{"_id":"6a329297c41275d3e20e2e15","slug":"where-does-ac-water-come-from-how-air-conditioner-condensation-technology-works-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Facts: एसी से पानी क्यों टपकता है, क्या अंदर कोई टंकी होती है? समझिए कूलिंग का दिलचस्प विज्ञान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AC Facts: एसी से पानी क्यों टपकता है, क्या अंदर कोई टंकी होती है? समझिए कूलिंग का दिलचस्प विज्ञान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:57 PM IST
सार
Why AC Drips Out Water: गर्मी में AC चलाते समय उससे लगातार पानी टपकता दिखता है, जिसे देखकर कई लोग सोचते हैं कि शायद मशीन के अंदर पानी भरा जाता होगा। लेकिन सच्चाई कुछ और है। आइए AC के अंदर होने वाली इस वैज्ञानिक प्रक्रिया को आसान भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन
एसी का पानी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के मौसम में जब एयर कंडीशनर लगातार चलता है, तो अक्सर उसकी बाहरी यूनिट या ड्रेन पाइप से पानी टपकता दिखाई देता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर यह पानी आता कहां से है? क्या AC के अंदर कोई पानी की टंकी होती है या इसमें अलग से पानी भरा जाता है? दरअसल, इसका जवाब विज्ञान में छिपा है।
हवा में मौजूद होती है नमी
- फोटो : AI Generated
हवा में मौजूद होती है नमी
- हमारे आसपास की हवा सिर्फ ऑक्सीजन और अन्य गैसों से नहीं बनी होती, बल्कि उसमें थोड़ी मात्रा में नमी भी मौजूद रहती है। यह नमी पानी के बेहद छोटे-छोटे कणों के रूप में हवा में घुली रहती है, जिन्हें हम सामान्य आंखों से नहीं देख सकते।
- जब AC कमरे की गर्म हवा को अपने अंदर खींचता है, तो उसी हवा में मौजूद नमी आगे चलकर पानी का रूप ले लेती है।
विंडो एसी
- फोटो : एआई जनरेटेड
AC के अंदर कैसे बनता है पानी?
- एयर कंडीशनर के भीतर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे इवेपोरेटर कॉइल (Evaporator Coil) कहा जाता है। यह कॉइल बेहद ठंडी रहती है। जब कमरे की गर्म और नम हवा इस ठंडी सतह के संपर्क में आती है, तो हवा में मौजूद नमी ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है।
- इसे आसान उदाहरण से समझें तो जब आप फ्रिज से ठंडी पानी की बोतल निकालकर बाहर रखते हैं, तो उसकी बाहरी सतह पर पानी की बूंदें जम जाती हैं। यह पानी बोतल के अंदर से नहीं निकलता, बल्कि आसपास की हवा में मौजूद नमी से बनता है। AC के अंदर भी बिल्कुल यही प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी में बनने वाला पानी बाहर कैसे निकलता है?
- फोटो : एआई जनरेटेड
एसी में बनने वाला पानी बाहर कैसे निकलता है?
- जब नमी पानी में बदल जाती है, तो वह AC के अंदर बने ड्रेन पैन में इकट्ठा हो जाती है। इसके बाद यह पानी एक विशेष ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकाल दिया जाता है।
- यही वजह है कि स्प्लिट AC की आउटडोर यूनिट या पाइप के पास अक्सर पानी गिरता हुआ दिखाई देता है। यदि यह ड्रेन पाइप किसी कारण से जाम हो जाए, तो पानी बाहर निकलने के बजाय AC के अंदर जमा होने लगता है, जिससे लीकेज की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
उमस बढ़ेगी तो ज्यादा निकलेगा पानी
- फोटो : अमर उजाला
उमस बढ़ेगी तो ज्यादा निकलेगा पानी
- अगर आपने ध्यान दिया हो तो बरसात या अधिक उमस वाले दिनों में AC से सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा पानी निकलता है। इसकी वजह हवा में मौजूद नमी की अधिक मात्रा है।
- जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो AC को उसे पानी में बदलने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। नतीजतन ड्रेन पाइप से भी अधिक मात्रा में पानी बाहर निकलता है।