{"_id":"69f4c770aa89fe05fb05dbde","slug":"why-smartphone-prices-are-rising-memory-chip-shortage-and-components-cost-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smartphone Cost: महंगा होगा स्मार्टफोन! चिप्स के बाद अब इन पुर्जों की कमी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Smartphone Cost: महंगा होगा स्मार्टफोन! चिप्स के बाद अब इन पुर्जों की कमी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 01 May 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Smartphone Price Hike: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो अब देर न करें। पहले से महंगे हो रहे मोबाइल्स की कीमतों में जल्द बड़ा उछाल आ सकता है। आखिर अचानक फोन के दाम आसमान क्यों छूने वाले हैं? जानिए इस बढ़ती महंगाई की असली वजह।
स्मार्टफोन के अहम पुर्जे भी हुए महंगे
- फोटो : iQOO
विज्ञापन
विस्तार
अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ दिन रुक कर नया फोन खरीदेंगे तो शायद आपको हाजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़े। पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार ऊपर की ओर भाग रही हैं। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में बिकने वाले लगभग 80 अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं। ग्राहकों को उम्मीद थी कि शायद यह महंगाई का दौर जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात इशारा कर रहे हैं कि कीमतों में यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहने वाली है।
चिप के अलावा किन पुर्जों ने बढ़ाई मुसीबत?
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ ने भी बिगाड़ा खेल?
लॉन्च प्राइस से भी महंगे क्यों हुए पुराने फोन?
Trending Videos
चिप के अलावा किन पुर्जों ने बढ़ाई मुसीबत?
- अब तक स्मार्टफोन के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ा कारण केवल मेमोरी चिप्स की कमी को माना जा रहा था। लेकिन अब मोबाइल बनाने वाली कंपनियों के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
- फोन के अंदर इस्तेमाल होने वाले कई अन्य अहम पुर्जे, जैसे कि प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), कॉपर थिन फिल्म्स, ग्लास और फोल्डेबल स्क्रीन्स में लगने वाले खास मैटेरियल के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं।
- जिन मोबाइल कंपनियों के पास इन पुर्जों का पर्याप्त स्टॉक नहीं है, उन पर इसका सीधा और बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। मोबाइल बनाने की लागत बढ़ने के कारण, यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस साल के बचे हुए महीनों और अगले साल की शुरुआत तक मोबाइल्स की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ ने भी बिगाड़ा खेल?
- बाजार में अचानक आई इस चिप की कमी के पीछे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बहुत बड़ा हाथ है। दुनियाभर में एआई की बढ़ती मांग के चलते, चिप बनाने वाली कंपनियों ने अपना पूरा ध्यान एआई डेटा सेंटर्स की जरूरतें पूरी करने पर लगा दिया है।
- इसका सीधा नुकसान आम उपभोक्ताओं के बाजार को हुआ है। नतीजतन, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसे रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स के लिए चिप्स की भारी कमी हो गई है।
- सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने इसी चिप संकट का हवाला देते हुए अपने कई हैंडसेट्स पहले ही महंगे कर दिए हैं। अब बाकी पुर्जों की बढ़ती कीमतों ने इस समस्या में आग में घी डालने का काम किया है।
लॉन्च प्राइस से भी महंगे क्यों हुए पुराने फोन?
- इस पूरी उठापटक के बीच मोबाइल बाजार में एक बेहद चौंकाने वाला और नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है। आमतौर पर पुराने होने के साथ फोन सस्ते होते हैं, लेकिन अब महीनों पहले लॉन्च हो चुके फोन भी महंगे किए जा रहे हैं।
- नए फोन तो ऊंचे दामों पर बाजार में आ ही रहे हैं, साथ ही वनप्लस, सैमसंग और वीवो जैसी नामी कंपनियों ने अपने पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी गुपचुप तरीके से हजारों रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
- इसका सबसे बड़ा नुकसान ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें अब एक पुराना मॉडल खरीदने के लिए भी उसकी शुरुआती लॉन्च कीमत से कहीं ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
