सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts

Poco X8 Pro Series Launched: पोको एक्स8 सीरीज भारत में लॉन्च, फैंस को लुभाने के लिए Iron Man एडिशन भी शामिल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Poco X8 Pro Series India Launch: Poco ने भारत में अपनी नई X8 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें Poco X8 Pro Max, Poco X8 Pro और खास Iron Man Edition शामिल हैं। इस सीरीज में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स जैसे आधुनिक स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। खास तौर पर Iron Man Edition अपने यूनिक डिजाइन और थीम के साथ फैंस को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। ये स्मार्टफोन्स शानदार ऑफर्स के साथ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। क्या होंगे इस फोन के पूरे स्पेशिफिकेशंस और क्या रहेगी प्राइस आइए जानते हैं...
 

Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts
Poco X8 Pro Series - फोटो : Poco
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपनी दमदार Poco X8 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। अगर आप एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये सीरीज आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं: Poco X8 Pro Max, Poco X8 Pro और मार्वल फैंस के लिए खास Poco X8 Pro Iron Man Edition। Xiaomi इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा के मुताबिक, ये नई सीरीज यूजर्स को बिना किसी समझौते के बेहतरीन परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और एक शानदार अनुभव देने के लिए बनाई गई है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स, कीमत और खास ऑफर्स के बारे में...

Trending Videos

Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts
Poco X8 Pro Series - फोटो : Poco

कीमत और ऑफर्स

Poco ने अलग-अलग बजट को ध्यान में रखते हुए फोन के कई वेरिएंट पेश किए हैं:

मॉडल का नाम रैम और स्टोरेज कीमत (रुपये में)
Poco X8 Pro 8GB + 256GB ₹32,999
  12GB + 256GB ₹35,999
Poco X8 Pro Iron Man Edition स्पेशल कॉन्फिगरेशन ₹37,999
Poco X8 Pro Max 12GB + 256GB ₹42,999
  12GB + 512GB ₹46,999


इन स्मार्टफोन्स की सेल 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है। खरीदारी के दौरान बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके या अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके आप ₹3,000 तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके एंटरटेनमेंट को और भी शानदार बनाने के लिए कंपनी इन फोन्स की खरीद के साथ यूट्यूब प्रीमियम और स्पॉटिफाई प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts
Poco X8 Pro Series - फोटो : Poco

मार्वल फैंस के लिए: Poco X8 Pro Iron Man Edition

मार्वल फैंस के लिए Poco ने एक खास तोहफा Poco X8 Pro Iron Man Edition के रूप में पेश किया है। मार्वल के साथ मिलकर तैयार किए गए इस फोन का लुक किसी भी आयरन मैन फैन को अपना दीवाना बना देगा। फोन को बेहद शानदार ब्लैक और गोल्ड कलर की फिनिश दी गई है और इसके पीछे का कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल आयरन मैन के सूट में लगे आर्क रिएक्टर जैसा दिखता है। सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि इसका सॉफ्टवेयर (यूआई) भी पूरी तरह से आयरन मैन थीम पर आधारित है, जो इसे इस्तेमाल करते वक्त एक अलग ही फील देता है। इसके अलावा, अगर आप इस खास एडिशन को 23 मार्च को खरीदते हैं तो स्पेशल ऑफर के तहत आपको 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और मुफ्त स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts
Poco X8 Pro Series - फोटो : Poco

टॉप मॉडल: Poco X8 Pro Max के खास फीचर्स

Poco X8 Pro Max इस सीरीज का सबसे ताकतवर फोन है। इसमें महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स वाले कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें सुपरफास्ट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s (3nm) प्रोसेसर मिलता है। ये 3 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर के साथ हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को एकदम मक्खन की तरह चलाता है। फोन को लंबी पावर देने के लिए इसमें 9000mAh की एक विशाल बैटरी दी गई है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बेहतरीन विजुअल और गेमिंग अनुभव के लिए इसमें 6.83-इंच की बेहद चमकदार स्क्रीन, 120FPS गेमिंग सपोर्ट और फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का मेन कैमरा और आगे 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि बेहतरीन आवाज के लिए डॉल्बी एटमॉस डुअल स्पीकर इसे और भी खास बनाते हैं। इन सबके अलावा, बिना फिजिकल सिम के इस्तेमाल के लिए ई-सिम सपोर्ट और बिना नेटवर्क के बात करने के लिए ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसे आधुनिक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

Poco X8 pro series launched in India, includes Iron Man statue to pay tribute to enthusiasts
Poco X8 Pro Series - फोटो : Poco

बैलेंस्ड परफॉर्मेंस: Poco X8 Pro के खास फीचर्स

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसकी कीमत भी आपके बजट में हो और फीचर्स भी शानदार मिलें, तो Poco X8 Pro आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही, फोन को लंबे समय तक पावर देने के लिए 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी मौजूद है, जो 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शानदार विजुअल्स और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें 6.59-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए आगे 20MP का कैमरा मिलता है। फोन के इस्तेमाल को और भी स्मार्ट और आसान बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट हाइपरओएस 3 सॉफ्टवेयर, कई काम के एआई टूल्स और सर्कल टू सर्च जैसी शानदार नई सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed