{"_id":"6a932b220b711d75d401bb4b","slug":"34-rural-roads-will-be-constructed-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-157461-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 34 ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 34 ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण
Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत 34 संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन कार्यों पर करीब 51.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 51 किलोमीटर लंबाई में बनने वाले इन मार्गों में नए संपर्क मार्गों के साथ कई मिसिंग लिंक भी शामिल हैं। इससे अयोध्या, बीकापुर, गोसाईगंज, रुदौली और मिल्कीपुर क्षेत्र के गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।
योजना के तहत अयोध्या क्षेत्र में रामबनगमन मार्ग से प्राथमिक विद्यालय होते हुए शिवमंदिर तक, दशरथनगर-भरतकुंड मार्ग पर शारदा सहायक नहर से मुरावन का पुरवा तक और मसौधा के भदोखर में रामू का पुरवा से ईश्वरदीन इंटर कॉलेज ददेरा तक मार्ग का निर्माण होगा।
बीकापुर क्षेत्र में देवई से बैदरापुर, पिलिया गोवा प्राथमिक विद्यालय से शाहबदी, मजनावां-मजनाई मार्ग से हरिजन आबादी और शाहगंज-कुचेरा मार्ग पर बाबू मिश्र के पुरवा से पीड़ा मार्ग समेत कई सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें शाहगंज-कुचेरा मार्ग से जुड़ा कार्य करीब तीन किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत करीब 93.47 लाख रुपये है।
विज्ञापन
गोसाईगंज क्षेत्र में नाभापुर, गोदमवा, शिवगढ़ और परोमा गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को मंजूरी दी गई है। इनमें गोसाईगंज-महबूबगंज मार्ग से शिवगढ़ तक दो किलोमीटर सड़क के लिए करीब 72.68 लाख रुपये तथा रामपुर भगन-घूरटीकर मार्ग से पटखपुर, उमापुर कैथोलिया होते हुए केशरुवा तक 2.30 किलोमीटर मार्ग के लिए करीब 55.60 लाख रुपये की लागत से बनेगी।
रुदौली क्षेत्र के रामपुर में हिम्मतगिरी बाबा स्थान से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के आवासीय भवन होते हुए बंधवा मार्ग की लंबाई 3.50 किलोमीटर है, जिस पर करीब 97.04 लाख रुपये खर्च होंगे। मिल्कीपुर क्षेत्र में शंकर गोसाई का पुरवा, चंदौरा, इनायतनगर-गदरुही और जगन्नाथपुर समेत कई मार्गों का निर्माण होगा। चंदौरा संपर्क मार्ग से शारदा सहायक नहर की पक्की सड़क तक बनने वाले मिसिंग लिंक की लंबाई 1.10 किलोमीटर है और इसकी लागत करीब 41.73 लाख रुपये है।