सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Stop Calling Mechanic, How Fix Induction Error Codes E1 to E9 Home Minutes

Induction Error Codes: बार-बार मैकेनिक बुलाने का झंझट खत्म, घर बैठे ऐसे ठीक करें E1 से E9 तक के एरर कोड्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 18 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Induction cooktop problems solution: क्या आपके इंडक्शन कुकटॉप पर अचानक E1, E5 या E9 जैसा कोई कोड चमकने लगा है? तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह नहीं कि आपका चूल्हा खराब हो गया है। दरअसल, ये डिजिटल संकेत आपको बताते हैं कि समस्या कहां है। वोल्टेज की गड़बड़ी से लेकर नमी और गलत बर्तन के इस्तेमाल तक, जानिए कैसे आप इन एरर कोड्स को डिकोड करके खुद ही ठीक कर सकते हैं और बचा सकते हैं अपने पैसे।
 

Stop Calling Mechanic, How Fix Induction Error Codes E1 to E9 Home Minutes
induction - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और सुविधा के चलते आज हर घर में इंडक्शन कुकटॉप एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लेकिन कई बार डिस्प्ले पर दिखने वाले अजीबोगरीब ई कोड्स हमें परेशान कर देते हैं। 
Trending Videos


1. E0: क्या बर्तन सही है?
यह सबसे आम कोड है। इसका मतलब है कि या तो इंडक्शन पर कोई बर्तन नहीं रखा है, या फिर वह फेरोमैग्नेटिक (लोहा या स्टील) नहीं है। इसके लिए एक चुंबक लेकर बर्तन के नीचे चिपकाएं, अगर चिपकता है तो ही वह बर्तन काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. E1 और E2
ये कोड्स सीधे आपके घर की बिजली (Voltage) से जुड़े हैं। E1 का मतलब है वोल्टेज बहुत कम है, और E2 का मतलब है वोल्टेज जरूरत से ज्यादा हाई है। इसके लिए वोल्टेज स्थिर होने का इंतजार करें। अगर आपके इलाके में यह समस्या अक्सर होती है, तो एक छोटे स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़े: Shopping Hacks: अमेजन-Flipkart जैसी वेबसाइट्स के नकली समान से बचना है? जानें स्कैम पहचानने के सीक्रेट तरीके

3. E3 और E4: सेंसर की चेतावनी
जब इंडक्शन का आंतरिक तापमान सेंसर शॉर्ट सर्किट हो जाए या ठीक से काम न करे, तब ये कोड्स दिखते हैं। इसके लिए इंडक्शन को तुरंत बंद करें और प्लग निकाल दें। 30 मिनट तक ठंडा होने दें। अगर फिर भी कोड न जाए, तो सेंसर बदलने के लिए मैकेनिक की मदद लें।

4. E5 और E6: ओवरहीटिंग और पंखा
अगर चूल्हा बहुत ज्यादा गर्म हो जाए या अंदर लगा कूलिंग फैन जाम हो जाए, तो सुरक्षा के लिहाज से इंडक्शन काम करना बंद कर देता है। इसके लिए चेक करें कि वेंट्स (हवा निकलने वाली जगह) में धूल तो नहीं जमी है। वेंट्स साफ करें और पंखे को चेक करें। 15 मिनट के रेस्ट के बाद यह ठीक हो जाता है।

5. E7 और E8: सर्किट और कनेक्शन
ये कोड बताते हैं कि इंटरनल सर्किट बोर्ड या सेंसर का कनेक्शन ढीला पड़ गया है। इसके लिए इसे सॉफ्ट रिसेट करें। मेन स्विच से पावर काटकर 5-10 मिनट छोड़ दें और फिर चालू करें। इससे अक्सर छोटे बग्स (Bugs) ठीक हो जाते हैं।

6. E9: नमी और टच पैनल की समस्या
अक्सर खाना बनाते समय भाप या पानी की बूंदें टच पैनल पर गिर जाती हैं, जिससे बटन काम करना बंद कर देते हैं और E9 कोड आता है। इसके लिए एक सूखे कपड़े से पैनल को पोंछें। आप हल्की गर्म हवा (हेयर ड्रायर) का इस्तेमाल करके भी नमी सुखा सकते हैं।



 इंडक्शन की उम्र बढ़ाने के तरीके
  • साफ-सफाई: खाना बनाने के बाद जब ग्लास ठंडा हो जाए, तो उसे गीले कपड़े से जरूर पोंछें।
  • वेंटिलेशन: इंडक्शन को कभी भी दीवार से सटाकर न रखें, पीछे से हवा निकलने की जगह होनी चाहिए।
  • भारी बर्तन: क्षमता से ज्यादा भारी बर्तन रखने से सेंसर दब सकते हैं। इसलिए उसकी कैपिसिटी के हिसाब से ही बर्तनाें का प्रयोग करें।
  • प्लग: ओवरलोड सॉकेट में प्लग न लगाएं।
कब बुलाएं मैकेनिक?
अगर बार-बार E3, E4, E7, E8 एरर दिख रहा है, चूल्हा ऑन ही नहीं हो रहा है। या फिर अजीब आवाज या जलने की स्मेल आ रही है, तो डीआईवाई से बचें। ऐसे में किसी प्रोफेशनल से मदद लेना बेहतर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed