{"_id":"6a56111306d45cc46405892f","slug":"moto-g77-power-sale-starts-india-price-7000mah-battery-50mp-camera-offers-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moto G77 Power की सेल शुरू: 7,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, जानिए ऑफर्स और फीचर्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Moto G77 Power की सेल शुरू: 7,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, जानिए ऑफर्स और फीचर्स
Tue, 14 Jul 2026 04:06 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:06 PM IST
सार
Motorola का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G77 Power अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट और Jio यूजर्स के लिए अतिरिक्त फायदे भी मिल
विज्ञापन
Moto G77 Power
- फोटो : Motorola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Motorola ने हाल ही में लॉन्च किए गए Moto G77 Power की भारत में बिक्री शुरू कर दी है। 8 जुलाई को पेश किया गया यह स्मार्टफोन कंपनी की G-सीरीज का नया मिड-रेंज मॉडल है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
Moto G77 Power की कीमत और लॉन्च ऑफर्स
- Moto G77 Power को भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है।
- लॉन्च ऑफर के तहत IDFC First Bank, Kotak Bank, ICICI Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।
- इसके अलावा Jio यूजर्स को 18 महीने के लिए 500GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।
- यह फोन पैनटोन फुशिया रेड, पैनटोन नॉटिकल ब्लू और पैनटोन इम्पेनेट्रेबल रंगों में उपलब्ध होगा।
- यह स्मार्टफोन Flipkart और Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
- Moto G77 Power में 6.72 इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
- फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या हैं कैमरा स्पेसिफिकेशन?
- फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/2-इंच सेंसर मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है।
- बड़ा कैमरा सेंसर होने की वजह से कम रोशनी में भी बेहतर और ज्यादा डिटेल वाली तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। रियर कैमरा भी 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
सॉफ्टवेयर और बैटरी
- Moto G77 Power Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा फोन को 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई कंपनियां दो बड़े Android अपडेट दे रही हैं, इसलिए यह थोड़ा कमजोर पक्ष माना जा सकता है।
- फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो भारी इस्तेमाल में भी करीब डेढ़ दिन तक चलने का दावा करती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 30W चार्जर मिलता है। साथ ही 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
- Moto G77 Power में 3.5mm हेडफोन जैक, Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।