फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   mivi one 5g smartphone launched india price features specifications flipkart sale start 8 october

मिवी ने लॉन्च किया सस्ता 5जी फोन: स्नैपड्रैगन चिपसेट, एंड्रॉयड 16 ओएस और धाकड़ बैटरी से लैस, जान लें प्राइस

Thu, 24 Sep 2026 04:46 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 04:46 PM IST
सार

देशी ऑडियो ब्रांड Mivi ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ स्लीक डिजाइन दिया दया है। इस स्टाइलिश फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। आइए जानते हैं कंपनी इस फोन में क्या कुछ दे रही है...

विज्ञापन
mivi one 5g smartphone launched india price features specifications flipkart sale start 8 october
Mivi One 5G - फोटो : मिवी

विस्तार

भारत में ऑडियो डिवाइस बनाने वाली देसी कंपनी मिवी (Mivi) ने अब स्मार्टफोन मार्केट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए अपना पहला हैंडसेट Mivi One 5G भारत में पेश कर दिया है। यह डिवाइस खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 5G फोन की तलाश में हैं। बेहतरीन फीचर्स के साथ आने इस फोन को कंपनी ने 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है जिनमें 4GB, 6GB और 8GB रैम शामिल हैं।
विज्ञापन


Flipkart पर होगी पहली सेल
मिवी के इस नए 5G फोन की बिक्री अपकमिंग 'फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल' के दौरान शुरू की जाएगी। सेल 8 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। ग्राहक इसे अपनी पसंद के अनुसार ब्लू, डार्क ब्लू, बरगंडी, ग्रीन और पिंक जैसे पांच शानदार रंगों में खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


Mivi One 5G: कितनी है कीमत?
फ्लिपकार्ट पर दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है। बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद यह फोन मात्र 11,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसका 6GB+128GB वेरिएंट 14,999 रुपये और टॉप मॉडल (8GB+128GB) 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


6000mAh बैटरी और जबरदस्त प्रोसेसर
  • कम कीमत के बावजूद मिवी ने परफॉरमेंस में कोई कंजूसी नहीं की है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन की मोटाई सिर्फ 9.15mm रखी गई है। डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और चार्जर आपको बॉक्स के अंदर ही मिल जाएगा। 
  • इसके अलावा, इसमें 4nm प्रोसेस पर बना सेगमेंट का पहला स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट दिया गया है, जो एड्रेनो जीपीयू (Adreno GPU) के साथ मिलकर बेहतरीन स्पीड देता है। यह फोन बिल्कुल क्लीन 'स्टॉक एंड्रॉयड 16' पर काम करता है और कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 18 तक के अपडेट्स देने का वादा भी किया है।

कैसा है डिस्प्ले और कैमरा?
  • Mivi One 5G में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पीछे की तरफ पिल-शेप मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए सैमसंग का ISOCELL सेंसर मौजूद है। 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन की एक और बड़ी खूबी इसका 'सुपरकॉल' (SuperCall) फीचर है। मिवी न्यूरल वॉयस इंजन की मदद से यह तकनीक भारी शोर-शराबे वाली जगह पर भी कॉलिंग के दौरान एकदम साफ और स्पष्ट आवाज प्रदान करती है।

आफ्टर-सेल्स सर्विस
अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए मिवी MIVI Care Plus नाम से एक खास सर्विस पैकेज भी बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करा रही है। इसके तहत ग्राहकों को पूरे 1 साल की वारंटी, देश भर में 500 से अधिक सर्विस सेंटर्स का आसान एक्सेस और 7 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed