पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Storage: स्मार्टफोन की मेमोरी फुल? बिना पसंदीदा फोटो हटाए बस करें ये तीन काम, मिनटों में खाली होगा स्पेस

Wed, 01 Jul 2026 10:00 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 01 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

Android storage full solution: क्या स्टोरेज फुल होते ही आप भी अपने फोन से पसंदीदा फोटो डिलीट करने लगते हैं? तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि सिर्फ तीन आसान सेटिंग्स बदलकर बिना एक भी फोटो हटाए फोन में काफी स्टोरेज खाली की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड
Free up phone storage without deleting data: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए स्टोरेज फुल होना एक ऐसी समस्या है, जो सबसे गलत वक्त पर सामने आती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी पुरानी यादें और जरूरी तस्वीरें डिलीट करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एक भी फोटो या वीडियो को छुए आप अपने फोन में जीबी के हिसाब से स्पेस खाली कर सकते हैं? आइए जानते हैं प्ले स्टोर और व्हाट्सएप की उन सीक्रेट के बारे में, जो आपके फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं...
Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड
Clear non installed apps history play store: जिन एप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटाएं
कई बार हम फोन में दर्जनों एप्स इंस्टॉल करते हैं और बाद में उन्हें अनइंस्टॉल (डिलीट) कर देते हैं। हमें लगता है कि काम खत्म हो गया, लेकिन गूगल प्ले स्टोर उनके डेटा की एक हिस्ट्री फाइल अपने पास सुरक्षित रखता है, जो फोन की मेमोरी खाती रहती है। इसे साफ करने का तरीका यह है:
  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • ऊपर दाईं तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको मैनेज एप्स एंड डिवाइस (Manage apps & device) का विकल्प मिलेगा, उस पर जाएं।
  • अब ऊपर दिख रहे मैनेज टैब पर टैप करें।
  • इसके बाद नीचे दिस डिवाइस (This device) वाले फिल्टर पर क्लिक करके नॉट इंस्टॉल्ड (Not installed) को चुन लें।
  • अब आपके सामने उन सभी एप्स की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें आप कभी डाउनलोड करके डिलीट कर चुके हैं। इन सभी को सेलेक्ट करके पूरी तरह डिलीट कर दें। ऐसा करते ही भारी मात्रा में स्पेस खाली हो जाएगा।
Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड
WhatsApp manage storage: व्हाट्सएप बड़ी फाइलें हटाएं
अक्सर व्हाट्सएप पर सुबह की गुड मॉर्निंग इमेजेस से लेकर भारी-भरकम वीडियोज तक, हमारे फोन की स्टोरेज का सबसे बड़ा हिस्सा ले लेते हैं। बिना पूरी चैट डिलीट किए स्पेस बनाने के लिए व्हाट्सएप का यह इन-बिल्ट टूल इस्तेमाल करें: 
  • इसके लिए व्हाट्सएप खोलें और ऊपर कोने में दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां आपको स्टोरेज और डेटा(Storage and data) का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • इसके बाद सबसे ऊपर मौजूद मैनेज स्टोरेज (Manage storage) के विकल्प को चुनें।
  • यहां व्हाट्सएप आपको खुद लार्जर फाइल्स (Larger than 5 MB) यानी बड़ी फाइल्स अलग से दिखा देगा। इस सेक्शन में जाएं, जो फाइल्स या वीडियो आपके काम के नहीं हैं, उन्हें चुनकर डिलीट कर दें। 
  • इससे आपकी जरूरी तस्वीरें सुरक्षित रहेंगी और फालतू का लोड हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड
Google Play Store app archive: ऑटोमैटिकली अर्काइव एप्स सेटिंग को करें ऑन
अगर आपके फोन में कई ऐसे एप्स हैं जिन्हें आप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें हटाने की बजाय ऑटो आर्काइव एप्स फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर का यह एक बेहद शानदार और नया फीचर है। यह उन एप्स को पूरी तरह डिलीट नहीं करता, जिन्हें आप महीनों से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके साइज को बेहद छोटा (कंप्रेस) कर देता है ताकि स्टोरेज बची रहे। इसे एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...
  • दोबारा प्ले स्टोर खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाकर सेटिंग्स को ओपन करें।
  • यहां सबसे ऊपर दिए गए जनरल (General) ऑप्शन पर टैप करें।
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ऑटोमैटिकली अर्काइव एप्स (Automatically archive apps) का एक टॉगल बटन दिखेगा, इसे ऑन (On) कर दें।
विज्ञापन
Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
क्यों अपनाएं ये तरीके?
  • इन तीन आसान सेटिंग्स की मदद से आप बिना अपनी यादगार फोटो या जरूरी वीडियो हटाए फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं। 
  • साथ ही फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी और बार-बार स्टोरेज फुल होने की परेशानी से राहत मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed