{"_id":"6a99466460d23e1903068639","slug":"whatsapp-bill-payments-launch-india-pay-electricity-gas-water-bills-directly-app-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली-पानी का बिल भरना हुआ और आसान: व्हाट्सएप ने भारत में पेश किया बिल पेमेंट्स फीचर, कैसे करेगा काम?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
अब बिजली-पानी का बिल भरना हुआ और आसान: व्हाट्सएप ने भारत में पेश किया बिल पेमेंट्स फीचर, कैसे करेगा काम?
Thu, 03 Sep 2026 03:37 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:37 PM IST
सार
बिजली, पानी, फास्टैग और क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए अब आपको अलग-अलग एप्स खोलने की जरूरत नहीं होगी। मेटा ने भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बिल पेमेंट्स फीचर रोलआउट कर दिया है। यह फीचर कैसे काम करेगा और किन यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा? आइए, जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
व्हाट्सएप बिल पेमेंट फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्हाट्सएप पहले से भारत में पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो टिकट बुकिंग और सरकारी चैटबॉट के जरिए नागरिक सेवाओं जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। अब कंपनी ने बिल पेमेंट को भी इसी प्लेटफॉर्म में जोड़ दिया गया है। यह सुविधा भारत बिल भुगतान प्रणाली यानी बीबीपीएस (भारत कनेक्ट) पर आधारित है। व्हाट्सएप के अनुसार, यूजर्स को 30 अलग-अलग कैटेगरी में 22,722 बिलर्स तक पहुंच मिल सकेगी। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और बिल भरने का पूरा प्रोसेस क्या है।
22,000 से ज्यादा बिलर्स और 30 कैटेगरीज की सुविधा
व्हाट्सएप यूजर्स को नया बिल पेमेंट फीचर एनपीसीआई की भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) यानी भारत कनेक्ट पर आधारित है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को 30 अलग-अलग कैटेगरीज में 22,722 बिलर्स तक पहुंच मिलेगी। यानी अब व्हाट्सएप पर जाकर आप बिजली, पानी, एलपीजी गैस, फास्टैग रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन रिपेमेंट जैसे रोजाना के पेमेंट सीधे कर पाएंगे।

बिल पेमेंट इस्तेमाल करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
व्हाट्सएप बिल पेमेंट का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
पुराने बिल भी आसानी से मिलेंगे
इतना ही नहीं यहीं पर आपको व्हाट्सएप में पहले किए गए बिल भुगतान पेमेंट होम सेक्शन में दिखाई देंगे। इससे यूजर्स को उसी बिलर को दोबारा ढूंढने में आसानी होगी। खास बात यह है कि एक ही बिलर के कई अकाउंट भी मैनेज किए जा सकते हैं। जैसे मान लीजिए, किसी यूजर के घर और ऑफिस के अलग-अलग बिजली कनेक्शन हैं तो दोनों अकाउंट को मैनेज किया जा सकेगा।
पेमेंट होम सेक्शन और मल्टीपल अकाउंट्स की सुविधा
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
फिलहाल यह बिल पेमेंट्स फीचर भारत में धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के सभी भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
मैसेज भेजने जितना आसान होगा बिल भरना: मेटा इंडिया
मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास का इस फीचर के लॉन्च पर कहना है कि बिल भुगतान के साथ हम हर घर के सबसे आम काम को भी उतना ही आसान बना रहे हैं। अब लोगों को अलग-अलग एप खोलने या कई ड्यू डेट्स याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हमारा लक्ष्य है कि व्हाट्सएप पर बिल भरना मैसेज भेजने जितना आसान बने, जिससे देश के सुदूर इलाकों तक डिजिटल पेमेंट की पहुंच मजबूत हो सके।
अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें...
- व्हाट्सऐप खोलें: सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई दे रहे ₹ (पेमेंट्स) आइकन पर टैप करें।
- बिलर चुनें: अपनी जरूरत के हिसाब से बिल की कैटेगरी चुनें और फिर अपने बिलर (कंपनी या बोर्ड) का चयन करें।
- अकाउंट लिंक करें: अपना कंज्यूमर या अकाउंट नंबर डालें और कंफर्म करें। फिर व्हाट्सएप अपने आप आपकी बिल राशि और ड्यू डेट फेच करके दिखा देगा।
- डिटेल्स चेक करें: स्क्रीन पर आ रही सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और पेमेंट ऑप्शन पर जाएं।
- भुगतान करें: इतनी प्रक्रिया के बाद अब आप यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से किसी भी माध्यम से पेमेंट पूरा कर सकते हैं।
पुराने बिल भी आसानी से मिलेंगे
इतना ही नहीं यहीं पर आपको व्हाट्सएप में पहले किए गए बिल भुगतान पेमेंट होम सेक्शन में दिखाई देंगे। इससे यूजर्स को उसी बिलर को दोबारा ढूंढने में आसानी होगी। खास बात यह है कि एक ही बिलर के कई अकाउंट भी मैनेज किए जा सकते हैं। जैसे मान लीजिए, किसी यूजर के घर और ऑफिस के अलग-अलग बिजली कनेक्शन हैं तो दोनों अकाउंट को मैनेज किया जा सकेगा।
पेमेंट होम सेक्शन और मल्टीपल अकाउंट्स की सुविधा
- मल्टीपल अकाउंट्स: इसके अलावा अगर आपके पास एक से ज्यादा कनेक्शन हैं, जैसे घर और ऑफिस का बिजली बिल, तो आप एक ही बिलर के कई अकाउंट्स को आसानी से मैनेज कर सकेंगे।
- पॉपुलर कैटेगरीज: साथ ही एप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरीज को स्क्रीन पर हाइलाइट करेगा, जबकि अन्य विकल्पों को देखने के लिए यूजर्स See All पर क्लिक कर सकते हैं।