{"_id":"69d0b73d2e1c8e6d17075872","slug":"smart-meter-shock-save-big-electricity-bills-with-these-expert-tricks-real-time-monitoring-tips-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart Meter Tips: स्मार्ट मीटर से आ रहा है ज्यादा बिल? इन आसान तरीकों से बचाएं अपने हजाराें रुपये; देखें कैसे","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Smart Meter Tips: स्मार्ट मीटर से आ रहा है ज्यादा बिल? इन आसान तरीकों से बचाएं अपने हजाराें रुपये; देखें कैसे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
How to reduce smart meter electricity bill: पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट प्रीपेड मीटर आपकी बिजली खपत का सटीक हिसाब रखते हैं। कई बार अनजाने में की गई गलतियां बिल को आसमान पर पहुंचा देती हैं, लेकिन अगर आप अपने भारी उपकरणों को चलाने का समय बदल दें और स्टैंडबाय लोड जैसी बारीकियों पर ध्यान दें, तो आप हर महीने बड़ी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
Smart prepaid meter saving tips: स्मार्ट मीटर के दौर में बिजली बचाना अब आपके हाथों में है। स्टैंडबाय लोड को खत्म करना, रियल-टाइम मॉनिटरिंग एप का सही इस्तेमाल और ऑफ-पीक आवर्स (कम रेट वाले समय) में भारी मशीनों को चलाना कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे बिल कम किया जा सकता है। इसके अलावा, अपने स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने पर लगने वाली पेनल्टी से बचना भी बेहद जरूरी है। स्मार्ट मीटर एप के बजट और अलर्ट फीचर्स इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।
स्मार्ट मीटर के साथ बिजली बिल घटाने के तरीके
स्टैंडबाय लोड की चोरी रोकें
क्या आप जानते हैं कि टीवी, सेट-टॉप बॉक्स और मोबाइल चार्जर स्विच ऑफ होने के बाद भी अगर प्लग में लगे रहें, तो वे बिजली खींचते रहते हैं? इसे फैंटम लोड या स्टैंडबाय लोड कहते हैं। स्मार्ट मीटर इस छोटी सी खपत को भी दर्ज करता है। इसलिए इस्तेमाल न होने पर स्विच बंद करने के साथ प्लग निकालना सुनिश्चित करें।
रियल-टाइम मॉनिटरिंग
स्मार्ट मीटर के साथ मिलने वाली आधिकारिक मोबाइल एप आपका सबसे बड़ा हथियार है। इसमें आप लाइव देख सकते हैं कि वर्तमान में कितनी यूनिट खर्च हो रही हैं। किसी भारी उपकरण, जैसे एसी या गीतर को चलाने पर एप में खपत का ग्राफ देखें। इससे आपको समझ आएगा कि कौन सा डिवाइस आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
ऑफ-पीक आवर्स का फायदा उठाएं
कई राज्यों में बिजली की दरें पूरे दिन एक जैसी नहीं रहतीं। रात के समय या सुबह के कुछ घंटों (ऑफ-पीक आवर्स) में बिजली सस्ती हो सकती है। वॉशिंग मशीन, पानी की मोटर और गीजर जैसे भारी उपकरणों को उसी समय चलाएं जब दरें कम हों। इससे महीने के अंत में बड़ा अंतर दिखेगा।
ओवरलोड और पेनल्टी से बचाव
पुराने मीटरों में ओवरलोडिंग पर अक्सर तुरंत कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर प्रोग्राम्ड होते हैं। अगर आपका सैंक्शनड लोड 2kW है और आप एक साथ कई भारी चीजें चलाकर लोड बढ़ाते हैं, तो मीटर न सिर्फ अलर्ट भेजता है बल्कि भारी पेनल्टी भी जोड़ सकता है। उपकरणों को बारी-बारी से चलाएं।
एप के स्मार्ट अलर्ट्स और बजटिंग
अपनी बिजली एप में मंथली बजट सेट करें। जैसे ही आपकी खपत तय सीमा के करीब पहुंचेगी, एप आपको नोटिफिकेशन भेज देगा। साथ ही, लो बैलेंस अलर्ट को हमेशा ऑन रखें ताकि अचानक बिजली कटने की नौबत न आए और आप अपने खर्च को मैनेज कर सकें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन