यूनीट्री ने पेश किया AS2-W AI: खड़ी चढ़ाई हो या चट्टानें...हर चुनौती को आसान बनाएगा यह रोबोट, क्यों है खास
AI Quadruped Robot: क्या अब रोबोट्स का इस्तेमाल फैक्टरियों तक सीमित नहीं रहने वाला है? क्या अब ये रोबोट्स युद्ध के मैदान में भी दिखाई देंगे। दरअसल, चीनी कंपनी यूनीट्री (Unitree) ने अपना सबसे शक्तिशाली और एडवांस चार पैरों वाला रोबोट Super Athlete AS2-W पेश कर दिया है।आइए जानते हैं इस AI रोबोटिक डॉग के स्पेसिफिकेशन्स, क्षमताओं और युद्ध में इसके संभावित उपयोग के बारे में विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह रोबोट न सिर्फ खुरदुरे इलाकों, पत्थरों और मलबे पर तेजी से चल सकता है, बल्कि भारी सामान ढोने में भी पूरी तरह सक्षम है। हालांकि, इसे आम नागरिक और औद्योगिक कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी क्षमताएं भविष्य के युद्ध में इस्तेमाल होने वाले रोबोटिक हथियारों की ओर साफ इशारा करती हैं।
डिजाइन और फीचर्स
- पहली नजर में देखने पर तो यह AS2-W एक सामान्य रोबोटिक डॉग की तरह दिखता है, लेकिन इसके डिजाइन में एक बड़ा बदलाव किया गया है:
- पैर और पहियों का अनूठा मेल: इसके आर्टिकुलेटेड (जोड़दार) पैरों के निचले हिस्से में पहिए जोड़े गए हैं। इस वजह से इसे पहिएदार वाहनों जैसी तेज रफ्तार और पैर वाले रोबोट जैसी दुर्गम रास्तों पर चलने की दोनों क्षमताएं एक साथ मिलती हैं।
- इंटेलिजेंट AI और डेवलपर्स टूल्स: इसमें एम्बॉडीड एआई, ऑटोनॉमस डिसीजन मेकिंग यानी खुद फैसले लेने की क्षमता और बड़े एआई मॉडल्स को सपोर्ट करने वाले डेवलपर टूल्स दिए गए हैं।
Unitree Super Athlete AS2-W 😉
— Unitree (@UnitreeRobotics) July 24, 2026
Fluid movement, compact yet exceptional. Supports a continuous 16kg payload, with 30+ km unloaded driving range pic.twitter.com/AwjdwnzUFs
क्या हैं इसकी प्रमुख खूबियां?
कंपनी का दावा है यह रोबोट कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
- लगातार 16 किलोग्राम तक वजन ले जाने की क्षमता।
- 30 किलोमीटर से अधिक ऑपरेटिंग रेंज।
- बैटरी सहित लगभग 18 किलोग्राम वजन।
- 5 मीटर प्रति सेकंड से अधिक की स्पीड।
- 25 सेंटीमीटर ऊंची सीढ़ियां चढ़ सकता है।
- 40 डिग्री तक की ढलान पर चल सकता है।
- 50 सेंटीमीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म पार करने में सक्षम।
AI और सेंसर से लैस एडवांस सिस्टम
- इतना ही नहीं इस रोबोट में 12 हाई-पावर डेंसिटी मोटर्स और 8-कोर हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें LiDAR, हाई-डेफिनिशन कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।
- कंपनी ने इसमें ISS 3.0 इंटेलिजेंट फॉलो सिस्टम भी शामिल किया है, जो सेंटीमीटर स्तर की सटीकता के साथ फॉलो करने में सक्षम है।
यह रोबोट इतना एडवांस है कि यह एम्बॉडीड एआई, आटोनॉमस डिसिजन मेकिंग और बड़े AI मॉडल्स के लिए डेवलपर टूल्स दिए गए हैं। इसका मतलब है कि यह केवल आदेश मानने वाला रोबोट नहीं, बल्कि कई परिस्थितियों में अपने सेंसर और एआई की मदद से बेहतर निर्णय लेने में भी सक्षम है।
किन कामों में होगा इस्तेमाल?
कंपनी ने इस रोबोट को कई नागरिक उपयोगों के लिए पेश किया है। जैसे की औद्योगिक निरीक्षण, लॉजिस्टिक्स, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, आउटडोर एक्सप्लोरेशन, रिसर्च और कार्गो ट्रांसपोर्ट कठिन इलाकों में इसकी गतिशीलता इसे खदानों, जंगलों, निर्माण स्थलों और प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्रों में बेहद उपयोगी बनाती है।
सैन्य उपयोग को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
हालांकि कंपनी का कहना है कि AS2-W को किसी सैन्य भूमिका के लिए पेश नहीं किया गया है। फिलहाल इसकी तेज गति, ऑटोनॉमस नेविगेशन, कठिन इलाकों में चलने की क्षमता और सामान ढोने की ताकत को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में ऐसी तकनीक का उपयोग सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाने, खतरनाक क्षेत्रों की निगरानी, सेंसर या कम्युनिकेशन उपकरण ले जाने जैसे कार्यों में किया जा सकता है।