{"_id":"6a89555f15717a267f075a64","slug":"chatgpt-meets-apple-messages-ai-now-summarize-send-mac-messages-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ChatGPT for Mac: मैसेज ढूंढने से लेकर रिप्लाई तक...अब iMessage को मैनेज करेगा AI, क्या है OpenAI का नया फीचर?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ChatGPT for Mac: मैसेज ढूंढने से लेकर रिप्लाई तक...अब iMessage को मैनेज करेगा AI, क्या है OpenAI का नया फीचर?
Sat, 22 Aug 2026 01:55 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
ChatGPT Mac: अगर आप मैक पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे है, तो यह अपडेट आपके काफी काम का हो सकता है। ओपनएआई ने चैटजीपीटी के मैक एप में एपल मैसेजेस इंटीग्रेशन जोड़ दिया है। आइए जानते हैं यह एआई इंटीग्रेशन आईमैसेज, एसएमएस और आरसीएस चैट्स के लिए कैसे काम करता है और सुरक्षा के लिए इसमें क्या-क्या प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ChatGPT Apple Messages Integration: ओपनएआई ने मैकओएस के लिए अपने चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप में एपल मैसेजेस का डायरेक्ट इंटीग्रेशन जोड़ दिया है। इस नए फीचर की मदद से एआई सिस्टम सीधे एपल मैसेज एप के जरिए आपके टेक्स्ट को पढ़ सकता है। साथ ही रिप्लाई लिखकर भेज भी सकता है। यह फीचर आई मैसेज के साथ-साथ सामान्य एसएमएस और आरसीएस चैट्स को भी पूरी तरह से सपोर्ट करता है।
किन यूजर्स और प्लान्स को मिलेगा यह नया फीचर?
एपल मैसेजेस इंटीग्रेशन कैसे काम करता है?
जब एक बार आप इस प्लगइन को चालू कर लेते हैं, तो चैटजीपीटी आपके दैनिक मैसेजिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हो जाता है। आप इससे यह काम करवा सकते हैं।
कितना सुरक्षित है आपका डेटा?
देखिए मैसेज और पर्सनल चैट्स बेहद संवेदनशील होते हैं, इसलिए ओपनएआई ने यूजर्स की सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखता है। सुरक्षा के लिए कंपनी ने कई सख्त नियम और परमिशन लेयर्स बनाए हैं
पहले भी आ चुके कई अपडेट्स
विज्ञापन
किन यूजर्स और प्लान्स को मिलेगा यह नया फीचर?
- ओपनएआई का यह अपडेट खासकर मैक यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। यह एपल मैसेजेस प्लगइन macOS के लिए बने चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप के सभी सब्सक्राइबर्स और यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- साथ ही इसमें प्रोफेशनली मोड्स का सपोर्ट भी है। यह फीचर चैटजीपीटी वर्क (ChatGPT Work) और कोडेक्स (Codex) प्लान्स के साथ भी निर्बाध रूप से काम करता है।
- फिलहाल यह इंटीग्रेशन केवल एपल सिलिकॉन (Apple Silicon - M1, M2, M3, M4 चिप्स) वाले मैक कंप्यूटर्स के चैटजीपीटी डेस्कटॉप एप पर ही काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एपल मैसेजेस इंटीग्रेशन कैसे काम करता है?
जब एक बार आप इस प्लगइन को चालू कर लेते हैं, तो चैटजीपीटी आपके दैनिक मैसेजिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हो जाता है। आप इससे यह काम करवा सकते हैं।
- मैसेज सर्च और सारांश: आप चैटजीपीटी से अपनी पुरानी बातचीत ढूंढने या लंबे चैट्स का तुरंत समरी बनाने के लिए कह सकते हैं।
- ड्राफ्टिंग और एडिटिंग: चैटजीपीटी आपके लिए मैसेज का जवाब खुद ड्राफ्ट कर सकता है। खास बात यह है कि मैसेज भेजने से पहले आप उसमें बदलाव या एडिट भी कर सकते हैं।
- चैट हिस्ट्री तक पहुंच: यह प्लगइन बातचीत से जानकारी निकालता है, जिससे एआई को किसी भी चैट की पूरी हिस्ट्री का एक्सेस मिल जाता है।
कितना सुरक्षित है आपका डेटा?
देखिए मैसेज और पर्सनल चैट्स बेहद संवेदनशील होते हैं, इसलिए ओपनएआई ने यूजर्स की सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखता है। सुरक्षा के लिए कंपनी ने कई सख्त नियम और परमिशन लेयर्स बनाए हैं
- डिफॉल्ट मंजूरी जरूरी: डिफॉल्ट रूप से, चैटजीपीटी किसी भी मैसेज को भेजने या प्राप्तकर्ता का नाम चुनने से पहले आपकी साफ परमिशंस मांगेगा।
- ऑटो-सेंड का विकल्प: यूजर्स चाहें तो किसी खास मैसेज कन्वर्सेशन के लिए हमेशा की अनुमति दे सकते हैं, जिससे एआई भविष्य में बिना दोबारा पूछे मैसेज भेज सकेगा।
- सिस्टम परमिशन: इस फीचर को काम करने के लिए मैक की सिस्टम सेटिंग्स में फुल डिस्क एक्सेस, कांटेक्ट नेम्स और ऑटोमेशन टूल्स की परमिशन देनी होती है।
- आइसोलेटेड एक्सेस: रेगुलर चैटजीपीटी चैट्स से इस पर्सनल मैसेजेस डेटा तक एक्सेस नहीं बनाया जा सकता, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
पहले भी आ चुके कई अपडेट्स
- यह पहला मौका नहीं है जब ओनएआई ने एपल के इकोसिस्टम में खुद को गहराई से जोड़ा हो। इससे पहले भी कंपनी ने मैक एप के लिए कई बड़े अपडेट्स दिए हैं। जैसे पहले भी चैटजीपीटी को एपल के एक्सकोड, नाेट्स और टर्मिनल जैसे मैक एप्लिकेशनों के साथ इंटीग्रेट किया जा चुका है।
- इसके अलावा आईफोन और आईपैड पर हेल्थ एप की जानकारी का विश्लेषण करने के लिए भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा रहा है।