WhatsApp: व्हाट्सएप यूजरनेम रिजर्व किया? अब तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, वरना अनजान लोग आपको भेज सकेंगे मैसेज!
Don't Forget to Activate Username Key: व्हाट्सएप ने यूजरनेम रिजर्वेशन फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके साथ यूजरनेम की ऑन करना भी बेहद जरूरी है। यह फीचर आपकी प्राइवेसी को बेहतर बनाता है और अनजान लोगों को सिर्फ यूजरनेम के जरिए आपसे संपर्क करने से रोकता है। जानिए यूजरनेम की क्या है, इसे कैसे ऑन करें और यह आपके लिए क्यों जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाट्सएप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस और प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में एप पर यूजरनेम फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जिसके जरिए आप अपना फोन नंबर छिपाकर सिर्फ एक खास नाम (यूजरनेम) के जरिए लोगों से जुड़ सकेंगे।
फिलहाल व्हाट्सएप ने इस फीचर के तहत यूजर्स को अपना यूजरनेम रिजर्व (बुक) करने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। लेकिन, अगर आप अपना यूजरनेम बना रहे हैं, तो प्राइवेसी के लिए यूजरनेम की को ऑन करना बिल्कुल न भूलें। आइए समझते हैं कि यह फीचर क्या है और आपके लिए क्यों जरूरी है।
क्या है व्हाट्सएप यूजरनेम की?
- यूजरनेम की असल में 4 अंकों का एक सिक्योरिटी कोड है।
- व्हाट्सएप का नया यूजरनेम फीचर आने के बाद, आपका नंबर सुरक्षित रहेगा।
- अगर आप यूजरनेम की सेट कर लेते हैं, तो आपका यूजरनेम जानने वाला कोई भी अनजान व्यक्ति आपको सीधे मैसेज नहीं कर पाएगा।
- आपसे संपर्क करने के लिए उसे आपके यूजरनेम के साथ-साथ यह 4 अंकों का कोड भी डालना होगा।
इसे ऑन करना क्यों है जरूरी?
- मेटा की तरफ से यूजरनेम की का फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है।
- अगर आप इसे मैन्युअली ऑन नहीं करते हैं, तो कोई भी अनजान व्यक्ति सिर्फ आपका यूजरनेम डालकर आपको मैसेज कर सकता है। इससे स्पैम या स्कैमर्स का खतरा बढ़ जाता है। यूजरनेम की ऑन करने से आपकी प्राइवेसी डबल सुरक्षित हो जाती है और सिर्फ वही लोग आपको मैसेज कर पाएंगे जिन्हें आप अपनी यह Key देंगे।
कैसे सेट करें व्हाट्सएप यूजरनेम की?
यूजरनेम की को चालू करने से पहले यह जरूरी है कि आपने अपना यूजरनेम रिजर्व कर लिया हो। इसे सेट करने का तरीका बेहद आसान है:
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलें।
- टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद तीन डॉट पर टैप कर सेटिंग्स में जाएं।
- अब अकाउंट सेक्शन पर क्लिक करें और यूजरनेम विकल्प चुनें। अगर आपने यूजरनेम नहीं बनाया है, तो पहले यहां अपनी पसंद का यूजरनेम रिजर्व कर लें।
- इसके बाद नीचे दिए गए Contact me by username विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां People who know my key को चुनें और Username Key पर क्लिक करें।
- अब व्हाट्सएप आपको कुछ खास कोड्स का विकल्प देगा, उनमें से अपनी पसंद की यूजरकी चुनकर सेव कर दें।
जरूरी नोट: आप अपनी मर्जी से कोई भी 4 अंकों का नंबर सेट नहीं कर सकते। व्हाट्सएप खुद आपको अलग-अलग सुरक्षित कोड्स का विकल्प देगा, जिनमें से आपको एक चुनना होगा।
Username Key कैसे बदलें?
अगर आपको लगता है कि आपकी Key बहुत से लोगों को पता चल गई है, तो आप प्राइवेसी बनाए रखने के लिए इसे कभी भी बदल सकते हैं:
- Settings > Account > Username > Contact me by username > Username Key पर जाएं।
- यहां मौजूदा Key के नीचे Get a different Key पर क्लिक करें।
- व्हाट्सएप आपको एक नया कोड दिखाएगा, जिसे आप सेव पर क्लिक करके अपडेट कर सकते हैं।
फीचर कब से करेगा काम?
अभी आप अपना यूजरनेम और Key सिर्फ रिजर्व कर सकते हैं। इस साल के अंत तक जब यह फीचर सभी के लिए लाइव हो जाएगा, तब यह सिक्योरिटी लेयर पूरी तरह से काम करने लगेगी और अनजान लोगों की दखलअंदाजी खत्म हो जाएगी।