फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   vi vodafone idea launches four new voice only prepaid plans in india starting 179 rupees benefits

वोडाफोन आइडिया का तोहफा: डेटा का झंझट खत्म, सिर्फ कॉलिंग के लिए आए ये 4 दमदार और सस्ते प्रीपेड प्लान

Sun, 01 Nov 2026 10:47 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

Vodafone-Idea Voice Only Plans: क्या आप भी स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं? अगर हां, तो फालतू डेटा का पैसा देने की जरूरत नहीं है। वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ऐसे ही ग्राहकों के लिए चार नए वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। 179 रुपये से शुरू होने वाले इन पैक्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा मिलेगा। आइए इन सस्ते प्लान्स की पूरी डिटेल जानते हैं।

विज्ञापन
vi vodafone idea launches four new voice only prepaid plans in india starting 179 rupees benefits
वीआई ने लॉन्च किए सस्ते वॉइस ओनली प्लान्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में जहां टेलिकॉम कंपनियां डेटा के नाम पर महंगे रिचार्ज बेच रही हैं, वहीं देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो सिर्फ फोन पर बात करना चाहते हैं। अगर आप या आपके घर के बड़े-बुजुर्ग भी सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन इस्तेमाल करते हैं, तो वोडाफोन आइडिया (Vi) आपके लिए एक शानदार सौगात लेकर आया है। कंपनी ने भारत में चार नए 'वॉयस-ओनली' (voice-only) प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की खासियत यह है कि इनमें इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा, बल्कि फोकस पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS पर रखा गया है।
विज्ञापन


ये नए पैक 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के हैं, जिनकी वैलिडिटी 25 दिन से लेकर पूरे एक महीने तक है। आइए जानते हैं कि किस प्लान में आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
विज्ञापन


Vi के नए वॉयस-ओनली प्लान्स की पूरी डिटेल
179 रुपये वाला प्लान: यह वोडाफोन आइडिया के इस नए पोर्टफोलियो का सबसे सस्ता विकल्प है। इसमें ग्राहकों को 25 दिनों की वैलिडिटी, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में Vi Movies and TV एप का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


189 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में आपको 28 दिनों की स्टैंडर्ड वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी गई है। हालांकि, 179 रुपये वाले पैक की तरह इसमें 'Vi Movies and TV' ऐप का एक्सेस नहीं मिलता।

203 रुपये वाला प्लान: अगर आप पूरे 30 दिन की वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इसमें भी आपको 30 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा मिलेगा।

206 रुपये वाला प्लान: यह एक 'कैलेंडर मंथ' (एक महीने की) वैलिडिटी वाला प्लान है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भेजने की सुविधा मिलती है।

TRAI के इस आदेश के बाद लॉन्च हुए प्लान
वोडाफोन आइडिया ने यह कदम भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के एक नए निर्देश के बाद उठाया है। TRAI ने 21 सितंबर को जारी एक नोटिफिकेशन में सभी टेलिकॉम कंपनियों को खास तौर पर सिर्फ वॉयस और SMS के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) पेश करने का आदेश दिया था।

ट्राई का मानना था कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग और फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को जबरदस्ती डेटा के पैसे चुकाने पड़ते हैं। ऐसे ग्राहकों के लिए ऐसे रिचार्ज ऑप्शन होने चाहिए, जिनमें मोबाइल डेटा शामिल न हो। इसके अलावा, TRAI ने यह भी अनिवार्य किया है कि महीने की वैलिडिटी वाले वाउचर हर महीने की उसी तारीख को रिन्यू होने चाहिए।


एयरटेल और जियो भी दे रहे है कड़ी टक्कर
Vi अकेला ऐसा ऑपरेटर नहीं है जिसने TRAI के निर्देश का पालन किया है। इसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनियां जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) ने भी हाल ही में अपने वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल के 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पैक ठीक Vi के प्लान्स की तरह ही बेनिफिट्स और वैलिडिटी के साथ आते हैं। वहीं, जियो के प्लान वॉइस ओनली प्लान 147 रुपये से शुरू होते हैं। इसके अलावा, जियो ने 177 रुपये, 196 रुपये और 197 रुपये के प्लान भी पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed