{"_id":"6a8968e22bef84680100fe87","slug":"apple-vision-pro-faces-reset-gaming-team-cut-siri-ai-teams-reshuffled-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Layoffs: एपल में बड़ी छंटनी, विजन प्रो और सिरी टीम से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारी; आखिर क्या है वजह?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Apple Layoffs: एपल में बड़ी छंटनी, विजन प्रो और सिरी टीम से निकाले गए सैकड़ों कर्मचारी; आखिर क्या है वजह?
Sat, 22 Aug 2026 02:46 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
Apple Vision Pro: एपल ने अपने विजन प्रो हेडसेट और सिरी एआई डिजिटल असिस्टेंट से जुड़ी टीमों में बड़ा फेरबदल करते हुए सैकड़ो लोगो की छंटनी की है। कंपनी अब विजन प्रो की गेमिंग टीम को बंद करने की तैयारी में है और इमर्सिव वीडियो यूनिट का दायरा भी घटा रही है। लेकिन कंपनी को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है? इस छंटनी का सिरी के नए एआई अवतार से क्या संबंध है? जानिए इस मामले को विस्तार से।
विज्ञापन
एपल में बड़ा फेरबदल
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apple Vision Pro Layoffs: एपल अपने कुछ प्रोडक्ट और एआई से जुड़ी टीमों में बड़े बदलाव कर रहा है। कंपनी एपल विजन प्रो हेडसेट, सिरी डिजिटल असिस्टेंट और एआई फीचर्स पर काम करने वाली टीमों में नौकरियों में कटौती कर रही है। जिसका असर 200 से ज्यादा पदों पर पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार, एपल विजन प्रो की गेमिंग पर फोकर सकने वाली टीम को काफी हद तक बंद कर रहा है। इसके अलावा हेडसेट के लिए इमर्सिव वीडियो कंटेंट बनाने वाली यूनिट को भी छोटा किया जा रहा है। वहीं, सिरी और इंटेलिजेंट सिस्टम एक्सपीरियंस टीमों में भी कर्मचारियों की संख्या और जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है।
सिरी और इंटेलिजेंट सिस्टम्स टीम में क्यों हुई छंटनी?
एपल के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग संगठन में आने वाली इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस टीम पर भी इस पुनर्गठन की गाज गिरी है। यह टीम डिवाइस पर कुछ एआई फीचर्स डेवलप करने के लिए जिम्मेदार थी। जैसे...
गेमिंग टीम बंद, इमर्सिव वीडियो यूनिट भी हुई छोटी
फरवरी 2024 में लॉन्च के समय एपल विजन प्रो को एक प्रोडक्ट माना गया था, लेकिन इसकी भारी-भरकम डिजाइन और 3,699 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये से अधिक) की भारी कीमत के कारण इसे बेचना मुश्किल साबित हो रहा है।
कंपनी की छंटनी के पीछे क्या बताई वजह?
एपल कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में माना कि वह अपने बिजनेस का विकसित करने और यूजर्स के बेहतरीन अनुभव देने के लिए कुछ टीमों को रीऑर्गेनाइज कर रही है। कंपनी ने कहा कि इस बदलाव के हिस्से के रूप में हम नए पद भी बनाएंगे, लेकिन इससे मौजूदा कुछ पद भी प्रभावित होंगे।
इसी के साथ कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार जताया और कहा कि वह उन्हें एपल के भीतर अन्य पदों के लिए आवेदन करने का अवसर देकर उनके ट्रांजिशन में मदद करेगी।
क्या बंद हो रहा है विजन प्रो?
साथ ही कंपनी ने कर्मचारयों को स्पष्ट किया है कि वजन प्रो और उसका विजनओएस ऑपरेटिंग सिस्टम बंद नहीं हो रहा है।

- नया AI आर्किटेक्चर: सिरी में किया गया फेरबदल इसके आने वाले एआई-पावर्ड वर्जन से जुड़ा है, जो एक नए तकनीकी आर्किटेक्चर पर आधारित है।
- एक्सपर्टीज में बदलाव: नए AI आर्किटेक्चर के लिए अलग तरह की विशेषज्ञता (एक्सपर्टीज ) की जरूरत होती है। इसी वजह से कंपनी ने पुराने पदों को समाप्त कर संसाधनों को अपडेटेड सिरी में समर्थन में लगाया है।
- AI का रीस्ट्रक्चरिंग: जैसे-जैसे कंपनी के कई ग्रुप्स एप्स और सर्विसेज में एआई ला रहे हैं, एपल प्राथमिकताओं के अनुरूप टीमों को व्यवस्थित कर डेवलपमेंट की रफ्तार बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
गेमिंग टीम बंद, इमर्सिव वीडियो यूनिट भी हुई छोटी
फरवरी 2024 में लॉन्च के समय एपल विजन प्रो को एक प्रोडक्ट माना गया था, लेकिन इसकी भारी-भरकम डिजाइन और 3,699 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये से अधिक) की भारी कीमत के कारण इसे बेचना मुश्किल साबित हो रहा है।
- गेमिंग टीम लगभग बंद: एपल ने विजन प्रो के लिए गेमिंग फीचर्स पर ध्यान देने वाली टीम बनाई थी, लेकिन गेमर्स के बीच हेडसेट को बहुत सीमित सफलता मिली। इस वजह से कंपनी गेमिंग पर फोकस करने वाली टीम को काफी हद तक बंद करने की तैयारी में है।
- इमर्सिव वीडियो का भारी खर्च: 3D इमर्सिव वीडियो विजन प्रो का प्रमुख सेलिंग प्वाइंट रहा है। लेकिन 3D सीरीज का केवल एक एपिसोड शूट करने में क्रू का भारी खर्च और कई मिलियन डॉलर की लागत आती है। एक्टिव यूजर्स की कम संख्या को देखते हुए यह खर्च बिजनेस पर भारी पड़ रहा था, इसलिए इस यूनिट का आकार भी घटाया जा रहा है।
- थर्ड-पार्टी डेवलपर्स पर भरोसा: एपल अब घर के भीतर कम वीडियो बनाएगी और थर्ड-पार्टी कंपनियों को विजन प्रो के लिए कंटेंट विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
कंपनी की छंटनी के पीछे क्या बताई वजह?
एपल कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में माना कि वह अपने बिजनेस का विकसित करने और यूजर्स के बेहतरीन अनुभव देने के लिए कुछ टीमों को रीऑर्गेनाइज कर रही है। कंपनी ने कहा कि इस बदलाव के हिस्से के रूप में हम नए पद भी बनाएंगे, लेकिन इससे मौजूदा कुछ पद भी प्रभावित होंगे।
इसी के साथ कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार जताया और कहा कि वह उन्हें एपल के भीतर अन्य पदों के लिए आवेदन करने का अवसर देकर उनके ट्रांजिशन में मदद करेगी।
क्या बंद हो रहा है विजन प्रो?
साथ ही कंपनी ने कर्मचारयों को स्पष्ट किया है कि वजन प्रो और उसका विजनओएस ऑपरेटिंग सिस्टम बंद नहीं हो रहा है।
- संसाधनों का पुनर्आवंटन: विजन प्रो में बदलावों का मकसद कर्मचारियों की प्राथमिकताओं को यूजर्स के इस्तेमाल के हिसाब से ढालना और अन्य भविष्य के प्रोडक्ट्स की ओर संसाधनों को निर्देशित करना है।
- स्मार्ट ग्लासेस पर फोकस: वहीं, जल्द ही एपल हल्के स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने पर फोकस कर रही है। हालांकि, ये शुरुआती स्मार्ट ग्लासेस इमर्सिव वीडियो या हैवी गेमिंग को सपोर्ट नहीं करेंगे।
- अगला विजन प्रो: कंपनी अभी भी साल 2028 के अंत तक नया और अपडेटेड विजन प्रो मॉडल रिलीज करने के प्लान पर विचार कर रही है।