सब्सक्राइब करें

Telegram vs WhatsApp: क्यों करोड़ों यूजर्स टेलीग्राम पर हो रहे शिफ्ट? जानें ऐसे 5 फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 18 Jun 2026 11:01 AM IST
सार

Telegram and WhatsApp Comparison: आजकल टेलीग्राम को लेकर विवाद चरम पर है। नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होने तक सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया है। प्राइवेसी, बड़े ग्रुप्स, बॉट्स और एडवांस फीचर्स की वजह से टेलीग्राम लगातार चर्चा में है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो ऐसी कौन से फीचर्स हैं, जो टेलीग्राम को व्हाट्सएप से अलग और ज्यादा पावरफुल बनाते हैं?

विज्ञापन
Powerful Features Make Telegram Better Choice  Advanced Users
टेलीग्राम VS व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड
Telegram and  WhatsApp Features : इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप और टेलीग्राम दोनों ही तेजी से अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है। दोनों एप्स मैसेजिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो टेलीग्राम को व्हाट्सएप से अलग बनाते हैं। प्राइवेसी से लेकर बड़े ग्रुप्स और एडवांस्ड ऑटोमेशन तक, टेलीग्राम कई मामलों में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करता है। आइए जानते हैं उन 5 फीचर्स के बारे में जो टेलीग्राम को अभी भी खास बनाते हैं।
Powerful Features Make Telegram Better Choice  Advanced Users
टेलीग्राम VS व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन नंबर बताए बिना भी कर सकते हैं बातचीत
  • टेलीग्राम की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका यूजरनेम सिस्टम है। इसमें यूजर्स अपने फोन नंबर को सार्वजनिक किए बिना एक-दूसरे से बात कर सकते है, उनसे जुड़ सकते हैं।
  • इससे एक्सट्रा सिक्योरिटी मिलती हैं और अनजान लोगों के साथ संपर्क करते समय मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जबकि व्हाट्सएपस अभी भी फोन नंबर आधारित सिस्टम पर काम करता है। हालांकि कंपनी यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी कर रही है।
Powerful Features Make Telegram Better Choice  Advanced Users
टेलीग्राम VS व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड
सेल्फ-डिस्ट्रक्ट मैसेज और शेड्यूलिंग की सुविधा
  • टेलीग्राम की सीक्रेट चैट्स में यूजर्स किसी भी मैसेज के लिए अलग-अलग सेल्फ-डिस्ट्रक्ट टाइमर सेट कर सकते हैं। तय समय पूरा होते ही मैसेज अपने आप हट जाता है।
  • इसके अलावा टेलीग्राम मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा भी देता है, जिससे यूजर्स किसी संदेश को भविष्य के समय पर भेजने के लिए सेट कर सकते हैं।
  • हालांकि व्हाट्सएप में भी Disappearing Messages फीचर मौजूद है, लेकिन टेलीग्राम की तुलना में इसके विकल्प अभी सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful Features Make Telegram Better Choice  Advanced Users
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
चैट कस्टमाइजेशन में ज्यादा आजादी
  • अगर आप अपने चैट इंटरफेस को अपनी पसंद के अनुसार बदलना पसंद करते हैं, तो टेलीग्राम इस मामले में काफी आगे है। इसमें यूजर्स कस्टम थीम बना सकते हैं,
  • चैट बैकग्राउंड बदल सकते हैं, रंगों को कस्टमाइज कर सकते हैं और एनिमेटेड इमोजी और इफेक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • व्हाट्सएप ने भी हाल के समय में कुछ कस्टमाइजेशन फीचर्स जोड़े हैं, लेकिन टेलीग्राम अभी भी इस क्षेत्र में ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
Powerful Features Make Telegram Better Choice  Advanced Users
टेलीग्राम VS व्हाट्सएप - फोटो : एआई जनरेटेड
बॉट्स और मिनी एप्स बनाते हैं टेलीग्राम को सुपर एप
  • टेलीग्राम सिर्फ एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक मल्टी-फंक्शनल इकोसिस्टम की तरह काम करता है।
  • इसमें उपलब्ध बॉट्स और मिनी एप्स कई काम आसान बना देते हैं, जैसे टास्क ऑटोमेशन, ग्रुप मैनेजमेंट, पोल और सर्वे बनाना, गेम खेलना व विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग।
  • इन सुविधाओं की वजह से ही यूजर्स को कई बार अलग एप्स खोलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed