सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PAN Card New Rules 2026: एक अप्रैल से सख्त होंगे नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 18 Mar 2026 01:42 PM IST
सार

Apply PAN Card with Aadhaar: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च तक आपके पास आसान मौका है। एक अप्रैल 2026 से नियम बदल जाएंगे, अब सिर्फ आधार से पैन नहीं बनेगा, बल्कि जन्मतिथि का अलग दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे प्रोसेस थोड़ा लंबा और सख्त हो सकता है। 
 

विज्ञापन
PAN Card Rules 2026: Regulations Become Stricter from April 1st; PAN Cards Can No Longer Be Generated Solely U
एक अप्रैल से बदल जाएंगे नियम - फोटो : amarujala.com
भारत में पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।  कॉमन सर्विस सेंटर के एक हालिया अपडेट के अनुसार,1 अप्रैल 2026 से सिर्फ आधार कार्ड से पैन नहीं बनेगा बल्कि जन्मतिथि (DOB) का अलग प्रूफ देना अनिवार्य होगा। यह बदलाव डिजिटल वेरिफिकेशन को और मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
Trending Videos
PAN Card Rules 2026: Regulations Become Stricter from April 1st; PAN Cards Can No Longer Be Generated Solely U
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
अभी क्या है नियम?
फिलहाल सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन बन सकता है, लेकिन ई-केवाईसी से पूरा प्रोसेस आसान और तेज होता है। फोटो और सिग्नेचर अलग से अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही वजह है कि अभी पैन बनवाना काफी आसान है।

ये भी पढ़े: Indore Fire Incident: स्मार्ट लॉक सुरक्षा या संकट? आग और बिजली से क्यों फेल हो जाते हैं स्मार्ट ताले?

क्या है नया नियम?
वर्तमान में, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आप इंस्टेंट पैन सेवा का उपयोग करके बिना किसी अन्य दस्तावेज के अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार में मौजूद डेटा को ही आपकी पहचान और जन्मतिथि का प्रमाण मान लिया जाता है, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से, सिर्फ आधार कार्ड देने से काम नहीं चलेगा। आपको जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए एक अलग सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अनिवार्य रूप से देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PAN Card Rules 2026: Regulations Become Stricter from April 1st; PAN Cards Can No Longer Be Generated Solely U
एक अप्रैल से बदल जाएंगे नियम - फोटो : freepik
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत:
अगर आप 31 मार्च की डेडलाइन मिस कर देते हैं, तो एक अप्रैल से नए नियम लागू होने के बाद आपको इन डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक देना होगा:
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • वोटर आईडी
  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • मजिस्ट्रेट की ओर से प्रमाणित एफिडेविट
यानी अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा।  
 
ये भी पढ़े: New Feature: Instagram पर अब बदल सकेंगे अपनी आवाज, आ गया है शानदार Voice Effects फीचर; जानें कैसे करेगा काम
PAN Card Rules 2026: Regulations Become Stricter from April 1st; PAN Cards Can No Longer Be Generated Solely U
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
31 मार्च से पहले पैन कार्ड कैसे बनवाएं?
अगर आप अतिरिक्त दस्तावेजों के चक्कर में नहीं फंसना चाहते, तो अभी इन 5 आसान स्टेप्स में आवेदन कर सकते हैं:
  • पोर्टल पर जाएं: एनएसडीएल (Protean) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New PAN - Indian Citizen (Form 49A) चुनें।
  • पर्सनल डिटेल्स: नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्टर करें। आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखना होगा।
  • e-KYC: फॉर्म भरते समय e-KYC का विकल्प चुनें। इससे आपकी फोटो और सिग्नेचर सीधे आधार से ले लिए जाएंगे।
  • पेमेंट: लगभग 107 रुपये की फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आधार ओटीपी: इतना करते ही अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपीसे वेरिफिकेशन पूरा करें। बस, आपका काम हो जाएगा।
  •  



 
विज्ञापन
PAN Card Rules 2026: Regulations Become Stricter from April 1st; PAN Cards Can No Longer Be Generated Solely U
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
सरकार यह बदलाव क्यों कर रही है?
इस बदलाव के पीछे कुछ बड़े कारण बताए जा रहे हैं। जैसे इससे फर्जी पैन कार्ड पर रोक लग सकेगी। पहचान सत्यापन बेहतर होगी और टैक्स सिस्टम  को ज्यादा पारदर्शी बनाना है। यानी यह कदम सिक्योरिटी और ऑथेंटिसिटी बढ़ाने के लिए है।

सीएससी की चेतावनी
कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने भी जानकारी दी है कि एक अप्रैल से पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। नए नियमों के तहत ही आवेदन करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed