{"_id":"69e371a02b160b9e98012c78","slug":"myth-vs-reality-why-your-standard-inverter-might-fail-run-your-induction-stove-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Induction on Inverter: क्या इनवर्टर पर खाना बनाना है सुरक्षित? भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Induction on Inverter: क्या इनवर्टर पर खाना बनाना है सुरक्षित? भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Induction cooktop on inverter: गर्मियों का सीजन आते ही बिजली कटौती की समस्या आम हो जाती है, और दूसरी तरफ सिलिंडर की बढ़ती कीमतें बजट बिगाड़ रही हैं। ऐसे में बहुत से लोग इंडक्शन कुकटॉप को एक बेहतर विकल्प मानते हैं, लेकिन दिक्कत तब आती है, जब बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इनवर्टर से इंडक्शन चला सकते हैं? इस लेख में जानें चला सकते हैं या नहीं...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इनवर्टर से इंडक्शन चलेगा या नहीं या पूरी तरह इनवर्टर पर निर्भर करता है। क्योंकि इसकी कुछ शर्तें होती हैं। अगर साधारण इनवर्टर (Square Wave) और कम क्षमता वाले इनवर्टर पर इंडक्शन चलाया, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको कम से कम 2.5kVA या उससे अधिक क्षमता वाला प्योर साइन वेव इनवर्टर चाहिए। बिना तकनीक को समझे इंडक्शन चलाने से आपका उपकरण जल सकता है।
सामान्य इनवर्टर क्यों नहीं झेल पाता ?
तकनीकी रूप से समझें तो एक सामान्य घरेलू इनवर्टर 500 से 600 वाट तक लोड झेलने के लिए बनाया जाता है, जिससे आप कुछ पंखे और बल्ब या कुछ जरूरी समान चला सकें। वहीं, दूसरी तरफ, एक इंडक्शन चूल्हा ऑन होते ही सीधे 1500 से 2000 वाट बिजली खींचता है। ऐसे में अगर आप चलाने की कोशिश करेंगे तो ओवरलोड हो सकता है।
इसका कारण यह भी है कि इंडक्शन के अंदर बहुत ही नाजुक सेंसर और बारीक पुर्जे लगे होते हैं। सामान्य इनवर्टर से निकलने वाली बिजली स्क्वायर वेव (Square Wave) होती है, जिसमें काफी झटके होते हैं। इससे झटके से बिजली आने पर इंडक्शन के तार जल सकते हैं, या फिर यह छोटा धमाका कर सकती है। हो सकता है कि इंडक्शन बार-बार एरर दिखाए या हमेशा के लिए खराब हो जाएगा।
ऐसे में क्या करें?
अगर आपके इलाके में बिजली की समस्या है या बिजली ज्यादा कटती है तो आप इन बातों को ध्यान में रखकर खाना बना सकती हैं।
Trending Videos

- प्योर साइन वेव इनवर्टर का प्रयोग: इस इनवर्टन से बिजली कटने के बाद भी खाना बनाने में समस्या नहीं आएगी, सिर्फ इसी टेक्नोलॉजी वाला इनवर्टर इंडक्शन को वैसी ही शुद्ध बिजली देता है जैसी मेन पावर सप्लाई से मिलती है।
- 2.5kVA या उससे ज्यादा की क्षमता: इंडक्शन की भारी लोड क्षमता को संभालने के लिए आपके पास हाई-कैपेसिटी वाला इनवर्टर होना जरूरी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X