{"_id":"69de193761133479fa01ec35","slug":"do-you-really-need-stabilizer-fridge-why-spending-little-today-can-save-you-thousands-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stabilizer: क्या फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है? एक छोटी सी लापरवाही आपके जेब पर पड़ न जाए भारी","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Stabilizer: क्या फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है? एक छोटी सी लापरवाही आपके जेब पर पड़ न जाए भारी
Tue, 14 Apr 2026 04:20 PM IST
Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:20 PM IST
सार
Stabilizer for fridge needed or not: अक्सर हम फ्रिज तो खरीद लेते हे, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के लिए स्टेबलाइजर खरीदना भूल जाते हैं या नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में जिस एरिया में वोल्टेज कम-ज्यादा होता है, उनके लिए समस्या खड़ी हो जाती है, तो क्या आपको वाकई फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत होती है? आइए, जानते इस खास रिपोर्ट में...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Refrigerator stabilizer importance: अधिकतर लोग सोचते हैं कि फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर का क्या काम, फ्रिज में इन-बिल्ट फीचर्स तो काफी ही है। भले ही आज कल के नए मॉडल्स में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता हो, लेकिन यह हर स्थिति में पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। अगर आपके घर में वोल्टेज में उतार चढ़ाव यानी की फ्लक्चुएशन ज्यादा होता है, तो एक अलग स्टेबलाइजर आपके फ्रिज के कंप्रेसर की उम्र बढ़ा सकता है।
क्या फ्रिज में भी जरूरी है स्टेबलाइजर
- फोटो : AI
Protect fridge from voltage fluctuation: क्यों जरूरी है स्टेबलाइजर?
गर्मी में तापमान बढ़ते ही फ्रिज, एसी की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में जैसे एसी के लिए स्टेबलाइजर की जरूरत होती है, वैसे ही फ्रीज के लिए भी होती है। क्योंकि स्टेबलाइजर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह बिजली के झटकों और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को बीच में ही रोक लेता है और फ्रिज तक सिर्फ सही बिजली ही पहुंचने देता है।

Fridge
- फोटो : AdobeStock
स्टेबलाइजर के कुछ प्रमुख काम इस प्रकार है..
वोल्टेज को स्टेबल रखना
अगर मान लीजिए आपके घर में वोल्टेज बहुत कम है, तो यह उसे बढ़ाकर स्थिर कर सकता है। इसी प्रकार वोल्टेज ज्यादा होने पर उसे घटाकर सामान्य स्तर पर ला सकता है। ऐसे में फ्रिज तक हमेशा एक समान और सही बिजली पहुंचती है।
कंप्रेसर को जलने से बचाना
फ्रिज में कंप्रेसर सबसे जरूरी पार्ट होता है और यह सबसे महंगा हिस्सा माना जाता है। अगर वोल्टेज में अचानका बड़ा उछाल आया, तो सीधे कंप्रेसर जल सकता है। वहीं, अगर स्टेबलाइजर लगा होता , तो वह उस झटके को खुद पर झेल सकता है और फ्रिज का कंप्रेसर सुरक्षित रहता है।
फ्रिज की लाइफ बढ़ाना
बार-बार होने वाले वोल्टेज फ्लक्चुएशन से फ्रिज के अंदर की वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सर्किट धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं। स्टेबलाइजर लगाने से फ्रिज के इन नाजुक पार्ट्स पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता, जिससे फ्रिज की उम्र कई साल बढ़ जाती है।

- फोटो : adobe stock
क्या इन-बिल्ट स्टेबलाइजर काफी है?
आजकल की फ्रिज में कंपनियां दावा करती हैं कि इनमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, इसलिए अधिकतर लोग सोचते हैं कि यह फीचर वोल्टेज के मामूली उतार-चढ़ाव को तो संभाल ही लेगा, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अगर बिजली के झटके बहुत तेज या बार-बार होते हैं तो फ्रिज का इन बिल्ट फीचर भी बेबस हो सकता है।
इसलिए आपके घर में अक्सर बल्ब की रोशनी कम-ज्यादा होती रहती है, तो स्टेबलाइजर लगवाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा अगर आपने एक महंगा या बड़ा फ्रिज लिया है, तो उसे इलेक्ट्रिक रिस्क पर छोड़ना समझदारी नहीं है। कई बार वारंटी कार्ड में वोल्टेज फ्लक्चुएशन से खराब हुए कंप्रेसर को कंपनी मुफ्त में नहीं बदलती। एक छोटा सा स्टेबलाइजर आपको इस महंगे रिपेयर बिल से बचा सकता है।

- फोटो : Instagram
बिना स्टेबलाइजर चलाने के बड़े नुकसान
- कंप्रेसर का जलना: यह फ्रिज का सबसे महंगा हिस्सा माना जाता है। वोल्टेज की जरा सी लापरवाही इसे हमेशा के लिए खराब कर सकती है।
- बिजली का बिल: जब बिजली कम आती है, तो फ्रिज का मोटर उसे चलाने के लिए ज्यादा ताकत लगाता है, जिससे वह ज्यादा बिजली खपत करता है। जिसका असर सीधे बिजली के बिल पर पड़ता है।
- कूलिंग पर असर: लो-वोल्टेज की वजह से फ्रिज का थर्मोस्टेट सही से काम नहीं कर पाता, जिससे खाना जल्दी खराब होने का डर बना रहता है।