूलर इनवर्टर से चल सकता है, कितनी देर तक चल सकता है और इसके लिए कौन-सा कूलर सबसे बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
1 of 7
कूलर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
BLDC Motor Cooler: गर्मी में बिजली कटना हर जगह आम समस्या है। ऐसे में अगर कूलर भी बंद हो जाए तो राहत मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब इस समस्या का समाधान BLDC मोटर वाले कूलर बन रहे हैं। ये कूलर सामान्य कूलर की तुलना में काफी कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे इन्हें इनवर्टर पर भी लंबे समय तक आसानी से चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि BLDC मोटर क्या है और यह आपके लिए क्यों फायदेमंद साबित हो सकती है।
2 of 7
कूलर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
BLDC मोटर क्या होती है?
यहां पर बीएलडीसी का मतलब ब्रशलेस DC मोटर से है। यह एक आधुनिक इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसमें पारंपरिक मोटर्स की तरह कार्बन ब्रश नहीं होते। ब्रश न होने की वजह से इसमें घर्षण और गर्मी कम पैदा होती है।
इससे मोटर की काम करने की बेहतर होती है, बिजली की खपत कम होती है और इसकी लाइफ भी ज्यादा होती है।
यही वजह है कि अब बीएलडीसी मोटर का इस्तेमाल हम कूलर, पंखे और कई घरेलू उपकरणों में आसानी से कर सकते हैं।
3 of 7
कूलर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
सामान्य कूलर से कितनी बिजली खर्च करता है?
इस कूलर की खासियत है कि यह सामान्य कूलर की अपेक्षा कम बिजली इस्तेमाल करता है, जहां सामान्य कूलर की मोटर आमतौर पर 150 से 200 वॉट तक बिजली की खपत करती है।
वहीं, केवल 30 से 50 वॉट बिजली खर्च करता है। यानी बिजली की खपत में करीब 60 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। कम बिजली खर्च होने से बिजली का बिल भी कम आता है और इनवर्टर की बैटरी पर भी कम दबाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कूलर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
इनवर्टर पर कितनी देर तक चलता है?
अगर आपके घर में अच्छी क्षमता वाला इनवर्टर है और उसकी बैटरी भी सही है, तो बीएलडीसी मोटर वाला कूलर करीब छह से सात घंटे आराम से चल सकता है।
हालांकि बैकअप इस बात पर भी निर्भर करता है कि इनवर्टर की क्षमता कितनी है, बैटरी की स्थिति कैसी है और उसी समय अन्य कौन-कौन से उपकरण चल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कूलर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
गर्मी में क्यों बन रहा है बेहतर विकल्प?
बिजली कटौती वाले जगहों में यह कूलर एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं। कम बिजली की जरूरत होने के कारण ये इनवर्टर पर भी लंबे समय तक चलते हैं।
इससे बिजली जाने के बाद भी कमरे में ठंडक बनी रहती है और बार-बार बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं रहती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।