{"_id":"6a25a9e62a1d1d6bca08dbe3","slug":"870-meter-road-and-drain-being-constructed-at-a-cost-of-235-crore-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-151291-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 2.35 करोड़ से बन रही 870 मीटर सड़क और नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 2.35 करोड़ से बन रही 870 मीटर सड़क और नाली
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। जनौरा में जलभराव और खराब आवागमन की समस्या के समाधान के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से पक्का तालाब से तिलोदकी नदी तक 870 मीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 2.35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
जनौरा के इस क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी भर जाता था। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था और कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त थीं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था विकसित की जाए।
परियोजना के तहत सड़क के साथ पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वर्षा का पानी तिलोदकी नदी तक पहुंच सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या में कमी आएगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी रामनरेश यादव ने बताया कि बारिश में कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। सड़क बनने से मोहल्ले में आने-जाने का रास्ता सुगम होगा। स्थानीय निवासी सावित्री ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। निर्माण कार्य पूरा होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनसेट -
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनौरा में जलनिकासी और सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। बताया कि पक्का तालाब से तिलोदकी नदी तक सड़क और नाली निर्माण से बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत मिलेगी।

Trending Videos