फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   smartphone memory chip price rise low budget phone price market details

Smartphones: क्या सस्ते स्मार्टफोन मिलने बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 09 Jul 2026 10:24 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 10:24 AM IST
सार

Omdia Smartphone Report: अगर आप 35 हजार रुपये से कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना बेहतर हो सकता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लो-बजट स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। यही वजह है कि कई कंपनियां अब सस्ते फोन से दूरी बनाने लगी हैं।

विज्ञापन
smartphone memory chip price rise low budget phone price market details
स्मार्टफोन - फोटो : AI

विस्तार

अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले महीनों में आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की नई रिपोर्ट के मुताबिक DRAM और NAND मेमोरी चिप्स की कीमतों में लगातार तेज बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर 400 डॉलर (करीब 34 हजार रुपये) से कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल से मेमोरी की लागत तेजी से बढ़ने के कारण स्मार्टफोन बनाने की कुल लागत (BOM) में बड़ा बदलाव आया है। 2025 की तीसरी तिमाही की तुलना में 2026 की पहली तिमाही तक 400 डॉलर से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में मेमोरी की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी हो गई। वहीं 400 डॉलर से ऊपर वाले फोन में भी यह 100% से ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि 2026 की पहली तिमाही में 400 डॉलर से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की कुल मैन्युफैक्चरिंग लागत का लगभग 60% हिस्सा केवल मेमोरी पर खर्च हो रहा है। 99 डॉलर (करीब 8,500 रुपये) से कम कीमत वाले फोन में यह हिस्सा 64% से भी ज्यादा पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत को कम करने के लिए डिस्प्ले, कैमरा सेंसर और रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) मॉड्यूल जैसे दूसरे पार्ट्स की लागत घटाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, एंट्री-लेवल स्मार्टफोन पहले से ही बेहद कम मार्जिन पर बनाए जाते हैं, इसलिए वहां लागत घटाने की गुंजाइश काफी सीमित है।

Omdia के मुताबिक, आने वाली तिमाहियों में मेमोरी की कीमतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में Transsion, OPPO, Vivo, Honor और Xiaomi जैसी कंपनियां अपना मुनाफा बचाने के लिए स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रही हैं।

हालांकि, कीमत बढ़ने से कम बजट वाले ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ सकता है, क्योंकि यह वर्ग कीमत को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। इसी वजह से कई कंपनियां धीरे-धीरे लो-बजट स्मार्टफोन से अपना फोकस हटाकर मिड और प्रीमियम सेगमेंट की ओर बढ़ रही हैं।


Omdia का अनुमान है कि 2026 में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में सालाना 12% की गिरावट आएगी। इसकी बड़ी वजह 400 डॉलर से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की शिपमेंट में 22% से ज्यादा की कमी होगी। वहीं 400 डॉलर से ऊपर वाले स्मार्टफोन की बिक्री 5.7% बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि प्रीमियम ग्राहक कीमत बढ़ने से कम प्रभावित होते हैं और कंपनियों के पास इस सेगमेंट में दूसरे हार्डवेयर की लागत कम करने की ज्यादा गुंजाइश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed