फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   motorola razr flex 27 foldable smartphone leaks snapdragon 8 gen 5 specs price details

रेजर फ्लेक्स 27: आईफोन डुओ को टक्कर देने मोटोरोला ला रहा नया फोन, किताब की तरह खुलेगा, 12GB मिलेगी रैम

Sun, 01 Nov 2026 03:01 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

मोटोरोला (Motorola) जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपना नया धमाका करने जा रहा है। कंपनी के अपकमिंग बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Motorola Razr Flex 27 का नाम एक सर्टिफिकेशन साइट पर कंफर्म हो गया है। लीक्स के मुताबिक, इस प्रीमियम डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, 12GB रैम और लेटेस्ट एंड्रॉइड 17 का सपोर्ट मिलेगा। आइए, लॉन्च से पहले इस फोन की सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन
motorola razr flex 27 foldable smartphone leaks snapdragon 8 gen 5 specs price details
मोटोरोला का नया फोन आईफोन डुओ को देगा टक्कर। - फोटो : Motorola

विस्तार

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती रेस में मोटोरोला (Motorola) एक बार फिर नया दांव चलने की तैयारी में है। अपनी लोकप्रिय रेजर (Razr) सीरीज के तहत कंपनी जल्द ही एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन पेश कर सकती है, जिसे Motorola Razr Flex 27 का नाम दिया गया है। खास बात यह है कि यह मोटोरोला का नया वाइड बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन हो सकता है। हाल ही में यह फोन यूएई (UAE) की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TDRA और पॉपुलर बेंचमार्किंग साइट 'गीकबेंच' पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग से फोन के नाम, डिजाइन और प्रोसेसर को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं।
विज्ञापन


सर्टिफिकेशन से नाम पर लगी मुहर
यूएई के TDRA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन को XT2761-1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसे मोबाइल फोन कैटेगरी के तहत रजिस्टर किया गया है। यह सर्टिफिकेशन हाल ही में 29 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ है।
विज्ञापन


लिस्टिंग की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि इसमें साफ तौर पर Motorola Razr Flex 27 नाम लिखा हुआ है, जिसे फोन का ऑफिशियल नाम बताया जा रहा है और यह भी साफ हो जाता है कि मोटोरोला इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उतारने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेगा 12GB रैम और सुपरफास्ट परफॉरमेंस 
सर्टिफिकेशन साइट्स के अलावा, यह फोन गीकबेंच के डेटाबेस पर भी अपनी दमदार परफॉरमेंस की झलक दिखा चुका है। लीक्स की मानें तो Motorola Razr Flex 27 को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 (Snapdragon 8 Gen 5) प्रोसेसर दिया जा सकता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 12GB रैम मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह फोन सीधे तौर पर अगले जनरेशन के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर काम करेगा, जो इसे तकनीकी रूप से काफी एडवांस बनाता है।

कीमत और कलर ऑप्शंस को लेकर सस्पेंस
लॉन्च से पहले ही एक यूरोपियन रिटेलर की वेबसाइट पर भी इस फोन की कुछ जानकारियां लीक हुई थीं। इस लिस्टिंग में डिवाइस के दो खूबसूरत कलर ऑप्शंस- पैंटोन कोरिएंडर और पैंटोन डार्क बोटैनिकल गार्डन का जिक्र था। साथ ही, इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,510.90 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 1,60,765 रुपये) बताई गई थी।

हालांकि, टेक एक्सपर्ट्स इस रिटेलर लिस्टिंग को पूरी तरह से सही नहीं मान रहे हैं। वजह यह है कि लिस्टिंग में फोन को 'क्लैमशेल' फोल्डेबल डिजाइन वाला बताया गया है, जबकि लीक्स का बाजार गर्म है कि Razr Flex 27 एक वाइड बुक-स्टाइल, यानी किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल फोन होगा। इसके अलावा, वेबसाइट पर असली तस्वीरों के बजाय प्लेसहोल्डर इमेजेज का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए, कीमत और कलर्स को लेकर अभी कोई ठोस दावा नहीं किया जा सकता।


कब होगा लॉन्च?
TDRA पर लिस्टिंग होने का सीधा मतलब है कि डेवलपमेंट का काम अपने अंतिम चरण में है और लॉन्चिंग करीब है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक तारीख या कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में इस प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के डिजाइन और कैमरे से जुड़ी और भी पुख्ता जानकारियां सामने आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन आईफोन डुओ और सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 को टक्कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed