फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2,200 *batuks* (young Vedic students) to perform *maha-aarti* during Deepotsav; preparations underway to set a world record

Ayodhya News: दीपोत्सव में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
2,200 *batuks* (young Vedic students) to perform *maha-aarti* during Deepotsav; preparations underway to set a world record
08- दीपोत्सव में सरयू की आरती करते बटुक- फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी विश्व रिकॉर्ड का नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। आयोजन में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के साथ 2200 बटुकों की सामूहिक महाआरती का कीर्तिमान बनाने की योजना है। छह और सात नवंबर को सरयू तट पर बटुक एक साथ आरती करेंगे। इसके लिए सभी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। बटुक पीतांबरी धारण कर महाआरती में शामिल होंगे।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सदस्य निश्चल बरोट आरती में शामिल बटुकों की संख्या की गणना करेंगे। दीपोत्सव में हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी आकर्षण का केंद्र रहती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वर्ष 2024 में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद वर्ष 2025 के दीपोत्सव में भी दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक आरती के आयोजन को नई ऊंचाई देने की तैयारी की गई थी। वर्ष 2025 में 2100 बटुकों ने आरती कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 2200 बटुकों की प्रस्तावित भागीदारी के साथ पिछले कीर्तिमानों से आगे निकलने का लक्ष्य रखा गया है। आरती में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी। महिलाएं पीली साड़ी में नजर आएंगी। आरती की जिम्मेदारी आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास को सौंपी गई है।
विज्ञापन

दो दिन सरयू तट पर गूंजेगा शंखनाद
सरयू तट पर छह और सात नवंबर को होने वाली महाआरती के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शंख, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच एक साथ आरती करते बटुक दीपोत्सव की धार्मिक भव्यता को नया आयाम देंगे। आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। सभी बटुक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे, जिससे सामूहिक आरती का दृश्य एकरूप और भव्य दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 5100 बत्ती की महाआरती करेंगे
दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर पहुंचकर बटुकों का उत्साहवर्धन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य अतिथियों के साथ महाआरती का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 5100 बत्ती की महाआरती का विशेष आयोजन होगा। इसके बाद म्यूजिकल ग्रीन आतिशबाजी शो प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री आतिशबाजी देखते हुए राम की पैड़ी परिसर में पहुंचेंगे, जहां दीपोत्सव में शामिल होंगे। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है। संगीत के साथ होने वाला आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed