{"_id":"69e898e4467b5808ef0ed317","slug":"electricity-bill-update-smart-prepaid-meter-cyber-scam-alert-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electricity Bill Scam: बिजली कटने का मैसेज आ रहा है? कहीं आपके साथ भी न हो जाए बुलंदशहर जैसा स्कैम!","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Electricity Bill Scam: बिजली कटने का मैसेज आ रहा है? कहीं आपके साथ भी न हो जाए बुलंदशहर जैसा स्कैम!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 22 Apr 2026 03:17 PM IST
सार
Prepaid Meter Fraud: देश में अब प्रीपेड बिजली मीटर के नाम पर साइबर ठगी का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। जालसाज खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं को बिजली कटने का डर दिखाते हैं और फोन में एक फर्जी ऐप इंस्टॉल करवा कर ठगी को अंजाम देते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा स्कैम और इससे कैसे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
1 of 3
प्रीपेड मीटर स्कैम
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेक्नोलॉजी ने काम आसान तो किया है लेकिन हर रोज समस्याएं भी खड़ी कर रहा है। गैस की किल्लत के वजह से देश भर में बुकिंग स्कैम के मामले कम नहीं हुए थे कि अब प्रीपेड इलेक्ट्रिसिटी मीटर के नाम पर भी नए तरह का स्कैम शुरू हो गया है। ठगों के गिरोह बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं। स्कैम करने वाले ठग फोन काल के जरिए उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 3
लिंक भेजकर करवाते हैं एप डाउनलोड
- फोटो : AI जनरेटेड
खुद को बताते हैं बिजली कर्मचारी
हाल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं को कॉल कर खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताते हैं। वो कहते हैं कि पिछले माह का बिल सिस्टम पर अपडेट नहीं हुआ है जिसके कारण बिजली कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा। इसका समाधान बताते हुए ठग बिल अपडेट करने के लिए कहते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर पर एक एप का लिंक भेजने की बात भी कहते हैं। इस लिंक को खोलने पर एक एप अपने आप इंस्टॉल हो जाता है जिससे ठगी को अंजाम दिया जा रहा है।
हालांकि, जागरूक लोग ठगों के इस झांसे में नहीं आ रहे हैं। बता दें कि किसी भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपभोक्ताओं को बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर लिंक या मैसेज नहीं भेजते हैं। अगर आपको भी ऐसा कोई कॉल या मैसेज आए तो यह स्कैम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
केवल आधिकारिक माध्यम से ही करें रीचार्ज
- फोटो : AI जनरेटेड
बिजली उपभोक्ता इन बातों का रखें ध्यान
ध्यान दें कि प्रीपेड बिजली मीटर का रीचार्ज केवल आधिकारिक एप या वेबसाइट के ही करना चाहिए। यदि आपको बिजली काटने के लिए कोई कॉल या मैसेज आए तो यह फ्रॉड हो सकता है।
ऊर्जा निगम के कर्मचारी कभी भी आपसे कॉल में व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, ई-मेल जैसी जानकारी नहीं मांगते।
बिजली बिल भरने या प्रीपेड मीटर रीचार्ज करने के लिए केवल आधिकारिक एप, वेबसाइट और अधिकृत जन सेवा केंद्रों का ही इस्तेमाल करें।
मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। इससे आपका फोन हैक होने का खतरा रहता है।
यदि आपको साइबर ठगों से कोई कॉल या मैसेज आए तो इसकी जानकारी साइबर सेल को 1930 पर कॉल कर तुरंत दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X