दिल्ली जैसे तमाम मेट्रो शहरों की हवा अक्सर खराब ही रहती है जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और सांस संबंधि बीमारी होती है। सर्दी के मौसम की शुरुआत के दौरान देश की राजधानी दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब हवा वालों शहरों की लिस्ट में शामिल हो जाती है। इस बार भी दिल्ली की हवा बेहद ही खराब हुई है जिसके बाद लोग एयर प्यूरिफायर खरीद रहे हैं। एयर प्यूरीफायर प्रदूषित हवा को शुद्ध करता है। वातावरण में मौजूद धूल, धुआं, जहरीली गैसें, जानवरों के बाल, बैक्टीरिया, वायरस आदि हवा के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं और हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित करते हैं। एयर प्यूरिफायर के माध्यम से हवा में मौजूद प्रदूषित तत्व फिल्टर हो जाते हैं। कोरोनाकाल में तो बैक्टीरिया से अधिक बचने की जरूरत है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि एयर प्यूरिफायर खरीदते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदते समय इन पांच बातों का रखें जरूर ख्याल नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्टिफिकेशन
एयर प्यूरिफायर में दो स्टैंडर्ड होते हैं। इसमें पहला अमेरिकन ‘द एसोसिएशन ऑफ होम एप्लायंस मैन्युफैक्चरर’ (ए.एच.ओ.एस.) सर्टिफिकेशन है और दूसरा चाइनीज ‘GB/T 1880’ सर्टिफिकेशन है। भारत में मौजूद एयर प्यूरिफायर्स में ये दोनों सर्टिफिकेशंस बहुत कम मिलते हैं। ये दोनों सर्टिफिकेट एयर प्यूरिफायर के मॉडल के बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए होते हैं। (ए.एच.ओ.एस.) वेरिफाई किए गए ब्रांड्स में ब्लूएयर, बॉस, हनीवेल, एलजी, फिलिप्स और व्हर्लपूल आदि के अधिकतर एयर प्यूरिफायर हैं। शायोमी जैसे कुछ ब्रांड GB/T 18801 एयर प्यूरिफायर स्टैंडर्ड को ही फॉलो करते हैं।
एयर प्यूरिफायर की परफॉर्मेंस इसके कवरेज एरिया, क्लीन एयर डिलीवरी रेट (सी.ए.डी.आर.) और एयर चेंज पर आवर(ए.सी.एच.) से रेट की जाती है। ज्यादातर ब्रांड के पास सी.ए.डी.आर. मॉडल होते हैं, तो खरीदते समय इसके बारे में जरूर पूछें। एयर चेंज पर आवर (ए.सी.एच.), आसान भाषा में कहें, तो हर घंटे हवा में बदलाव। इससे पता चलता है कि एक एरिया में कितनी तेजी से हवा साफ हो रही है। एयर प्यूरीफायर खरीदते समय फिल्टर की लाइफ और उसकी कीमत के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। ताकि फिल्टर खराब होने और बदलने का हिसाब-किताब आपको समझ में आ जाए। आमतौर एयर प्यूरीफायर के साथ फिल्टर को लेकर समस्या होती है। फिलिप्स के HEPA फिल्टर की कीमत 1,750 रुपये है।
जब से बाजार में एयर प्यूरिफायर आए हैं, तब से हाई एफिसिएंसी पार्टिकुलेट एयर (एच.ई.पी.ए) फिल्टर्स वाले प्यूरिफायर खरीदने की सलाह दी जाती है। इस तकनीक पर काम करने वाले एयर फिल्टर्स हवा में मौजूद 99.97 फीसदी प्रदूषित तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता रखते हैं। एच.ई.पी.ए फिल्टर वाले प्यूरिफायर में से होकर गुजरने वाली हवा बार-बार साफ होती रहती है। कुछ ब्रांड एच.ई.पी.ए फिल्टर्स के साथ अल्ट्राफाउइन पार्टिकल फिल्टर भी देते हैं। हमेशा ऐसा प्यूरिफायर चुनिए, जिसमें एंटी बैक्टीरियल कोटिंग हो। इसके अलावा कुछ एयर प्यूरिफायर मॉडल में वॉशेबल प्री फिल्टर मौजूद होता है। इसलिए ऐसा एयर प्यूरिफायर चुनें, जिसमें वॉशेबल प्री फिल्टर हो। यह एयर प्यूरिफायर की लाइफ को बढ़ाता है।
इस वक्त प्रदूषण की जो हालत है, उसे देखते हुए कई लोग एयर प्यूरिफायर खरीदने का मन बना रहे हैं। बाजार में कुछ ऐसे एयर प्यूरिफायर मौजूद हैं, जो सेफ होने के साथ-साथ आपके बजट में भी हैं।Havells के पास 9 स्टेज फ्लिटर वाले कुछ एयर प्यूरीफायर्स हैं। हैवेल्स के Freshia सीरीज के एयर प्यूरीफायर का CADR 500m3/घंटा है। हैवेल्स के अलावा शाओमी, AirOk, शाओमी, पैनासोनिक, Dyson और Voltas जैसी कंपनियों के एयर प्यूरीफायर आपको बजट में मिल जाएंगे।