{"_id":"6a43649d616e51e58b0acce4","slug":"whatsapp-username-feature-coming-soon-5-big-benefits-3-things-you-know-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म: इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें पांच फायदे","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म: इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें पांच फायदे
Tue, 30 Jun 2026 12:09 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
WhatsApp New Update: अब टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सएप पर भी किसी अनजान व्यक्ति से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए यूजरनेम फीचर ला रही है। आइए जानते हैं कि इस फीचर से यूजर्स को क्या फायदे होंगे और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा?
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर जल्द आने वाला है यूजरनेम फीचर
- फोटो : amarujala.com
WhatsApp Username Feature: मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर आने के बाद यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर करें, सिर्फ एक यूनिक यूजरनेम के जरिए भी एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यह अपडेट यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को पहले से बेहतर बनाने में मदद करेगा। क्या ऐसा वाकई होगा? इसके क्या फायदे होंगे? जानिए इस लेख में विस्तार से...
Trending Videos
व्हाट्एप पर जल्द आ रहा यूजरनेम फीचर
- फोटो : amarujala.com
जानिए यूजरनेम फीचर के पांच बड़े फायदे
इस नए फीचर के आने से यूजर्स की रोज की चैटिंग और सोशल लाइफ में काफी बदलाव का सकते हैं। जो इस प्रकार हैं...
1. मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट: अब किसी भी नए ग्रुप में शामिल होते समय या किसी अनजान व्यक्ति से पहली बार बात करते समय यूजर का 10 अंकों का पर्सनल नंबर सामने वाले को नहीं दिखेगा। यानी की आपकी प्राइवेसी पूरी तरह लॉक रहेगी और जब नंबर नहीं शेयर होगा, तो कोई भी आपको फालतू की कॉल्स नहीं कर सकेगा।
2. प्राइवेसी होगी और मजबूत: हालांकि व्हाट्सएप अपने यूजर के सुरक्षा के लिए अक्सर अपडेट लाता रहता है, लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद ऑनलाइन खरीदारी, कूरियर वाले या अस्थायी काम के सिलसिले में किसी से संपर्क करते समय नंबर लीक होने का खतरा हमेशा के लिए खत्म या कम हो जाएगा।
3. इन लोगों को मिलेगा खास फायदा: इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे एप्स पर छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर और कंटेंट किएटर्स अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की बजाय सामने वाले से उनके प्रोफेशनल यूजरनेम, जैसे @MyBusiness के जरिए ग्राहकों के साथ शेयर करते हैं, ठीक वैसे ही आप व्हाट्सएप पर संभव होगा। इससे उनकी ब्रांडिंग भी मजबूत हो सकती है।
4. याद रखना और खोजना होगा आसान: दस अंकों का नंबर याद रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा। इसलिए इस जगह एक छोटा, अनोखा और कूल यूजरनेम याद रखना और दूसरों को बताना काफी आसान होगा।
5. फर्जी नंबरों और स्पैम से राहत: अक्सर लोग गलत नंबर देकर निकल जाते हैं या कभी-कभी को एक भी नंबर इधर-उधर होने से मैसेज किसी और को चला जाता है। लेकिन इसके बाद यूजरनेम आधारित पहचान से सही व्यक्ति को ढूंढना और सटीक प्रोफाइल से कनेक्ट होना बेहद पारदर्शी हो जाएगा।

इन तीन बातों को न करें नजरअंदाज
1. पसंदीदा यूजरनेम जल्दी सुरक्षित करें
इस तरह के फीचर आते ही लोग यूनिक और अपने पसंद का यूजरनेम तुरंत सेट कर लेते हैं। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम की तरह ही व्हाट्सएप पर भी एक नाम का यूजरनेम सिर्फ एक ही यूजर को मिलेगा। इसलिए जैसे ही यह फीचर रोलआउट हो, बिना देर किए अपनी पसंद या अपने नाम का यूज़रनेम तुरंत बुक (सुरक्षित) कर लें, वरना कोई और उसे ले सकता है।
2. फर्जी यूजरनेम से रहें सावधान
कुछ लोग बड़े ब्रांड, सेलिब्रिटी या संस्थानों से मिलते-जुलते यूजरनेम बनाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अकाउंट पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जरूर जांचें। टेलीग्राम पर यह समस्या आम है, इसलिए व्हाट्सएप पर भी किसी यूजरनेम पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर कर लें।
3. प्राइवेसी सेटिंग्स समय-समय पर चेक करें
यूजरनेम बनाने के बाद भी अपनी प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और अन्य जानकारी की विजिबिलिटी चेक करते रहें, ताकि आपकी जानकारी केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचे जिन्हें आप अनुमति देना चाहते हैं।
यूजर्स के लिए क्यों होगा खास?
टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम सिस्टम आने से व्हाट्सएप पर लोगों से जुड़ना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी होगा, जो अपना निजी मोबाइल नंबर हर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते।