फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 vs स्नैपड्रैगन 855: कौन है दमदार प्रोसेसर

Tue, 11 Dec 2018 11:18 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

क्वॉलकॉम ने हाल ही में हवाई में आयोजित सालाना स्नैपड्रैगन समिट 2018 में नए मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लाने का ऐलान किया है। जल्द ही 2019 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस में इसस फ्लैगशिप प्रोसेसर का जलवा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है नया चिपसेट स्मार्टफोन के इस्तेमाल के अनुभव को बदल देगा। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 और स्नैपड्रैगन 845 में क्या है अंतर... 

qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

आर्किटेक्चर
स्नैपड्रैगन 820 और 821 जहां 14 एनएम (नैनोमीटर) आर्किटेक्चर पर बने हुए थे, वहीं वर्तमान में इस्तेमाल हो रहा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट 10 एनएम आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। जबकि आने वाले स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर 7 एनएम प्रोसेस पर बना हुआ है, जिससे यह बेहतरीन परफॉरमेंस देने के अलावा फोन की बैटरी भी बचाएगा। वहीं वावे का कीरीन 980 और एपल का ए12 बॉयोनिक चिपसेट भी 7 एनएम आर्किटेक्चर पर बने हुए हैं, जिनमें 6.9 बिलियन ट्रांजिस्टर्स लगे हुए हैं। हालांकि स्नैपड्रैगन ने नए चिपसेट में ट्रांजिस्टर्स की संख्या का कोई खुलासा नहीं किया है।
 

qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

सीपीयू और पऱफॉरमेंस
स्नैपड्रैगन 855 में क्रायो 485 ऑक्टाकोर सीपीयू लगा हुआ है, जिसमें 8 कोर काम करते हैं। इसका एक प्राइम कोर कॉर्टेक्स ए76 2.86 गीगाहर्ट्ज की स्पीड पर काम करता हैं, वहीं 3 कोर (कॉर्टेक्स ए76) 2.42 गीगाहर्ट्ज और बाकी दो कोर (कॉर्टेक्स ए55) 1.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। वहीं स्नैपड्रैगन 845 में क्रायो 385 ऑक्टाकोर सीपीयू है, जिसमें चार (कॉर्टेक्स ए75) कोर 2.8 गीगाहर्ट्ज और बाकी बचे चार कोर(कॉर्टेक्स ए55) 1.7 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट और परफॉरमेंस
नए स्नैपड्रैगन 855 में एडड्रीनो 640 जीपीयू (ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट) दिया गया है, जिससे 20 प्रतिशत तेजी से बूट करता है। साथ ही यह जीपीयू 4के एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और 30 प्रतिशथ कम बैटरी खर्च करता है। साथ ही, यह 120 एफपीएस (फ्रेम्स पर सेकेंड) पर एफएचडीआर 10प्लस और 8के वीडियोज भी प्ले कर सकता है। वहीं स्नैपड्रैगन 845 में एड्रीनो 630 प्रोसेसर लगा हुआ है, जो पुराने जीपीयू के मुकाबले 30 प्रतिशत तेज है।

विज्ञापन
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

क्नेक्टिविटी
4जी के बाद अब 5जी लाने की बात रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए चिपसेट में 5जी सपोर्ट होगा। हालांकि स्नैपड्रैगन 855 में एक्स20 एलटीई कैटेगरी 20 मॉडम लगा हुआ है, जो 2 जीबीपीएस तक की स्पीड दे सकता है। अगर मूल उपकरण निर्माता 5जी कनेक्टिविटी देता है, तो इसमें एक्स50 मॉडम लगाया जा सकता है। चिपसेट में पहली बार 10 जीबीपीएसस की स्पीड वाला वाई—फाई 6 दिया गया है। वहीं स्नैपड्रैगन 845 में एक्स20 एलटीई कैटेगरी 18 मॉडम लगा हुआ है, जो 1.2 जीबीपीएस तक की स्पीड दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed