सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Secret Group Data Leak: List 222 Powerful Global Figures Exposed

Secret Group: दुनिया के ताकतवर लोगों के गुप्त नेटवर्क का डेटा लीक, सामने आई 222 दिग्गजों की लिस्ट; जानें मामला

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 18 Jun 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Dialog Society Leak: दुनिया के कई बड़े-बड़े नेताओं, बिजनेस टायकून और टेक दिग्गजों से जुड़े एक सीक्रेट नेटवर्क की जानकारी अब सार्वजनिक हो गई है। इस खुलासे में NATO के वरिष्ठ अधिकारियों, अमेरिकी नेताओं, सिलिकॉन वैली के फाउंडर्स और कई चर्चित हस्तियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस लीक की पूरी डिटेल के बारे में विस्तार से...
 

Secret Group Data Leak: List 222 Powerful Global Figures Exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Peter Thiel Dialog Network: विश्व के प्रभावशाली व्यक्तियों और चर्चित चेहरों से जुड़ी एक बेहद निजी और आमंत्रण-आधारण नेटवर्क की गोपनीयता इस हफ्ते सामने आ गई है। करीब दो दशक से सीक्रेटली यानी की गुप्त रूप से संचालित हो रही Dialog (डायलॉग) नाम की सोसायटी के सदस्यों की जानकारी एक डाटा लीक के जरिए सार्वजनिक हो गई। जिसके बाद टेक वर्ल्ड, राजनीति और ग्लोबल डिफेंस से जुड़े 222 दिग्गजों के नाम एक साथ चर्चा के आ गए हैं।


Dialog Society Leak: डायलॉग क्या है?
आपको बता दें कि डायलॉग एक एक्सक्लूसिव नेटवर्क है, जिसे अरबपति निवेशक पीटर थिएल ने 2006 में स्थापित किया था। यह एक ऐसा समूह माना जा रहा है, जहां दुनिया के प्रभावशाली लोग भविष्य की तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक चुनौतियों और दीर्घकालिक सामाजिक बदलावों पर निजी स्तर पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह इसलिए भी काफी चर्चा में आ रहा है क्योंकि यह पिछले 20 वर्षों से इसकी गोपनीयता बनी हुई है। वर्षों तक इसकी सदस्यता और बैठकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। हालांकि अब एक डेटा लीक ने इस रहस्य पर से पर्दा हटा दिया है।
विज्ञापन


कैसी लीक हुई जानकारी और इसमें कौन से नाम सामने आए हैं?
  • हैरानी की बता तो यह रही कि टेक कंपनियों और सुरक्षा एजेंसियों को संभालने वाले ये दिग्गज अपने ही नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत नहीं रख पाए। स्विट्जरलैंड की एक महशूर एक्टिविस्ट माइया माइया आर्सन क्रामन्यू को किसी अनजान व्यक्ति ने इस ग्रुप के बारे में एक गुप्त जानकारी दी थी।
  • इसके बाद जब उन्होंने जांच की, तो पता चला कि इस सीक्रेट ग्रुप की सुरक्षा में एक बहुत ही चूक हुई थी। ग्रुप के सभी खास सदस्यों के नाम किसी सुरक्षित या पासवर्ड वाले लॉकर में बंद नहीं थे, बल्कि वे सीधे वेबसाइट के खुले कोड में लिखे हुए थे।
  • यानी कोई भी आम इंसान अगर इस वेबसाइट के कोड वाले पेज को खोलकर देखता, तो उसे सारे नाम साफ-साफ नजर आ जाते। इसी मामूली सी लापरवाही की वजह से यह पूरी लिस्ट लीक हो गई, जिसकी पुष्टि बाद में 'Wired' मैगजीन ने भी की। आपको बता दें यह वही हैक्टिविस्ट हैं जिन्होंने पहले अमेरिकी No-Fly List से जुड़ी जानकारी भी उजागर की थी।

इन हस्तियों के नाम आए सामने...
  • लीक हुई जानकारी के अनुसार, डायलॉग के 2026 रिट्रीट में शामिल होने वाले 222 लोगों ने नाम सामने आए हैं। यह कार्यक्रम अगस्त में आयरलैंड के डबलिन के पास आयोजित होने वाला है।
  • सूची में कई हाई-प्रोफाइल नाम जैसे नाटो के सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट, सीनेटर टेड क्रूज और पालेंटिर के सह-संस्थापक जो लोंसडेल शामिल हैं।
  • इसके अलावा अलग से सामने आई लिस्ट में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट जोनाथन लेविन, सीनेटर कोरी बुकर, एलन मस्क और पत्रकार एजरा क्लाइन जैसे बड़े-बड़े नाम भी शामिल बताए गए हैं।

लीक रिपोर्ट में क्या बातें सामने आई?
  • जानकारी लीक होने के बाद कई रिकॉर्ड्स का पता चला है कि डायलॉग के सदस्यों की रुचि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव दीर्घायु (Longevity) और भविष्य की तकनीकों में है।
  • यही वजह है कि इस नेटवर्क में टेक कंपनियों के संस्थापक, निवेशक, नीति निर्माता और रक्षा क्षेत्र के अधिकारी एक साथ दिखाई देते हैं। समूह को अक्सर टेक दुनिया का बिल्डरबर्ग (Bilderberg) भी कहा जाता है।
  • इन मेंबर्स की सूची में ज्यादा चर्चा उन सेशन्स की हो रही है जिनके शीर्षक लीक हुए हैं। इनमें Navigating WWIII, Build-A-Cult और How's Your Sex Life? जैसे विषय शामिल बताए गए हैं।
  • इन शीर्षकों ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है कि दुनिया के प्रभावशाली लोग निजी बैठकों में किन विषयों पर चर्चा करते हैं।

यहां पर इन टॉपिक्स मतलब यह है...
  • नेविगेटिंग WWIII (तीसरे विश्व युद्ध की राह तय करना)
  • बिल्ड-ए-कल्ट (एक पंथ या कल्ट का निर्माण कैसे करें)
  • How's Your Sex Life? (आपकी यौन जिंदगी कैसी है?)

डेटिंग एप और निजी जानकारी भी आई सामने
  • इतना ही नहीं लीक से यह भी पता चला कि डायलॉग अपने सदस्यों के लिए एक विशेष डेटिंग प्लेटफॉर्म चलाता है, जिसकी पीछे असाधारण लोगों के बीच सार्थक संबंध बनाने का मकसद है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, समूह सदस्यों की राजनीतिक झुकाव से जुड़ी जानकारी भी एकत्र करता था और उसे गोपनीय रखने का वादा करता था। हालांकि यही डेटा भी लीक का हिस्सा बन गया।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
फिलहाल इस लीक पर डायलॉग समूह या इसमें शामिल किसी भी चेहरे ने सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी या बयान जारी नहीं किया है लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि  इस खुलासे ने यह साबित कर दिया है कि जब बात इंटरनेट और साइबर सिक्योरिटी की आती है, तो दुनिया के सबसे ताकतवर लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि डिजिटल दुनिया में डेटा सुरक्षा की छोटी सी गलती भी बड़े स्तर पर संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed