लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाने पर सोमवार शाम या मंगलवार को घोषणा की उम्मीद है लेकिन यहां ३० अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित छूट को छोडक़र अन्य सभी गतिविधियां ठप रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से बैठक में पाबंदियों तथा सख्ती को लेकर यथा स्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया है ।
यूपी: बनी रहेगी 30 तक लाकडाउन की स्थिति, होम डिलीवरी पर जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने तथा कम से कम लोग घरों से निकलें इसके लिए होम डिलेवरी के ढांचा को और मजबूत बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत होम डिलेवरी वाली दुकानों की संख्या बढ़ाकर ५७६ कर दी गई है। पहले ५०४ दुकानों का चयन किया गया था। इसके अलावा ७५ से अधिक ई-रिक्शा को भी पास जारी किया गया है।
ये ई-रिक्शा चिह्ति दुकानों से लिंक हैं, जो बुकिंग का सामान घरों तक पहुंचाएंगे। दुकानों तथा ई-रिक्शा का निर्धारण मोहल्लेवार किया गया है। होम डिलेवरी के लिए कैसे आवेदन करना है इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
कैसे करें सामान की बुकिंग
पहले होम डिलेवरी सप्लाई मित्र वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट नगर निगम तथा अन्य सरकारी विभाग की वेबसाइट से भी लिंक है। इसके खुलने पर विक्रेता के विवरण ऑप्शन में जाकर जिला, वार्ड/क्षेत्र, जहां डिलेवरी होनी का विवरण चुनना होगा। इसके बाद दुकानों की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां से आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग की जा सकती है। वेबसाइट पर दुकानों के नाम, पता के अलावा मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।
एडीए सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि न्यूनतम सामान मंगाने की बाध्यता है लेकिन वह बहुत कम है। ई-रिक्शा का किराया भी बहुत कम रखा गया है।