फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple vs OpenAI, Trade Secret Battle Escalates Court Hearing Set October 1

Apple vs OpenAI: एपल का बड़ा आरोप, क्या OpenAI ने चुराया गोपनीय डेटा? कोर्ट पहुंचा मामला, कब होगी अगली सुनवाई?

Sat, 22 Aug 2026 03:43 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 03:43 PM IST
सार

Apple vs OpenAI: एपल और ओपनएआई अब कानूनी लड़ाई में आमने-सामने आ गई है। एपल ने आरोप लगाए हैं कि ओपनएआई ने उसकी गुप्त कारोबारी डेटा का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। साथ ही एपल ने ओपनएआई के दलील को खारिज करने की मांग की है। अब आगे क्या होगा? आगे की सुनवाई कब होगी? जानें इस मामले को विस्तार से।
 

विज्ञापन
Apple vs OpenAI, Trade Secret Battle Escalates  Court Hearing Set October 1
एपल और ओपनएआई के बीच ट्रेड सीक्रेट की लड़ाई तेज - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Apple OpenAI lawsuit: एपल और ओपनएआई के बीच ट्रेड सीक्रेट यानी कारोबारी गोपनीय जानकारी को लेकर चल रह कानूनी विवाद और गहराता जा रहा है। एपल ने अमेरिकी अदालत से अपील की है कि वह ओपनएआई की उस अर्जी को खारिज कर दे, जिसमें केस को शुरुआती चरण में ही खत्म करने की मांग की गई थी। इसके बाद की सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक अक्तूबर 2026 की तारीख तय की है।
विज्ञापन


एपल ने ओपनएआई की मांग का किया विरोध?
  • एपल ने अपनी हाल की कोर्ट फाइलिंग में ओपनएआई की उस मांग का विराेध किया है, जिसमें वह कंपनी के मुकदमे को शुरुआती चरण में खारित करने की अपली कर रहा था।
  • विज्ञापन
  • एपल का साफ कहना है कि ओपनएआई की दलील तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने, बाहरी सबूतों के अनुचित इस्तेमाल और अटकलों पर आधारित है। कंपनी ने अपने पहले लगाए गए आरोपों को भी दोहराया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एपल का कहना है कि उसके पास ट्रेड सीक्रेट के कथित गलत इस्तेमाल के सबूत मौजूद हैं और ओपनएआई ने कथित तौर पर इस गतिविधि को बढ़ावा दिया।

ओपनएआई पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
  • एपल ने आरोप लगाया है कि ओपनएआई से जुड़े लोगों ने उसके कुछ कर्मचारियों को जानकारी हासिल करने के तरीके बताए हैं। कंपनी का आरोप है कि यह मामला  केवल सामान्य गलतियों या अनजाने में हुई घटनाओं तक सीमित नहीं है, जैसा कि ओपनएआई अपनी दलीलों में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
  • एपल के मुताबिक, मामले में ऐसे तथ्य और सबूत हैं जिनके आधार पर ट्रेड सीक्रेट के कथित गलत इस्तेमाल के आरोपों की जांच आगे बढ़नी चाहिए।

OpenAI ने क्यों मांगा केस खत्म करने?
  • एपल ने ओपनएआई के खिलाफ ट्रेड सीक्रेट के गलत इस्तेमाल का मुकदमा शुरू किया था। इसके बाद पांच अगस्त 2026 को ओपनएआई ने कोर्ट में केस को खारिज करने के लिए आवेदन दिया।
  • ओपनएआई का तर्क था कि उसे एपल की मालिकाना जानकारी की जरूरत नहीं थी। कंपनी ने यह भी कहा कि एपल उसके साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं है।
  • अब एपल ने ओपनएआई की इन दलीलों का विरोध किया है। कंपनी का कहना है कि ओपनएआई उसके आरोपों को साधारण गलतियों या अनजाने में हुई घटनाओं के तौर पर पेश कर रहा है, जबकि उसके पास मामले को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार हैं।

कब होगी अगली सुनवाई?
अब इस मामले में अगली अहम तारीख एक अक्तूबर 2026 है।अमेरिकी जिला जज एडवर्ड जे. डेविला उस दिन ओपनएआई की केस खारिज करने की मांग पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेंगे। इससे पहले ओपनएआई को एपल के विरोध में अपना जवाब 26 अगस्त 2026 तक दाखिल करना है। यानी आने वाले दिनों में दोनों कंपनियों की ओर से कोर्ट में और दलीलें तथा दस्तावेज सामने आ सकते हैं।

आगे क्या हो सकता है?
  • जानकार कहते हैं कि अगर जज ओपनएआई की केस खारिज करने की मांग को स्वीकार नहीं करते हैं, तो मामला डिस्कवरी चरण में आगे बढ़ सकता है। इस प्रक्रिया में दोनों कंपनियां मामले से जुड़े दस्तावेज, सबूत, बातचीत और दूसरी जरूरी जानकारी एक-दूसरे से मांग सकती हैं।
  • इसमें ओपनएआई के हार्डवेयर प्रोजेक्ट, एपल के पूर्व कर्मचारियों की नियुक्ति और उन कर्मचारियों के साथ आई जानकारी से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed