{"_id":"69b8067335d781b7fa0fee1c","slug":"why-induction-cooktop-should-not-be-immediately-switched-off-after-use-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Induction: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Induction: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Induction Maintenance: अगर आप भी एलपीजी की बढ़ती कीमतों या गैस की किल्लत की वजह से इंडक्शन कुकर (Induction Cooktop) पर शिफ्ट हो गए हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय हम में से ज्यादातर लोग एक ऐसी गलती करते हैं, जो इस स्मार्ट चूल्हे को समय से पहले ही कबाड़ बना सकती है।
जानिए इंडक्शन को स्विच ऑफ करने का सही तरीका
- फोटो : OnePlus
विज्ञापन
विस्तार
इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत के वजह से इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इंडक्शन चूल्हे के बारे में तो सुना है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना नहीं जानते। कई लोग तो ऐसे हैं जो पहली बार इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी इंडक्शन चूल्हे के खराब होने का कारण बन सकती है।
अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही खाना पक जाता है, लोग बिजली बचाने के चक्कर में सीधे मेन स्विच को बंद कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप अनजाने में अपने इंडक्शन को खराब कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस गलती से इंडक्शन कैसे खराब हो सकता है?
Trending Videos

इंडक्शन चूल्हा
- फोटो : Adobe Stock
इंडक्शन बंद होने के बाद भी चलता रहता है कूलिंग फैन
दरअसल, इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है। जब यह चल रहा होता है, तो इसके अंदर के कॉइल्स और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट काफी गर्म हो जाते हैं। जब आप इंडक्शन को पैनल से बटन दबाकर बंद करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि अंदर से एक फैन के चलने की आवाज आती रहती है। यह कूलिंग फैन इसीलिए दिया जाता है ताकि खाना पकने के बाद भी अंदर जमी गर्मी को बाहर निकाला जा सके। ये फैन अपने आप चलता है ताकि खाना बनाते समय भी इंडक्शन ठंडा रहे।

तुरंत स्विट ऑफ करने से बचें
- फोटो : Adobe stock
तुरंत स्विच बंद करने से हो सकते हैं ये नुकसान
अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देते हैं, तो यह पंखा भी तुरंत रुक जाता है। ऐसे में चूल्हे के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती जिससे अंदरूनी सर्किट बोर्ड और नाजुक सेंसर को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से इंडक्शन का मदरबोर्ड जल सकता है, जिसे ठीक कराने का खर्च लगभग नया चूल्हा खरीदने जितना ही आता है।

जानें सही तरीका?
- फोटो : Adobe stock
क्या है सही तरीका?
इंडक्शन को सुरक्षित तरीके से बंद करने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें:
पैनल से करें बंद: सबसे पहले इंडक्शन के डिस्प्ले पर मौजूद 'On/Off' या 'Power' बटन दबाएं।
फैन बंद होने का इंतजार करें: चूल्हा बंद होने के बाद भी पंखे को तब तक चलने दें जब तक वह खुद न रुक जाए। इसमें आमतौर पर 1 से 2 मिनट का समय लगता है।
मेन स्विच बाद में: जब पंखे की आवाज पूरी तरह बंद हो जाए, तभी मेन स्विच को ऑफ करें या प्लग निकालें।
प्रो-टिप: इंडक्शन की सतह (Glass Top) को कभी भी गीले कपड़े से तब तक न पोंछें जब तक वह पूरी तरह ठंडी न हो जाए। गर्म शीशे पर अचानक ठंडा पानी पड़ने से उसमें दरार आ सकती है।

कमेंट
कमेंट X