फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मोबाइल UPI ऐप की मदद से उड़ाए 6.8 लाख रुपये, साइबर पुलिस भी हैरान

Mon, 10 Dec 2018 03:54 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
smartphone loses Rs 6.8 lakh from SBI UPI account with SIM swap fraud
upi sbi

एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए खाते से पैसे उड़ाने का मामला तो अक्सर सामने आता है। हर मामले में यह होता है कि मोबाइल नंबर की मदद से खाते से पैसे निकाले गए हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसपर आपको यकीन नहीं होगा। 

smartphone loses Rs 6.8 lakh from SBI UPI account with SIM swap fraud
upi

आपको बता दें कि जिस शख्स के खाते से 6.8 लाख रुपये निकाले गए हैं उसके पास तो मोबाइल भी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मोबाइल ही नहीं है तो यूपीआई ऐप एक्टिव कैसे हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला।

 

smartphone loses Rs 6.8 lakh from SBI UPI account with SIM swap fraud
sbi atm

यह पूरा मामला यूपी के नोएडा का है। यहां मोहन लाल नाम के एक शख्स के बैंक खाते से 6.8 लाख रुपये यूपीआई ऐप की मदद से निकाले गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। इस संबंध में मोहन लाल ने नोएडा के सेक्टर 20 के पुलिस थाने में शिकायत भी है की है जिसके बाद मामले को साइबर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अगली स्लाइड में जानें कैसे हुई यह धोखाधड़ी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone loses Rs 6.8 lakh from SBI UPI account with SIM swap fraud
sim card

यहां बड़ा सवाल यह है कि बिना मोबाइल नंबर का यूपीआई ऐप काम ही नहीं करता है, जबिक पीड़ित के पास मोबाइल ही नहीं है। ऐसे में यह सिम कार्ड स्वैपिंग का मामला लग रहा है। मामले को देखकर ऐसा लग रहा है कि मोहन लाल ने खाता खुलवाते समय अपने किसी जान-पहचान के शख्स का मोबाइल नंबर बैंक में दे दिया होगा।

 

विज्ञापन
smartphone loses Rs 6.8 lakh from SBI UPI account with SIM swap fraud
SBI

ऐसे में यह भी हो सकता है कि जिसका मोबाइल नंबर बैंक में दिया गया होगा उसी ने यूपीआई एक्टिव करके पैसे निकाले होंगे या फिर जो मोबाइल नंबर बैंक में दिया गया होगा वह बंद हो गया होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed