फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बेस्ट इंटरनेट सिग्नल के लिए इन जगहों पर रखें अपना वाई-फाई राउटर

Sat, 20 Nov 2021 03:01 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 20 Nov 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
tech tips guide how to boost wifi range seven best signal places for router
वाई फाई राउटर बेस्ट सिग्नल - फोटो : amarujala

घर में इंटरनेट कनेक्शन के लिए वाई-फाई राउटर बहुत ही अहम गैजेट होता है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो एक बेस्ट इंटरनेट कनेक्शन का होना बहुत जरूरी है। आप में से कई लोगों के घर पर वाई-फाई राउटर होगा। कुछ लोगों का राउटर तो अच्छे से काम कर रहा होगा, लेकिन कुछ लोगों को अपने राउटर से शिकायत होगी। आमतौर पर गलत जगह पर राउटर के रखे जाने के कारण कनेक्टिविटी की समस्या होती है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई राउटर की बेस्ट पोजिशन के बारे में बताएंगे।

tech tips guide how to boost wifi range seven best signal places for router
WiFi router - फोटो : amarujala

वाई-फाई राउटर को जमीन या फर्श पर रखने से बचें

वाई-फाई राउटर से मिलने वाली स्पीड पर मेटल या कांक्रीट जैसे दीवार की आड़ का असर होता है, इसलिए ये जरूर देख लें की वाई-फाई राउटर की राह में कोई रोड़ा न आ रहा हो। साथ ही इस राउटर को जमीन पर रखने से बचना चाहिए।

tech tips guide how to boost wifi range seven best signal places for router
wifi router
राउटर के सामने कोई बाधा ना हो

राउटर को किसी ऐसी जगह पर ना रखें, जहां पहले से ही बहुत सारे सामान रखे हों। वाई-फाई राउटर के पास कोई मेटल का सामान नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सिग्नल को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tech tips guide how to boost wifi range seven best signal places for router
wifi router - फोटो : amarujala
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूर रखें

वाई-फाई राउटर को किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के पास ना रखें। टीवी, बेबी मॉनिटर ब्लूटूथ हेडसेट, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान से राउटर को दूर रखें। आपको पहले के मुकाबले बेहतर सिग्नल मिलेगा।

विज्ञापन
tech tips guide how to boost wifi range seven best signal places for router
router - फोटो : अमर उजाला
वाई-फाई पर लगे एंटीना को सीधा रखें

आमतौर पर सभी राउटरों पर बाहरी साइड में एंटीना लगे होते हैं जिन्हें एडजस्ट करके सिग्नल सुधारे जा सकते हैं। कई बार ये एंटीना झुके होते हैं जिन्हें सीधा खड़ा करने से सिग्नल सही आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed