फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो पर आया Zomato का बयान, डिलिवरी ब्वॉय को दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 11 Dec 2018 02:18 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
Zomato responds on delivery boy eating food, says to maintains zero tolerance policy
Zomato Delivery Boy eating food

पिछले दो दिनों से फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑनलाइन खाना डिलिवरी करने वाली साइट जोमेटो का डिलिवरी ब्वॉय ग्राहकों का खाना खुद ही खा रहा है और खाने के बाद खाने को फिर से पैक भी कर दे रहा है।

Zomato responds on delivery boy eating food, says to maintains zero tolerance policy
Zomato Delivery Boy eating food

पैकिंग के लिए डिलिवरी ब्वॉय ने अलग से टेप भी रखा है। इस वीडियो के आने के बाद जोमैटो के ग्राहक कंपनी को गाली देकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। यह वायरल वीडियो अब कंपनी के पास भी पहुंच गया है जिसके बाद कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वे भी हैरान हैं और ग्राहकों का खाना खाने वाले डिलिवरी ब्वॉय को कंपनी से निकाल दिया है।

Zomato responds on delivery boy eating food, says to maintains zero tolerance policy
Zomato

Zomato ने अपने ब्लॉग में इस वीडियो को लेकर जानकारी दी है कि यह वीडियो दक्षिण भारत के मदुरै की है। वीडियो में खाना खाते दिख रहे डिलिवरी ब्वॉय से वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई है और उसे कंपनी से बाहर का रिस्ता दिखा दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zomato responds on delivery boy eating food, says to maintains zero tolerance policy
Zomato

कंपनी ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'हम इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और भविष्य में यह सुनिश्चित करेंगे कि डिलिवरी वाले पैकेट को रास्ते में खोला ना जा सके। इसके लिए हम खाने की पैकिंग को और मजबूत करेंगे। खाने के पैकेट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का हम समर्थन नहीं करते हैं।' अगली स्लाइड में देखें वीडियो

विज्ञापन
Zomato responds on delivery boy eating food, says to maintains zero tolerance policy
zomato

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 2 मिनट का है जिसमें लाल टी-शर्ट पहना कंपनी का डिलिवरी ब्वॉय ग्राहकों द्वारा मंगाए गए खाने को चम्मच से खा रहा है। वह कई पैकेट्स को खोलकर उनमें से थोड़ा-थोड़ा खाना खाता है और फिर पैकेट को फिर से पैक कर दे रहा है। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed