Apple यूजर्स के लिए चेतावनी जारी: iPhone और Mac में मिलीं ये गंभीर कमियां, CERT-In ने कहा- तुरंत करें ये काम
CERT-In Warning for iPad users: क्या आप iPhone, iPad या Mac का इस्तेमाल करते हैं? भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने Apple के कई डिवाइसेस में गंभीर सुरक्षा खामियों का पता लगाया है। ये खामियां इतनी खतरनाक हैं कि हैकर्स दूर बैठे ही आपके डिवाइस का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं और आपका निजी डेटा चोरी कर सकते हैं। जानिए कौन से वर्जन खतरे में हैं और आप अपने कीमती गैजेट्स को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
विस्तार
कौन-कौन से डिवाइसेस और वर्जन हैं खतरे में?
अगर आप पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका डिवाइस जोखिम में हो सकते हैं:
iPhone और iPad: आईओएस और आईपैडओएस के 15.8.7 से पुराने वर्जन, साथ ही 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 वर्जन।
मैक सिस्टम: मैकओएस के पुराने वर्जन जैसे 13.5, 14.2 और 14.3।
CERT-In has published Vulnerability notes on its website.
— CERT-In (@IndianCERT) March 19, 2026
Multiple Vulnerabilities in Apple iOS and iPadOShttps://t.co/SrTJqGGhEC
Security Bypass Vulnerability in Apple Productshttps://t.co/8paJmG0jpr
खतरा क्या है?
हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर सिक्योरिटी बायपास कर सकते हैं, जिससे वे आपके कॉल, मैसेज और बैंक डिटेल्स तक पहुंच सकते हैं। साथ ही आपकी निजी जानकारी के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
वल्नरेबिलिटी क्या होती है?
आसान शब्दों में कहें तो यह सॉफ्टवेयर कोड में रह गई एक दरार या खामी है। हैकर्स इसी दरार के जरिए डिजिटल ताला तोड़कर आपके डिवाइस के अंदर घुस जाते हैं। इसलिए एपल समय-समय पर इन दरारों को भरने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी करता है।
तुरंत करें ये काम
सरकार और टेक एक्सपर्ट्स ने सभी एपल यूजर्स को केवल एक ही सलाह दी है कि अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करें।
कैसे करें अपने आईफोन या आईपैड को अपडेट?
अगर आप भी अपनी निजीता को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को तुरंत फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले अपनी डिवाइस को अपडेट करें:
- सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- अब General पर टैप करें।
- इसके बाद Software Update पर क्लिक करें।
- अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे तुरंत डाउनलोड एंड इंस्टॉल करें।
- हमेशा ऑटोमैटिक अपडेट्स को ऑन रखें, जिससे फ्यूचर में ऐसी किसी भी कमजोरी का समाधान आपको तुरंत मिल जाए।
डिजिटल युग में आपका डेटा ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। एपल जैसे प्रीमियम डिवाइसेस भी सुरक्षा खामियों से अछूते नहीं हैं, इसलिए सरकारी एडवाइजरी को गंभीरता से लें और अपने सिस्टम को अप-टू-डेट रखें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.